Chocolate Banana Shake Recipe: मिनटों में तैयार करें टेस्टी चॉकलेट बनाना शेक, बच्चों को दें स्वीट सरप्राइज

chocolate banana shake ( AI Image)
Chocolate Banana Shake Recipe: आप बच्चों के लिए कुछ स्पेशल रेसिपी बनाना चाह रहे हैं तो आप चॉकलेट बनाना शेक को बनाएं और उन्हें सरप्राइज दें. आइए इस आर्टिकल से जानते हैं चॉकलेट बनाना शेक को बनाने का तरीका.
Chocolate Banana Shake Recipe: अक्सर बच्चे कुछ स्पेशल खाने या पीने की डिमांड करते हैं और मार्केट से चीजों को ऑर्डर करने की भी बच्चे जिद करते हैं. अगर आप भी इस परेशानी का सामना करते हैं तो घर पर ही बच्चों के लिए स्पेशल ड्रिंक बना सकते हैं और उन्हें एक स्वीट सरप्राइज दे सकते हैं. आप शाम में बच्चों के लिए चॉकलेट बनाना शेक को बना सकते हैं. ये बहुत स्वादिष्ट होता है और बच्चों को भी जरूर पसंद आएगा. इसे बनाने में ज्यादा चीजों की जरूरत नहीं पड़ेगी. इस शेक को बनाना बेहद आसान है और इसे आप सिर्फ कुछ मिनटों में तैयार कर सकते हैं. आप इसे मेहमानों के लिए भी बना सकते हैं. तो आइए जानते हैं इसे बनाने की आसान रेसिपी.
चॉकलेट बनाना शेक बनाने के लिए क्या सामग्री चाहिए?
- केला- 1 पका हुआ
- ठंडा दूध- 2 कप
- चॉकलेट सिरप- 3-4 बड़े चम्मच
- चीनी- स्वादानुसार
- बर्फ के टुकड़े- 4-5
- चॉकलेट चिप्स- एक बड़ा चम्मच
यह भी पढ़ें- Sprouts Idli Recipe: बड़ों के साथ बच्चे भी चाव से खाएंगे जब नाश्ते में तैयार करेंगे ये स्प्राउट्स इडली
चॉकलेट बनाना शेक को कैसे तैयार करें? (How To Make Chocolate Banana Shake Recipe)
- चॉकलेट बनाना शेक बनाने के लिए आप सबसे पहले केले को छीलकर छोटे टुकड़ों में काट लें. इसे आप मिक्सी जार में डाल लें. अब आप मिक्सी जार में ठंडा दूध को डालें. इसमें आप चॉकलेट सिरप और चीनी को भी डाल दें.
- अब सभी चीजों को अच्छे से पीस लें. अब आप इसे गिलास में निकाल लें. इसमें आप बर्फ के टुकड़ों को डालें. इसके ऊपर आप चॉकलेट सिरप को डालें. इसके ऊपर आप चॉकलेट चिप्स को डालकर इसे सजाएं. आपका चॉकलेट बनाना शेक तैयार है. आप इसे बच्चों को शाम में स्नैक्स के साथ सर्व करें.
यह भी पढ़ें- Bread Recipe Ideas: सिंपल ब्रेड से तैयार करें ये लाजवाब डिशेज, ट्राई करें टेस्टी रेसिपी आइडियाज
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By श्वेता वैद्य
श्वेता वैद्य प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के तौर पर काम करती हैं. उन्हें कंटेंट राइटिंग के क्षेत्र में एक साल से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में श्वेता झारखंड बीट को कवर कर रही हैं, जहां वह राज्य की ताजा खबरें, लोगों की भलाई से जुड़े मुद्दे, सरकारी योजनाओं, स्थानीय प्रशासन, शिक्षा, रोजगार और सामाजिक विषयों पर आधारित स्टोरीज तैयार करती हैं. श्वेता की हर बार कोशिश यही रहती है कि बात आसान, साफ और सीधे तरीके से लोगों तक पहुंचे, जिससे कि हर कोई उसे बिना दिक्कत के समझ सके. कंटेंट राइटर के तौर पर उनका फोकस होता है कि कंटेंट सिंपल, रिलेटेबल और यूजर-फ्रेंडली हो.
झारखंड बीट से पहले उन्होंने लाइफस्टाइल बीट के लिए भी कंटेंट लिखा. इस बीट में उन्होंने रेसिपी, फैशन, ब्यूटी टिप्स, होम डेकोर, किचन टिप्स, गार्डनिंग टिप्स और लेटेस्ट मेहंदी डिजाइन्स जैसे रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े विषयों पर आर्टिकल लिखे.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










