ePaper

Makar Sankranti Laddu Recipe: कुरकुरे चिउड़ा के लड्डू बनाने की सबसे आसान रेसिपी

Updated at : 27 Dec 2025 4:59 PM (IST)
विज्ञापन
Makar Sankranti Laddu Recipe: कुरकुरे चिउड़ा के लड्डू बनाने की सबसे आसान रेसिपी

Makar Sankranti Laddu Recipe

Makar Sankranti Laddu Recipe : इस मकर संक्रांति घर पर बनाएं कुरकुरे चिउड़ा के लड्डू. सिर्फ 10 मिनट में गुड़ और पोहा से तैयार होने वाली यह सबसे आसान रेसिपी यहां देखे.

विज्ञापन

Makar Sankranti Laddu Recipe: न्यू ईयर के स्वागत के साथ ही मकर संक्रांति को लेकर तैयारियां शुरु हो जाती है. मकर संक्रांति के दौरान तिल और गुड़ के साथ-साथ चिउड़ा के लड्डू बनाने का खास महत्व है. कुरकुरे चिउड़ा और मीठे गुड़ का मेल न केवल स्वाद में लाजवाब होता है बल्कि यह सर्दियों में सेहत के लिए भी बहुत फायदेमंद माना जाता है. तो चलिये आज बनाते हैं कुरकुरे चिउड़ा के लड्डू और आपकी संक्रांति की मिठास को दोगुना कर देंते हैं.

सामग्री

  • चिउड़ा – 2 कप
  • गुड़ – 1 कप (कद्दूकस किया हुआ)
  • घी – 2 टेबलस्पून
  • सूखे मेवे (बादाम, काजू, किशमिश) – ½ कप (कटे हुए)
  • नारियल (इच्छानुसार) – 2 टेबलस्पून (कद्दूकस किया हुआ)
  • इलायची पाउडर – ½ टीस्पून

विधि

  • चिउड़ा तैयार करें: एक कड़ाही में 1 टेबलस्पून घी गरम करें.इसमें चिउड़ा डालकर हल्का सुनहरा और कुरकुरा होने तक भूनें. भूनने के बाद अलग रख दें.
  • गुड़ का सॉस बनाएं: एक पैन में बचा हुआ घी डालें और उसमें कद्दूकस किया हुआ गुड़ डालें.धीमी आंच पर गुड़ को पूरी तरह पिघलाएं.
  • सभी सामग्री मिलाए: पिघला हुआ गुड़ में भुना हुआ चिउड़ा डालें.कटे हुए मेवे, नारियल और इलायची पाउडर डालकर अच्छे से मिलाएं.
  • लड्डू बनाना: मिश्रण को थोड़ा ठंडा होने दें. हाथों को हल्का घी लगाकर मिश्रण की छोटी‑छोटी लोइयां बनाकर लड्डू तैयार करें.
  • सर्व करें: स्वादिष्ट और कुरकुरे चिउड़ा के लड्डू तैयार हैं. इन्हें एयर‑टाइट डिब्बे में 7 से 10 दिन तक सुरक्षित रखा जा सकता है.धीमी आंच पर गुड़ को पूरी तरह पिघलाएं.कटे हुए मेवे, नारियल और इलायची पाउडर डालकर अच्छे से मिलाएं.

Also Read : Pizza Dhokla Recipe: बोरिंग नाश्ते को कहें बाय-बाय, ट्राय करें पिज्जा ढोकला

Also read : Gajar ki Rasmalai Recipe: गाजर का हलवा छोड़िए, इस सर्दी बनाएं यह नई और शाही मिठाई

Also read : Sugar Free Gajar ka Halwa Recipe: बिना चीनी के बनाएं हलवाई जैसा लजीज गाजर का हलवा

विज्ञापन
Shinki Singh

लेखक के बारे में

By Shinki Singh

10 साल से ज्यादा के पत्रकारिता अनुभव के साथ मैंने अपने करियर की शुरुआत Sanmarg से की जहां 7 साल तक फील्ड रिपोर्टिंग, डेस्क की जिम्मेदारियां संभालने के साथ-साथ महिलाओं से जुड़े मुद्दों और राजनीति पर लगातार लिखा. इस दौरान मुझे एंकरिंग और वीडियो एडिटिंग का भी अच्छा अनुभव मिला. बाद में प्रभात खबर से जुड़ने के बाद मेरा फोकस हार्ड न्यूज पर ज्यादा रहा. वहीं लाइफस्टाइल जर्नलिज्म में भी काम करने का मौका मिला और यह मेरे लिये काफी दिलचस्प है. मैं हर खबर के साथ कुछ नया सीखने और खुद को लगातार बेहतर बनाने में यकीन रखती हूं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola