Moong Dal Paratha: सुबह के नाश्ते में ट्राई करें स्वाद से भरपूर मूंग दाल का पराठा
Published by : Sweta Vaidya Updated At : 06 Nov 2025 9:28 AM
moong dal paratha recipe ( AI Image)
Moong Dal Paratha: सुबह के नाश्ते में आप भी पराठा बनाने की सोच रहे हैं तो आप मूंग दाल का पराठा बना सकते हैं. इस आर्टिकल से जानते हैं मूंग दाल पराठा बनाने की आसान रेसिपी.
Moong Dal Paratha: अगर आप भी सुबह के टाइम में नाश्ते में पराठे खाना पसंद करते हैं और कुछ नया ट्राई करना चाहते हैं तो आप मूंग दाल का पराठा बना सकते हैं. सुबह के नाश्ते में ये पराठा एक अच्छा ऑप्शन है. ये बहुत स्वादिष्ट होता है और सभी को पसंद आएगा. मूंग दाल पराठा को आप आसानी से तैयार कर सकते हैं. आप इस पराठा को रायता, चटनी या अचार के साथ ले सकते हैं.
मूंग दाल का पराठा बनाने के लिए क्या सामग्री चाहिए?
- आटा- 2 कप
- नमक- स्वादानुसार
- तेल या घी- जरूरत के अनुसार
- पानी- जरूरत के अनुसार
- मूंग दाल- 1 कप
- अजवाइन- 1 छोटा चम्मच
- हरी मिर्च- 1
- हींग- चुटकीभर
- अदरक- 1 चम्मच कद्दूकस किया हुआ
- धनिया पत्ती- 2 बड़े चम्मच बारीक कटी हुई
- लाल मिर्च पाउडर- आधा चम्मच
- हल्दी पाउडर- आधा छोटा चम्मच
- धनिया पाउडर- आधा चम्मच
मूंग दाल का पराठा बनाने की विधि क्या है?
- मूंग दाल का पराठा बनाने के लिए सबसे पहले आप मूंग दाल को धो लें और 2-3 घंटे के लिए इसे पानी में भिगो दें. अब आप मूंग दाल को मिक्सी जार में डालें और दरदरा पीस लें.
- अब एक बर्तन में आटा, नमक और एक चम्मच तेल या घी को डालें और अच्छे से मिला लें. इसमें आप मूंग दाल को डाल दें. अब आप इसमें कद्दूकस किया हुआ अदरक, बारीक कटी हरी मिर्च, लाल मिर्च पाउडर, धनिया पाउडर, अजवाइन, हींग, हल्दी पाउडर को डालें. इसमें धनिया पत्ती डालकर अच्छी तरह से मिला लें. थोड़ा पानी डालकर आप आटा गूंथ लें. इसे आप 15 मिनट के लिए ढककर रख दें.
- पराठा बनाने के लिए आप तवा को गर्म करें.
- अब आटे से लोई बनाएं और गोल बेल लें. इसे गर्म तवे पर डालें. पराठा जब एक तरफ से पक जाए तो इसे पलट दें और दूसरे तरफ से भी पका लें. एक चम्मच तेल या घी लगाकर सुनहरा होने तक सेंक लें.
यह भी पढ़ें- Bread Recipe Ideas: सिंपल ब्रेड से तैयार करें ये लाजवाब डिशेज, ट्राई करें टेस्टी रेसिपी आइडियाज
यह भी पढ़ें- Veg Malai Sandwich Recipe: शाम के स्नैक्स में बनाएं क्रिमी और टेस्टी वेज मलाई सैंडविच
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Sweta Vaidya
श्वेता वैद्य प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के तौर पर कार्यरत हैं. कंटेंट राइटिंग के क्षेत्र में एक साल से अधिक का अनुभव है. पिछले करीब दो महीनों से वे झारखंड बीट पर सक्रिय रूप से काम कर रही हैं. इस दौरान वे राज्य से जुड़ी ताजा खबरों, लोगों से जुड़े मुद्दे और जरूरी जानकारियों पर आधारित स्टोरीज तैयार कर रही हैं. इससे पहले उन्होंने लाइफस्टाइल बीट के लिए भी कंटेंट लिखा. इस बीट में उन्होंने रेसिपी, फैशन, ब्यूटी टिप्स, होम डेकोर, किचन टिप्स, गार्डनिंग टिप्स और लेटेस्ट मेहंदी डिजाइन्स जैसे रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े विषयों पर रोचक और उपयोगी आर्टिकल लिखे. श्वेता की हर बार कोशिश यही रहती है कि बात आसान, साफ और सीधे तरीके से लोगों तक पहुंचे, जिससे कि हर कोई उसे बिना दिक्कत के समझ सके. कंटेंट राइटर के तौर पर उनका फोकस होता है कि कंटेंट सिंपल, रिलेटेबल और यूजर-फ्रेंडली हो.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










