Pudina Rice Recipe: सिंपल चावल में दें नया ट्विस्ट, घर पर बनाएं खुशबू और स्वाद से भरपूर पुदीना राइस

Updated:
विज्ञापन
Pudina Rice Recipe: सिंपल चावल में दें नया ट्विस्ट, घर पर बनाएं खुशबू और स्वाद से भरपूर पुदीना राइस

Pudina Rice Recipe: लंच के टाइम सिंपल राइस के बजाय बनाना चाहते हैं कुछ नया और स्वाद से भरपूर, तो इस आर्टिकल की मदद से तैयार करें खुशबूदार पुदीना राइस.

विज्ञापन

Pudina Rice Recipe: अगर आप रोज-रोज वही सिंपल चावल खाकर बोर हो गए हैं और कुछ झटपट, खुशबूदार और स्वाद से भरपूर बनाना चाहते हैं, तो पुदीना राइस आपके लिए एक परफेक्ट रेसिपी है. ये रेसिपी न सिर्फ बनाने में आसान है, बल्कि लंच बॉक्स, ट्रैवल या किसी हल्के डिनर के लिए भी बेस्ट ऑप्शन है. तो चलिए आज हम आपको बताने जा रहे हैं घर पर आसानी से पुदीना राइस बनाने की विधि. 

पुदीना राइस बनाने के लिए क्या सामग्री चाहिए?

  • पुदीना पेस्ट बनाने के लिए – पुदीना के पत्ते, हरा धनिया, हरी मिर्च, अदरक
  • पके हुए चावल – 2 कप
  • पुदीना (मिंट) के पत्ते – 1 कप
  • हरा धनिया – ½ कप
  • हरी मिर्च – 2 (स्वादानुसार)
  • अदरक – 1 इंच टुकड़ा
  • प्याज – 1 (पतले स्लाइस में)
  • लहसुन – 4–5 कलियां 
  • जीरा – 1 छोटी चम्मच
  • तेज पत्ता – 1
  • दालचीनी – 1 छोटा टुकड़ा
  • लौंग – 3-4
  • नींबू का रस  1 बड़ा चम्मच
  • तेल – 2 बड़े चम्मच
  • नमक – स्वादानुसार

यह भी पढ़ें: Ghee Rice Recipe: बिरयानी और पुलाव नहीं, इस बार बनाएं फ्लेवरफुल घी राइस

पुदीना राइस बनाने की विधि क्या है? (Pudina Rice Recipe in Hindi)

  • सबसे पहले कढ़ाही में तेल गर्म करें. तेल गर्म हो जाने के बाद आप इसमें  जीरा डालें, फिर तेजपत्ता, दालचीनी और लौंग डालकर खुशबू आने तक भूनें. अब प्याज और लहसुन डालकर हल्का सुनहरा होने तक भूनें. 
  • इसके बाद आप तैयार हुआ पुदीना पेस्ट डालें और धीमी आंच पर 5 मिनट पकाएं, जब तक तेल अलग न होने लगे. 
  • अब इसमें पके हुए चावल और नमक डालकर हल्के हाथ से मिलाएं. अंत में आप गैस बंद करके इसके ऊपर से नींबू का रस डालकर अच्छे से मिक्स करें. 
  • अब तैयार है बनकर आपका पुदीना राइस. इसे आप रायता या किसी भी सलाद के साथ सर्व करके खाएं और स्वाद का मजा लें. 

यह भी पढ़ें: Chawal Ki Puri: चावल के आटे से बनाएं क्रिस्पी पूरियां, खाने में लगेंगी हल्की 

यह भी पढ़ें: Yakhni Pulao Recipe: खाने का मजा होगा दोगुना, जब घर पर बनाएंगे लजीज यखनी पुलाव

विज्ञापन
प्रिया गुप्ता

लेखक के बारे में

By प्रिया गुप्ता

प्रिया गुप्ता पिछले एक साल से प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. फिलहाल वह झारखंड से जुड़ी खबरों पर काम करती हैं, जिनमें सरकारी योजनाएं, प्रमुख घटनाएं, सामाजिक मुद्दे और अन्य महत्वपूर्ण विषय शामिल हैं. इससे पहले वह लाइफस्टाइल डेस्क पर फैशन, हेल्थ, रिलेशनशिप, पैरेंटिंग और रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े विषयों पर लेख लिख चुकी हैं. प्रिया ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय से स्नातक और अमिटी यूनिवर्सिटी से मास्टर डिग्री हासिल की है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola