Maha Shivratri Vrat Recipe: महाशिवरात्रि व्रत पर बनाएं साबूदाना की खिचड़ी, जानें इसकी आसान रेसिपी

Updated:
विज्ञापन
Sabudana vrat recipe

Sabudana vrat recipe

Maha Shivratri Vrat Recipe: अगर आप भी महाशिवरात्रि व्रत पर फलाहार करने जा रहे हैं तो आप साबूदाना की खिचड़ी का सेवन कर सकते हैं. यह बहुत ही आसानी से बन जाता है.

विज्ञापन

Maha Shivratri Vrat Recipe: महाशिवरात्रि का त्योहार इस साल 26 फरवरी को मनाया जाएगा. महाशिवरात्रि हिंदू धर्म में एक बहुत ही महत्वपूर्ण पर्व है. इस दिन भक्त महादेव की उपासना और आराधना करते हैं. महादेव से आशीर्वाद प्राप्त करने के लिए और उनको प्रसन्न करने के लिए कई लोग इस दिन व्रत भी रखते हैं. कुछ लोग इस दिन फलाहार भी करते हैं. व्रत के समय में साबूदाने से बनी हुई चीजों को खाया जाता है. साबूदाना में कई पोषक तत्व पाए जाते हैं जैसे फाइबर, आयरन और पोटैशियम. इसमें कार्बोहाइड्रेट की मात्रा अधिक होती है जिससे शरीर को ऊर्जा मिलती है. इसलिए लोग इसका सेवन व्रत के समय में करते हैं. अगर आप भी साबूदाना से बनने वाला खाना बनाना चाहते हैं तो आप इस साबूदाना खिचड़ी को बना सकते हैं. तो आइए जानते हैं इस रेसिपी को बनाने का आसान तरीका.

साबूदाना खिचड़ी बनाने की सामग्री

  • 1 कप साबूदाना
  • 1-2 हरी मिर्च
  • 2 बड़ा चम्मच घी
  • 1 चम्मच जीरा
  • आधा कप मूंगफली
  • सेंधा नमक स्वाद अनुसार
  • एक छोटा चम्मच अदरक बारीक कटा हुआ
  • 1 आलू
  • धनिया बारीक कटा हुआ

रेसिपी से जुड़ी खबरें यहां पढ़ें

यह भी पढ़ें: Maha Shivratri 2025: महाशिवरात्रि पर भोलेनाथ को अर्पित करें ये फूल, बरसेगी भगवान की कृपा

साबूदाना खिचड़ी बनाने की विधि

  • सबसे पहले साबूदाना को अच्छी तरह से धो लें. अब इसे लगभग एक घंटे के लिए पानी में भिगो के रख दें.
  • साबूदाना खिचड़ी बनाने से पहले आप आलू को छील कर अच्छी तरह से धो लें. अब इसे छोटे-छोटे टुकड़ों में काट लें. छोटे टुकड़ों में काटने से यह जल्दी और आसानी से पक जाएंगे.
  • अब एक कड़ाही में मूंगफली के दाने को अच्छी तरह से भून लें. इसी कड़ाही में आप घी को गर्म करें. अब इसमें जीरा डालें. जब जीरा चटक जाए तब हरी मिर्च और अदरक को भी डाल दें. इन सबको हल्की आंच पर भूनें.
  • अब इसमें कटे हुए आलू को डालकर अच्छे तरीके से पकाएं. जब आलू पक जाए तब इसमें भीगा हुआ साबूदाना डालें. साबूदाना को ढककर रखें और बीच में चेक करते रहें. 
  • जब यह अच्छे से पक जाए तो इसमें स्वाद अनुसार नमक डालें और भुने हुए मूंगफली को भी मिक्स कर दें. उतारने से पहले धनिया के पत्तों को इसके ऊपर डाल दें.

यह भी पढ़ें: Maha Shivratri Vrat Recipe : भगवान शिव को भोग लगाएं मखाने से बनी खीर का, आप भी हो जाएंगे फैन

विज्ञापन
श्वेता वैद्य

लेखक के बारे में

By श्वेता वैद्य

श्वेता वैद्य प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के तौर पर काम करती हैं. उन्हें कंटेंट राइटिंग के क्षेत्र में एक साल से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में श्वेता झारखंड बीट को कवर कर रही हैं, जहां वह राज्य की ताजा खबरें, लोगों की भलाई से जुड़े मुद्दे, सरकारी योजनाओं, स्थानीय प्रशासन, शिक्षा, रोजगार और सामाजिक विषयों पर आधारित स्टोरीज तैयार करती हैं. श्वेता की हर बार कोशिश यही रहती है कि बात आसान, साफ और सीधे तरीके से लोगों तक पहुंचे, जिससे कि हर कोई उसे बिना दिक्कत के समझ सके. कंटेंट राइटर के तौर पर उनका फोकस होता है कि कंटेंट सिंपल, रिलेटेबल और यूजर-फ्रेंडली हो.

झारखंड बीट से पहले उन्होंने लाइफस्टाइल बीट के लिए भी कंटेंट लिखा. इस बीट में उन्होंने रेसिपी, फैशन, ब्यूटी टिप्स, होम डेकोर, किचन टिप्स, गार्डनिंग टिप्स और लेटेस्ट मेहंदी डिजाइन्स जैसे रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े विषयों पर आर्टिकल लिखे.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola