ePaper

Lifestyle Tips: घर में जूते पहनना क्यों माना जाता है अशुभ और खतरनाक? जान गए तो कभी नहीं करेंगे ऐसी गलती

Updated at : 31 Aug 2025 4:06 PM (IST)
विज्ञापन
why not to wear shoes inside home

AI generated image

Lifestyle Tips: अगर आप उन लोगों में से हैं जो अपने घर पर भी जूते पहनकर रहना पसंद करते हैं तो यह आर्टिकल आपके काम की हो सकती है. आज हम आपको बताने वाले हैं कि किस तरह से आपकी यह आदत अशुभ और हानिकारक हो सकता है.

विज्ञापन

Lifestyle Tips: आज की बिजी लाइफस्टाइल में अक्सर लोग घर के अंदर भी जूते पहनकर रहते हैं या फिर घूमते हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं कि यह आदत न सिर्फ ट्रेडिशंस के हिसाब से अशुभ मानी जाती है बल्कि सेहत के लिए भी हानिकारक हो सकती है? हमारे भारतीय कल्चर में घर को मंदिर के ही जितना पवित्र माना गया है, जहां बाहर की गंदगी और निगेटिव एनर्जी को लाना मना है. अगर आप नहीं जानते हैं तो बता दें साइंटिफिक रिसर्च भी इस बात को साबित करती है कि जूतों के जरिए घर में हजारों तरह के बैक्टीरिया और खतरनाक जर्म्स पहुंचते हैं, जो आपकी सेहत को नुकसान पहुंचा सकते हैं. इतना ही नहीं, यह आदत आपके मेंटल पीस और घर की पॉजिटिव एनर्जी को भी अफेक्ट करती है.

घर की प्योरिटी और पॉजिटिव एनर्जी

भारतीय कल्चर में घर को मंदिर जैसा ही महत्व दिया गया है और इसी वजह से घर की साफ-सफाई और पवित्रता को बनाए रखना काफी जरूरी बताया गया है. जब हम बाहर के जूते घर के अंदर पहनते हैं, तो इसके साथ धूल-मिट्टी, गंदगी और निगेटिव एनर्जी भी घर के अंदर आ जाती है. यह न केवल वातावरण को अपवित्र और दूषित करता है बल्कि घर की पॉजिटिव एनर्जी को भी कम करता है.

यह भी पढ़ें: Vastu Tips: किचन में रखी ये 5 चीजें चुपचाप कर रही हैं आपकी तिजोरी खाली, बन रही गरीबी और दरिद्रता का कारण

यह भी पढ़ें: Vastu Tips: घर पर किस दिन और किस दिशा में लगाना चाहिए अपराजिता का पौधा? वास्तु शास्त्र से जानें सही तरीका

हेल्थ पर पड़ता है असर

यह बात आपको बताने कि जरूरत तो नहीं है कि जूते दिनभर बाहर की मिट्टी, कीचड़ और बैक्टीरिया से भरे रहते हैं. इन्हें घर के अंदर लाना मतलब बैक्टीरिया और जर्म्स को भी अपने साथ ले आना. ऐसे में अगर आपके घर पर छोटे बच्चे या फिर बड़े-बुजुर्ग मौजूद हैं तो यह उनके लिए और भी ज्यादा हानिकारक साबित हो सकता है, क्योंकि उनकी इम्युनिटी कमजोर होती है. रिसर्च तक यह साबित कर चुकी है कि घर में पहने गए जूतों से तरह-तरह के हानिकारक कीटाणु फैल सकते हैं.

मेंटल पीस और शांति में रुकावट

क्या आपने महसूस किया है कि जैसे ही आप घर आते हैं और जूते उतारते हैं, एक अलग सी राहत महसूस होती है? इसका कारण है कि हमारे पैर दिनभर प्रेशर और स्ट्रेस झेलते हैं. घर के अंदर नंगे पांव चलना या चप्पल पहनना दिमाग को रिलैक्स करता है और मेंटल पीस भी देता है. अगर आप जूते पहनकर ही घर में रहेंगे तो आपको आराम और शांति कभी महसूस नहीं होगी.

ट्रेडिशंस और वास्तु का महत्व

वास्तु शास्त्र में भी जूतों को घर के अंदर पहनना अशुभ माना गया है. मान्यताओं के अनुसार घर में जूते पहनकर रहने से निगेटिव एनर्जी प्रवेश करती है और लक्ष्मी का वास कम हो जाता है. यही वजह है कि हमारे बुजुर्ग हमेशा कहते हैं कि मंदिर की तरह घर में भी साफ-सफाई और पवित्रता बनी रहनी चाहिए.

यह भी पढ़ें: Vastu Tips: घर के दरवाजे पर लगी नेमप्लेट से कैसे जुड़ी होती है परिवार की तरक्की? जानें जीवन में सुख-समृद्धि लाने का राज

विज्ञापन
Saurabh Poddar

लेखक के बारे में

By Saurabh Poddar

मैं सौरभ पोद्दार, पिछले लगभग 3 सालों से लाइफस्टाइल बीट पर लेखन कर रहा हूं. इस दौरान मैंने लाइफस्टाइल से जुड़े कई ऐसे विषयों को कवर किया है, जो न सिर्फ ट्रेंड में रहते हैं बल्कि आम पाठकों की रोजमर्रा की जिंदगी से भी सीधे जुड़े होते हैं. मेरी लेखनी का फोकस हमेशा सरल, यूजर-फ्रेंडली और भरोसेमंद भाषा में जानकारी देना रहा है, ताकि हर वर्ग का पाठक कंटेंट को आसानी से समझ सके. फैशन, हेल्थ, फिटनेस, ब्यूटी, रिलेशनशिप, ट्रैवल और सोशल ट्रेंड्स जैसे विषयों पर लिखना मुझे खास तौर पर पसंद है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola