Ghee Rice Recipe: बिरयानी और पुलाव नहीं, इस बार बनाएं फ्लेवरफुल घी राइस

Ghee Rice Recipe (AI image)
Ghee Rice Recipe: आज हम आपको बिरयानी और पुलाव नहीं, स्वाद और फ्लेवर से भरपूर घी राइस बनाने की रेसिपी बताएंगे. इसे आप मिनटों में किसी भी खास मौके पर बना सकते हैं.
Ghee Rice Recipe: किसी खास मौके पर घर पर कई सारे पकवान बनाए जाते हैं जो खाने में बहुत ही टेस्टी होते हैं. ऐसे में अगर आप झटपट बनने वाली चावल की रेसिपी ढूंढ रहे हैं, जिसकी खुशबू पूरे घर को महका दे तो घी राइस आपके लिए परफेक्ट है. शुद्ध देसी घी, हल्के से भूने हुए मसालों से बना यह राइस एक क्लासिक साउथ इंडियन डिश है, जिसे आप रोजाना या किसी भी खास अवसर पर बनाकर ट्राई कर सकते हैं. तो आइए जानते हैं इस आर्टिकल में घी राइस बनाने की विधि.
घी राइस बनाने के लिए क्या सामग्री चाहिए?
- बासमती चावल – 1 कप (धोकर 20 मिनट भिगो दें)
- घी – 2-3 बड़े चम्मच
- काजू – 8–10
- हरी मिर्च – 2 (लंबी कटी हुई)
- प्याज – 1 (लंबा कटा हुआ)
- तेज पत्ता – 1
- दालचीनी – 1 छोटा टुकड़ा
- लौंग – 3-4
- हरी इलायची – 2
- काली मिर्च – 6-7
- जीरा – आधा चम्मच
- पानी – 2 कप
- नमक – स्वादानुसार
यह भी पढ़ें: Mix Veg Suji Pakoda: ठंडी शाम का करारा स्वाद, घर पर बनाएं मिक्स वेज सूजी पकौड़ा
यह भी पढ़ें: Moong Dal Pyaz Ke Pakode: शाम की भूख को करें गायब, बनाएं मूंग दाल प्याज के गरमा-गरम पकौड़े
घी राइस बनाने की विधि क्या है?
- घी राइस बनाने के लिए आप एक पैन में घी गर्म करें, फिर इसमें काजू डालकर सुनहरा होने तक भूनें और निकाल दें.
- अब आप उसी घी में तेजपत्ता, दालचीनी, लौंग, इलायची, काली मिर्च और जीरा डालकर भूनें.
- अब आप प्याज डालकर हल्का ब्राउन होने तक भूनें फिर हरी मिर्च डालकर थोड़ी देर चलाएं.
- इसके बाद आप चावल को पानी में धोकर पैन में डालें और 2 मिनट के लिए हल्का-सा भून लें.
- इसके बाद आप चावल में 2 कप पानी और नमक डालें, फिर इसे ढककर धीमी आंच पर 15 मिनट पकाएं.
- चावल पक जाने के बाद गैस बंद करें और चावल का पानी निकाल लें. लास्ट में आप ऊपर से इसमें काजू डालकर गरमा-गरम सब्जी या तड़का के साथ सर्व करें.
यह भी पढ़ें: Baingan Pakora Recipe: ठंडी शाम में तैयार करें गरमा-गरम बैंगन के पकौड़े, खाने के बाद हर कोई हो जाएगा फैन
यह भी पढ़ें: Chawal Ki Puri: चावल के आटे से बनाएं क्रिस्पी पूरियां, खाने में लगेंगी हल्की
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By प्रिया गुप्ता
प्रिया गुप्ता पिछले एक साल से प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. फिलहाल वह झारखंड से जुड़ी खबरों पर काम करती हैं, जिनमें सरकारी योजनाएं, प्रमुख घटनाएं, सामाजिक मुद्दे और अन्य महत्वपूर्ण विषय शामिल हैं. इससे पहले वह लाइफस्टाइल डेस्क पर फैशन, हेल्थ, रिलेशनशिप, पैरेंटिंग और रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े विषयों पर लेख लिख चुकी हैं. प्रिया ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय से स्नातक और अमिटी यूनिवर्सिटी से मास्टर डिग्री हासिल की है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










