ePaper

Yakhni Pulao Recipe: खाने का मजा होगा दोगुना, जब घर पर बनाएंगे लजीज यखनी पुलाव

Updated at : 12 Dec 2025 1:35 PM (IST)
विज्ञापन
Homemade Yakhni Pulao Recipe in Hindi

यखनी पुलाव (Image - Gemini)

Yakhni Pulao Recipe: किसी विशेष अवसर पर या सामान्य दिनों में ही कुछ स्पेशल खाने के लिए यखनी पुलाव बढ़िया डिश है. एक बार आप इसे जरूर ट्राई करें.

विज्ञापन

Yakhni Pulao Recipe: यखनी पुलाव जिसका नाम सुनते ही स्पेशल डिश वाली फील आती है. यह कश्मीरी व्यंजन खाने में बहुत ही मजेदारी होती है. अब आप सोच रहे होंगे कि इसे खाने के लिए कश्मीर जाना जरूरी है, तो ऐसा बिल्कुल भी नहीं है. आप घर बैठे ही इस लजीज व्यंजन का आनंद उठा सकते हैं. किसी विशेष अवसर के लिए भी यह डिश बहुत बढ़िया विकल्प साबित हो सकता है. हम आपको इसे बनाने की सिंपल की रेसिपी बताते हैं. बहुत कम समय में इसे बनाकर सर्व कर सकते हैं. अब आइए बताते है इसकी रेसिपी.

यखनी पुलाव बनाने की सामग्री

  • 1 कप – चावल
  • 250 ग्राम – चिकन
  • साबुत मसाले
  • दो चम्मच – लाल मिर्च पाउडर
  • 1/2 टी स्पून – धनिया पाउडर
  • 1/2 टी स्पून – गरम मसाला
  • 2 टेबल स्पून – दही
  • 2 – मीडियम साइज प्याज (कटा हुआ)
  • 1/2 टी स्पून – जीरा
  • स्वादानुसार – नमक

यखनी पुलाव बनाने की विधि

  • यखनी पुलाव बनाने के लिए आप सबसे पहले सारे मसाले मिलाकर मलमल के कपड़े में लपेट लें.
  • अब आप पोटली (बैग) बनाने के लिए इसे चारों ओर से बांध दें.
  • इसके बाद आप चिकन के टुकड़ों को पोटली मसाले के साथ पानी में उबालें.
  • अब आप पोटली को निकाल कर स्टॉक रखें.
  • इसके बाद अब आप एक पैन में घी गर्म कर लें.
  • अब आप बाकी मसालों को एक मिनट के लिए भूनें.
  • अब इसमें यखनी (चिकन स्टॉक) डाल लें.
  • इसके बाद इसमें चावल डालें और इसे पकाएं.
  • अंत में अब आप तले हुए प्याज के स्लाइस के साथ इसे सर्व करें.

इसे भी पढ़ें: Satrangi Biryani Recipe: सतरंगी बिरयानी से डिनर होगा शानदार, नोट करें इसकी सिंपल रेसिपी

विज्ञापन
Rani Thakur

लेखक के बारे में

By Rani Thakur

बंगाल की धरती पर एक दशक से अधिक समय तक समृद्ध पत्रकारिता अनुभव के साथ, रानी ठाकुर अब बिहार की धरती पर अपनी लेखनी से पहचान बना रही हैं. कोलकाता में कई राष्ट्रीय स्तर के प्रतिष्ठित अखबारों के लिए रिपोर्टिंग और सब-एडिटिंग का अनुभव हासिल करने के बाद, वे अब प्रभात खबर के डिजिटल डेस्क से जुड़ी हैं, जहां वे लाइफ स्टाइल की खबरों के माध्यम से अपनी रचनात्मक सोच और पत्रकारिता कौशल को नई दिशा दे रही हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola