Lauki-Moong Dal Chilla: ब्रेकफास्ट में लौकी और मूंग दाल से बनाएं टेस्टी चीला, इस तरीके से आसानी से करें तैयार

Updated:
विज्ञापन
Lauki-Moong Dal Chilla

Lauki-Moong Dal Chilla ( AI Image)

Lauki-Moong Dal Chilla: सुबह में आप भी नाश्ते में आसान और स्वाद से भरपूर डिश बनाना चाहते हैं तो लौकी-मूंग दाल चीला को बनाएं. आइए इस आर्टिकल से जानते हैं लौकी-मूंग दाल चीला बनाने की विधि.

विज्ञापन

Lauki-Moong Dal Chilla: चीला को अक्सर लोग सुबह के नाश्ते में खाना पसंद करते हैं. चीला को कई चीजों की मदद से बनाया जाता है जैसे बेसन, सूजी या मूंग दाल. अगर आप भी मूंग दाल से बना चीला खाना पसंद करते हैं तो ये आर्टिकल आपके काम की है. सुबह के नाश्ते में आप मूंग दाल की मदद से कुछ नई रेसिपी बनाना चाहते हैं तो लौकी-मूंग दाल चीला को ट्राई करें. 

लौकी-मूंग दाल चीला बनाने के लिए क्या सामग्री चाहिए?

  • मूंग दाल- 1 कप
  • प्याज- 1 बारीक कटा हुआ
  • लौकी- 1 कप कद्दूकस की हुई
  • हरी मिर्च- 1
  • अदरक- 1 चम्मच छोटे टुकड़ों में कटा हुआ
  • हल्दी- आधा छोटा चम्मच
  • लाल मिर्च पाउडर- आधा छोटा चम्मच
  • तेल- जरूरत के अनुसार
  • पानी- जरूरत के अनुसार
  • धनिया पत्ती- 2 बड़े चम्मच बारीक कटी हुई
  • धनिया पाउडर- 1 छोटा चम्मच
  • नमक- स्वादानुसार

लौकी-मूंग दाल चीला को कैसे तैयार करें?

  • लौकी-मूंग दाल चीला बनाने के लिए सबसे पहले आप मूंग दाल को अच्छे से धो लें. अब इसे आप पानी में 3-4 घंटे के लिए भिगो दें. इसके बाद दाल, अदरक और हरी मिर्च को मिक्सी जार में डालकर बारीक पीस लें. इसे आप एक बर्तन में निकाल लें. 
  • लौकी को अच्छे से धो लें और छीलकर कद्दूकस कर लें. इसे आप दाल के मिश्रण में डाल दें. 
  • अब आप बारीक कटा प्याज, लाल मिर्च पाउडर, हल्दी और धनिया पाउडर को मिला दें. इसमें नमक और धनिया पत्ती को भी डाल दें. पानी डालकर चीला का घोल तैयार कर लें. 
  • अब तवा को गर्म करें और इसमें एक चम्मच तेल को डाल दें. इसके ऊपर आप एक बड़े चम्मच की मदद से घोल को डाल दें और गोल आकार में फैला दें. जब ये एक तरफ से पक जाए तब तेल डालें और पलट दें. दोनों तरफ से अच्छे से पका लें. इस तरह से आप लौकी मूंग दाल चीला को तैयार कर सकते हैं. 

यह भी पढ़ें- Vegetable Paneer Chilla Recipe: नाश्ते में चाहिए कुछ स्पेशल, तो फटाफट तैयार करें टेस्टी वेजिटेबल पनीर चीला

यह भी पढ़ें- Methi-Palak Chilla: लंच बॉक्स में पैक करें कुछ स्पेशल, ट्राई करें झटपट बनने वाला मेथी-पालक चीला

विज्ञापन
श्वेता वैद्य

लेखक के बारे में

By श्वेता वैद्य

श्वेता वैद्य प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के तौर पर काम करती हैं. उन्हें कंटेंट राइटिंग के क्षेत्र में एक साल से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में श्वेता झारखंड बीट को कवर कर रही हैं, जहां वह राज्य की ताजा खबरें, लोगों की भलाई से जुड़े मुद्दे, सरकारी योजनाओं, स्थानीय प्रशासन, शिक्षा, रोजगार और सामाजिक विषयों पर आधारित स्टोरीज तैयार करती हैं. श्वेता की हर बार कोशिश यही रहती है कि बात आसान, साफ और सीधे तरीके से लोगों तक पहुंचे, जिससे कि हर कोई उसे बिना दिक्कत के समझ सके. कंटेंट राइटर के तौर पर उनका फोकस होता है कि कंटेंट सिंपल, रिलेटेबल और यूजर-फ्रेंडली हो.

झारखंड बीट से पहले उन्होंने लाइफस्टाइल बीट के लिए भी कंटेंट लिखा. इस बीट में उन्होंने रेसिपी, फैशन, ब्यूटी टिप्स, होम डेकोर, किचन टिप्स, गार्डनिंग टिप्स और लेटेस्ट मेहंदी डिजाइन्स जैसे रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े विषयों पर आर्टिकल लिखे.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola