Makhana Namkeen Recipe: नवरात्रि व्रत में बनाएं कुरकुरा और टेस्टी मखाना नमकीन

Published by : Sweta Vaidya Updated At : 20 Sep 2025 12:01 PM

विज्ञापन

makhana namkeen ( AI Image)

Makhana Namkeen Recipe: व्रत के दिनों में हल्का और टेस्टी स्नैक खाना चाहते हैं तो आप मखाना नमकीन को ट्राई कर सकते हैं. इसको बनाने में ज्यादा मेहनत नहीं लगती है. तो आइए जानते हैं इसे बनाने की आसान विधि.

विज्ञापन

Makhana Namkeen Recipe: नवरात्रि का पावन पर्व उपवास और भक्ति का समय होता है. नौ दिनों के इस त्योहार में चारों तरफ हर्ष और उल्लास का माहौल रहता है. इन नौ दिनों में कई लोग व्रत भी रखते हैं. इस दौरान लोग सात्त्विक भोजन करना पसंद करते हैं. व्रत के दिनों में खाने को लेकर सावधानी रखनी पड़ती है. व्रत के दिनों में हल्का, पौष्टिक और स्वादिष्ट स्नैक खाना चाहते हैं तो आप मखाना नमकीन को ट्राई कर सकते हैं. यह स्वाद में लाजवाब होता है और हेल्थ के लिए भी बहुत फायदेमंद है. कुरकुरे मखाने में जब मसालों की खुशबू और घी की महक मिलती है तो इसका स्वाद और भी बढ़ जाता है. इस स्नैक्स को आप स्टोर कर के भी रख सकते हैं. तो आइए जानते हैं इसे बनाने का आसान तरीका. 

मखाना नमकीन बनाने के लिए सामग्री

  • मखाना- 2 कप
  • घी- 2 छोटे चम्मच
  • सेंधा नमक- स्वादानुसार
  • काली मिर्च पाउडर- आधा छोटा चम्मच
  • मूंगफली- 2 बड़े चम्मच

यह भी पढ़ें- Navratri Vrat Sweet Ideas: नवरात्रि व्रत के लिए परफेक्ट है झटपट बनने वाली ये स्पेशल मिठाइयां

मखाना नमकीन बनाने की विधि

  • नवरात्रि में मखाना स्नैक बनाने के लिए आप सबसे सबसे पहले आप कड़ाही में घी को गर्म करें. घी में आप मूंगफली को डालकर हल्का सुनहरा होने तक रोस्ट कर लें. जब ये अच्छे से पक जाए तब आप इसे निकाल लें.
  • अब उसी कड़ाही में मखाने को डालें और धीमी आंच पर तक लगातार चलाते हुए कुरकुरे होने तक पका लें.
  • जब मखाने अच्छे से कुरकुरे हो जाएं तो आप इसमें सेंधा नमक, काली मिर्च का पाउडर और मूंगफली को डाल दें और अच्छे से मिक्स कर लें.
  • सभी चीजों को अच्छे से मिलाएं और गैस को बंद कर दें. जब ये ठंडा हो जाए तब आप इसे एयरटाइट डिब्बे में भरकर स्टोर कर सकते हैं. आपका टेस्टी मखाना नमकीन तैयार है. 

यह भी पढ़ें- Navratri Vrat Recipe Ideas: नवरात्रि व्रत में बनाएं ये 5 टेस्टी डिशेज, जानें आसान और झटपट रेसिपी आइडियाज

यह भी पढ़ें- Homemade Dry Fruit Chivda: क्रिस्पी, क्रंची और शानदार स्नैक, आसानी से तैयार करें ड्राई फ्रूट चिवड़ा

विज्ञापन
Sweta Vaidya

लेखक के बारे में

By Sweta Vaidya

श्वेता वैद्य प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के तौर पर कार्यरत हैं. कंटेंट राइटिंग के क्षेत्र में एक साल से अधिक का अनुभव है. पिछले करीब दो महीनों से वे झारखंड बीट पर सक्रिय रूप से काम कर रही हैं. इस दौरान वे राज्य से जुड़ी ताजा खबरों, लोगों से जुड़े मुद्दे और जरूरी जानकारियों पर आधारित स्टोरीज तैयार कर रही हैं. इससे पहले उन्होंने लाइफस्टाइल बीट के लिए भी कंटेंट लिखा. इस बीट में उन्होंने रेसिपी, फैशन, ब्यूटी टिप्स, होम डेकोर, किचन टिप्स, गार्डनिंग टिप्स और लेटेस्ट मेहंदी डिजाइन्स जैसे रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े विषयों पर रोचक और उपयोगी आर्टिकल लिखे. श्वेता की हर बार कोशिश यही रहती है कि बात आसान, साफ और सीधे तरीके से लोगों तक पहुंचे, जिससे कि हर कोई उसे बिना दिक्कत के समझ सके. कंटेंट राइटर के तौर पर उनका फोकस होता है कि कंटेंट सिंपल, रिलेटेबल और यूजर-फ्रेंडली हो.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola