Badam Shake Recipe: रिच फ्लेवर और हेल्दी टच के साथ, ऐसे बनाएं सबका फेवरेट टेस्टी बादाम शेक

Updated:
विज्ञापन
Badam Shake Recipe

Badam Shake Recipe (AI image)

Badam Shake Recipe: बादाम शेक रेसिपी दूध और बादाम से बनी बहुत ही हेल्दी और टेस्टी ड्रिंक है. ऐसे में आइए जानें इसे घर पर आसानी से बनाने का तरीका.

विज्ञापन

Badam Shake Recipe: बादाम शेक सिर्फ एक ड्रिंक नहीं, बल्कि स्वाद और सेहत दोनों का बेस्ट कॉम्बो है. दूध की रिचनेस, बादाम की मिठास और इलायची-केसर की खुशबू इसे बहुत टेस्टी बनाती हैं. अगर आपके बच्चे रोज दूध पीने में नखरे करते हैं, तो आप इसे बनाकर उन्हें आसानी से दे सकते हैं. ये शेक प्रोटीन और एनर्जी से भरपूर होता है, जो शरीर को ताकत और दिमाग को तेज बनाता है. इसके अलावा, ये हेल्दी ड्रिंक इतनी टेस्टी है कि इसे एक बार पीने के बाद आप बार-बार बनाना चाहेंगे. 

बादाम शेक बनाने के लिए सामग्री (Badam Shake Recipe In Hindi)

  • भीगे हुए बादाम -15–20
  • ठंडा दूध – 2 कप 
  • चीनी – स्वादानुसार
  • बर्फ के टुकड़े – 3–4 
  • केसर के धागे – 2–3 
  • इलायची पाउडर – आधा छोटा चम्मच 
  • कटे हुए बादाम/पिस्ता – सजावट के लिए 

यह भी पढ़ें- Makki Ki Roti: पंजाबी स्वाद का असली टेस्ट, बनाएं गरमा-गरम मक्की की रोटी

यह भी पढ़ें- Masala French Fries: क्रंची स्वाद का मसालेदार ट्विस्ट, घर पर इस तरह बनाएं मसाला फ्रेंच फ्राइज

बादाम शेक बनाने की विधि 

  • शेक बनाने के लिए सबसे पहले बादाम को रातभर पानी में भिगो दें, फिर इसका छिलका निकालकर अलग कर दें. 
  • अब एक मिक्सर जार में भीगे हुए बादाम डालें और थोड़ा दूध डालकर बारीक पेस्ट बना लें. 
  • फिर इसमें बचा हुआ दूध, स्वादानुसार चीनी पाउडर, इलायची पाउडर और बर्फ डालकर अच्छी तरह ब्लेंड करें. 
  • शेक को गिलास में निकालें और ऊपर से कटे बादाम, पिस्ता और केसर डालकर सजाएं. 
  • अब तैयार हुए ठंडा-ठंडा बादाम शेक को सर्व करें. 

यह भी पढ़ें- Pumpkin Flower Pakoda: चाय के साथ आलू के नहीं, खाएं कद्दू के फूलों के कुरकुरे पकौड़े, जानिए विधि

यह भी पढ़ें- Chocolate Shake Recipe: मेहमानों और बच्चों को स्पेशल ट्रीट देने के लिए बनाएं चॉकलेट शेक

यह भी पढ़ें- How To Make Soft Chilla: अब नहीं फटेगा चीला, सॉफ्ट बनाने के लिए फॉलो करें ये बेस्ट टिप्स 

विज्ञापन
प्रिया गुप्ता

लेखक के बारे में

By प्रिया गुप्ता

प्रिया गुप्ता पिछले एक साल से प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. फिलहाल वह झारखंड से जुड़ी खबरों पर काम करती हैं, जिनमें सरकारी योजनाएं, प्रमुख घटनाएं, सामाजिक मुद्दे और अन्य महत्वपूर्ण विषय शामिल हैं. इससे पहले वह लाइफस्टाइल डेस्क पर फैशन, हेल्थ, रिलेशनशिप, पैरेंटिंग और रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े विषयों पर लेख लिख चुकी हैं. प्रिया ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय से स्नातक और अमिटी यूनिवर्सिटी से मास्टर डिग्री हासिल की है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola