Lipstick shades For Saraswati Puja: पीले रंग के कपड़ों पर खूब जचेंगे ये ट्रेंडी लिपस्टिक शेड्स,आप भी करें ट्राय

Lipstick shades For Saraswati Puja
Lipstick shades For Saraswati Puja : बसंत पंचमी पर पीली साड़ी या सूट के साथ बेस्ट लगेंगे ये ट्रेंडी लिपस्टिक शेड्स. विनील ग्लॉस से लेकर सन-किस्ड टेराकोटा तक देखें 5 लेटेस्ट लिप मेकअप ट्रेंड्स जो आपको देंगे परफेक्ट निखार.
Lipstick shades For Saraswati Puja: बसंत पंचमी यानि की सरस्वती पूजा के दिन पीले रंग के कपड़ों को पहनना काफी शुभ माना जाता है.लेकिन कपड़ों के साथ मेकअप का भी परफेक्ट होना भी उतना ही जरुरी होता है.

मेकअप को निखारने में लिपस्टिक शेड्स का महत्वपूर्ण रोल होता है. अगर आप भी इस सरस्वती पूजा में खिली-खिली दिखना चाहती हैं तो इन ट्रेंडी लिपस्टिक शेड्स को आप भी ट्राय करें.

विनील ग्लॉस लुक (High-Shine Vinyl Lips): आजकल मैट से ज्यादा विनील ग्लॉस ट्रेंड में है. पीले रंग के साथ अगर होंठ थोड़े ग्लाॅसी हों तो चेहरा बिल्कुल फ्रेश और यंग दिखता है. सरस्वती पूजा के डे लुक के लिए यह बिल्कुल परफेक्ट है.

ब्लर सॉफ्ट लिप्स (The Blurred Lip Trend): पूरी तरह से आउटलाइन बनाने के बजाय होंठों के बीच में कलर लगाकर उसे उंगली से फैलाना है. यह कोरियन मेकअप स्टाइल है जो पीले सूट पर बहुत क्यूट और मॉडर्न लगता है.

सन-किस्ड टेराकोटा (Sunkissed Terracotta) : पीले कपड़ों के साथ अर्थी टोन का ट्रेंड वापस आ गया है. यह शेड चेहरे पर एक वार्म ग्लो देता है जैसे आप धूप में चमक रही हों. फोटो क्लिक करवाने के लिए यह बेस्ट शेड है.

टू-टोन ओम्ब्रे (Two-Tone Ombre): सरस्वती पूजा के मौके पर टू-टोन ओम्ब्रे लिपस्टिक को लेकर खासा क्रेज देखा जा रहा है. बाहर की तरफ डार्क ब्राउन या मरून और अंदर की तरफ न्यूड पिंक वाला यह स्टाइल पीले रंग के पारंपरिक कपड़ों के साथ बेहद हाई-फैशन और यूनिक लगता है.

Also Read : Mood Shifting Lipstick Trend 2026: मूड बदलते ही बदल जाएगा होठों का रंग,जानें स्मार्ट लिपस्टिक ट्रेंड
Also Read : Winter Lipstick Shades 2026: डीप वॉर्म और ट्रेंडिंग शेड्स जो आपकी स्किन टोन पर देंगे रॉयल लुक
Also Read : Lipstick Hacks: 5 वायरल और आसान ट्रिक्स जो आपकी लिपस्टिक को देंगी लॉन्ग-लास्टिंग फिनिश
Also read : Lipstick Hacks: गर्मियों में ऐसे लगाएं लिपस्टिक,हर किसी की आप पर टिकी रहेगी नजर
Also read : Lipstick Hack: ग्लॉसी लिपस्टिक को मिनटों में बनाएं परफेक्ट मैट
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Shinki Singh
10 साल से ज्यादा के पत्रकारिता अनुभव के साथ मैंने अपने करियर की शुरुआत Sanmarg से की जहां 7 साल तक फील्ड रिपोर्टिंग, डेस्क की जिम्मेदारियां संभालने के साथ-साथ महिलाओं से जुड़े मुद्दों और राजनीति पर लगातार लिखा. इस दौरान मुझे एंकरिंग और वीडियो एडिटिंग का भी अच्छा अनुभव मिला. बाद में प्रभात खबर से जुड़ने के बाद मेरा फोकस हार्ड न्यूज पर ज्यादा रहा. वहीं लाइफस्टाइल जर्नलिज्म में भी काम करने का मौका मिला और यह मेरे लिये काफी दिलचस्प है. मैं हर खबर के साथ कुछ नया सीखने और खुद को लगातार बेहतर बनाने में यकीन रखती हूं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




