Mix Veg Suji Pakoda: ठंडी शाम का करारा स्वाद, घर पर बनाएं मिक्स वेज सूजी पकौड़ा 

Published by : Priya Gupta Updated At : 01 Nov 2025 2:40 PM

विज्ञापन

Mix Veg Suji Pakoda (AI image)

Mix Veg Suji Pakoda: क्या आपको पता है कि सूजी और रंग-बिरंगी सब्जियों से आप ठंड के मौसम में गरमा-गरम क्रिस्पी पकौड़ा बना सकते हैं? जी हां, आज हम आपको इस आर्टिकल में मिक्स वेज सूजी पकौड़ा बनाने के बारे में बताएंगे.

विज्ञापन

Mix Veg Suji Pakoda: ठंड के मौसम में हर किसी का मन करता है कुछ गरमा-गरम और क्रिस्पी स्नैक्स खाने का. ऐसे मौसम में अगर आप चाय के साथ कुछ टेस्टी और हेल्दी बनाना चाहते हैं, तो ये आर्टिकल आपके लिए परफेक्ट है. सूजी और रंग-बिरंगी सब्जियों से बना मिक्स वेज सूजी पकौड़ा न सिर्फ स्वाद में लाजवाब होता है, बल्कि इसे बनाना भी बहुत आसान है. मिक्स वेज सूजी पकौड़ा बाहर से करारे और अंदर से नरम होते हैं. आप इसे शाम की चाय, बारिश के मौसम या मेहमानों के आने पर स्नैक्स के तौर पर परोस सकते हैं. तो आइए जानते हैं इसे बनाने की बहुत ही आसान रेसिपी के बारे में, जिसे खाते ही हर कोई आपकी तारीफ करेगा. 

मिक्स वेज सूजी पकौड़ा बनाने के लिए क्या सामग्री चाहिए?

  • सूजी (रवा) – 1 कप
  • दही – ½ कप
  • प्याज – 1 (बारीक कटी हुई)
  • हरी मिर्च – 2 (बारीक कटी हुई)
  • गाजर – 1 (कद्दूकस की हुई)
  • शिमला मिर्च – ½ कप (बारीक कटी हुई)
  • पत्ता गोभी – ½ कप (बारीक कटी हुई)
  • अदरक – 1 छोटा चम्मच (कद्दूकस किया हुआ)
  • धनिया पत्ता – 2 बड़े चम्मच (कटा हुआ)
  • लाल मिर्च पाउडर – ½ छोटी चम्मच
  • हल्दी – ¼ छोटी चम्मच
  • नमक – स्वादानुसार
  • पानी – जरूरत अनुसार
  • तेल – तलने के लिए

यह भी पढ़ें: Chawal Ki Puri: चावल के आटे से बनाएं क्रिस्पी पूरियां, खाने में लगेंगी हल्की 

यह भी पढ़ें: Potato Ring Recipe: रोज का आलू अब नहीं रहेगा सिंपल, झटपट बनाएं चटपटी पोटैटो रिंग्स

मिक्स वेज सूजी पकौड़ा बनाने की विधि क्या है?

  • सबसे पहले एक बाउल में सूजी और दही डालकर मिलाएं. फिर थोड़ा-थोड़ा पानी डालते हुए एक गाढ़ा घोल तैयार करें. 
  • इसे 10-15 मिनट के लिए ढककर रख दें, जिससे सूजी अच्छे से फूल जाए. 
  • अब इसमें प्याज, गाजर, शिमला मिर्च, पत्ता गोभी, हरी मिर्च, अदरक और धनिया डालें. साथ ही नमक, हल्दी, लाल मिर्च पाउडर और बेकिंग सोडा डालकर अच्छे से मिक्स करें. 
  • अभी चीजों को अच्छी तरह मिलाकर पकौड़े जैसा बैटर तैयार करें. 
  • अब एक कड़ाही में तेल गर्म करें. जब तेल गर्म हो जाए, तो हाथ या चम्मच की मदद से तेल में छोटे-छोटे पकौड़े डालें. 
  • इसे मध्यम आंच पर सुनहरा और कुरकुरा होने तक तलें. 
  • तैयार मिक्स वेज सूजी पकौड़े को टिशू पेपर पर निकालें. इसे गरमा- गरम हरी चटनी या टमाटर सॉस के साथ परोसें. 

यह भी पढ़ें: Sev Puri Recipe: मुंबई की गलियों का स्वाद अब आपके घर में, बनाएं तीखी-मीठी सेव पूरी

यह भी पढ़ें: Chowmein Recipe: अब रेस्टोरेंट जैसा स्वाद आपके घर में, जानिए बाजार जैसा चाउमीन बनाने की विधि

विज्ञापन
Priya Gupta

लेखक के बारे में

By Priya Gupta

प्रिया गुप्ता प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. उन्हें कंटेंट राइटिंग के क्षेत्र में एक वर्ष से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वह झारखंड बीट पर काम कर रही हैं, जहां वह खबरों को आसान भाषा में लिखती हैं. इससे पहले वह लाइफस्टाइल बीट पर काम कर चुकी हैं, जहां उन्होंने हेल्थ, रेसिपी, मेहंदी डिजाइन और फैशन से जुड़ी खबरों पर काम किया. इसके अलावा, उन्होंने नेशनल प्रिंटर और लोकल चैनलों में भी काम किया है. उन्होंने ग्रेजुएशन की पढ़ाई डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय से और मास्टर की पढ़ाई एमिटी यूनिवर्सिटी झारखंड से पूरी की है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola