Maha Shivratri Vrat Recipe: महाशिवरात्रि व्रत में आसानी से बनाएं सिंघाड़े के आटे का हलवा, जानें रेसिपी

Updated:
विज्ञापन
Maha Shivratri Vrat Recipe

Maha Shivratri Vrat Recipe

Maha Shivratri Vrat Recipe: महाशिवरात्रि व्रत पर आप सिंघाड़े के आटे से बना हलवा का सेवन कर सकते हैं. ये आसानी से बन जाता है और इसको खाने से शरीर में ऊर्जा बनी रहती है.

विज्ञापन

Maha Shivratri Vrat Recipe: महाशिवरात्रि हिंदू धर्म के अहम त्योहारों में से एक है. इस दिन को एक महापर्व के रूप में मनाया जाता है. इस वर्ष महाशिवरात्रि 26 फरवरी को मनाया जाएगा. महाशिवरात्रि का पर्व भगवान शिव की आराधना और उनका आशीर्वाद प्राप्त करने का एक बहुत ही अच्छा दिन है. इस दिन भक्त महादेव की पूजा और उपासना करते हैं और साथ ही भोलेनाथ को प्रसन्न करने के लिए व्रत भी रखते हैं. व्रत करते समय कुछ नियमों का पालन करना भी बहुत जरूरी है. इस दिन भक्त फलाहार का ही सेवन करते हैं. अगर आप भी शिवरात्रि का व्रत कर रहें हैं तो सिंघाड़े के आटे से बना हलवा का सेवन कर सकते हैं. सिंघाड़े के आटे में कई पोषक तत्व पाए जाते हैं जो सेहत के लिए फायदेमंद है. इसका व्रत के समय में सेवन आपके शरीर में ऊ���्जा को बनाए रखता है. सिंघाड़े के आटे से बना हलवा खाने में स्वादिष्ट होने के साथ-साथ आसानी से बन भी जाता है. तो आइए जानते हैं इसे बनाने की आसान रेसिपी.

सिंघाड़े का हलवा बनाने की सामग्री

  • 1 कप सिंघाड़े का आटा
  • 1 कप चीनी 
  • 3 बड़ा चम्मच घी
  • ½ कप पानी
  • 1 छोटा चम्मच इलायची पाउडर
  • 4 से 5 काजू
  • 4से 5 बादाम
  • एक चम्मच किशमिश

महाशिवरात्रि से जुड़ी खबरें यहां पढ़ें

यह भी पढ़ें: Maha Shivratri Rangoli Design : भोले बाबा का कीजिए स्वागत, ट्राई कीजिए ये रंगोली डीजाइन

यह भी पढ़ें: Maha Shivratri 2025: महाशिवरात्रि पर भोलेनाथ को अर्पित करें ये फूल, बरसेगी भगवान की कृपा

सिंघाड़े का हलवा की विधि

  • सिंघाड़े के आटे का हलवा बनाने के लिए कड़ाही को गर्म करें. अब इसमें दो से तीन चम्मच घी डालें. इस घी में सिंघाड़े का आटा डालकर कम आंच पर भूनें.
  • इस आटे को लगातार चलाते रहें. जब यह गहरे सुनहरे रंग का हो जाए और इसमें से अच्छी गंध आने लग जाए तब तक इसे भूनते रहें.
  • जब यह अच्छी तरह से भून जाए तो इसमें चीनी और पानी को डाल दें. इसमें आप इलायची का पाउडर और थोड़े से काजू बादाम को बारीक काट कर भी मिला दें. अब इस घोल को चलाते रहें. जब यह अच्छी तरह से पक जाए तो इसे एक प्लेट में निकाल कर रखें. अब इसमें बचे हुए काजू बादाम और किशमिश को डालें.
  • आप प्लेट में घी लगाकर हलवे को इसके ऊपर डाल कर फैला दें. आप चाहें तो इसे बर्फी के शेप में भी काट सकते हैं.

यह भी पढ़ें: Maha Shivratri Vrat Recipe: महाशिवरात्रि व्रत पर बनाएं साबूदाना की खिचड़ी, जानें इसकी आसान रेसिपी

विज्ञापन
श्वेता वैद्य

लेखक के बारे में

By श्वेता वैद्य

श्वेता वैद्य प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के तौर पर काम करती हैं. उन्हें कंटेंट राइटिंग के क्षेत्र में एक साल से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में श्वेता झारखंड बीट को कवर कर रही हैं, जहां वह राज्य की ताजा खबरें, लोगों की भलाई से जुड़े मुद्दे, सरकारी योजनाओं, स्थानीय प्रशासन, शिक्षा, रोजगार और सामाजिक विषयों पर आधारित स्टोरीज तैयार करती हैं. श्वेता की हर बार कोशिश यही रहती है कि बात आसान, साफ और सीधे तरीके से लोगों तक पहुंचे, जिससे कि हर कोई उसे बिना दिक्कत के समझ सके. कंटेंट राइटर के तौर पर उनका फोकस होता है कि कंटेंट सिंपल, रिलेटेबल और यूजर-फ्रेंडली हो.

झारखंड बीट से पहले उन्होंने लाइफस्टाइल बीट के लिए भी कंटेंट लिखा. इस बीट में उन्होंने रेसिपी, फैशन, ब्यूटी टिप्स, होम डेकोर, किचन टिप्स, गार्डनिंग टिप्स और लेटेस्ट मेहंदी डिजाइन्स जैसे रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े विषयों पर आर्टिकल लिखे.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola