ePaper

स्टाइलिश दिखना है तो जानें कुर्ती के साथ जींस का सही कॉम्बिनेशन

Updated at : 07 Mar 2026 1:25 PM (IST)
विज्ञापन
jeans and kurti combination

कुर्ती और जींस के कॉम्बिनेशन (AI Image)

अगर आप कुर्ती और जींस पहनना पसंद करती हैं तो ये आर्टिकल आपके काम का है. इस आर्टिकल में आप अलग-अलग कुर्ती और जींस के कॉम्बिनेशन के बारे में जान सकती हैं.

विज्ञापन

ऑफिस जाना हो या कॉलेज कुर्ती और जींस का कॉम्बिनेशन अधिकतर महिलाएं पहनना पसंद करती हैं. ये आउटफिट न सिर्फ स्टाइलिश लगता है बल्कि पहनने में भी बेहद आरामदायक होता है. अलग-अलग डिजाइन, कलर और स्टाइल की कुर्तियों को जींस के साथ पेयर करके आप अपने लुक को और भी ज्यादा खास बना सकती हैं. लेकिन कई बार यह समझना थोड़ा मुश्किल हो जाता है कि किस तरह की कुर्ती के साथ कौन सी जींस सबसे ज्यादा अच्छी लगेगी. अगर आपको भी सही कॉम्बिनेशन चुनने में परेशानी है तो इस आर्टिकल से आप सही कुर्ती और जींस के कॉम्बिनेशन के बारे में जान सकती हैं. सही कॉम्बिनेशन चुनने से आपका लुक और भी आकर्षक बन सकता है. इस बारे में कंटेंट क्रिएटर आशी वर्मा ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट @aashistyling पर टिप्स शेयर किए हैं. आइए जानते हैं कि अलग-अलग तरह की कुर्तियों को किस तरह की जींस के साथ पेयर कर सकते हैं. 

कुर्ती और जींस के कॉम्बिनेशन

  • अगर आप शॉर्ट बॉक्सी कुर्ती पहन रही हैं तो इसे वाइड लेग जींस के साथ पहनें. ये कॉम्बिनेशन कैजुअल आउटिंग के लिए बिल्कुल परफेक्ट रहेगा. 
  • ए-लाइन कुर्ती का फ्लोई डिजाइन देखने में बहुत सुंदर लगता है. ए-लाइन कुर्ती को आप स्किनी जींस के साथ पेयर कर सकते हैं. 
  • पेप्लम कुर्ती को आप फ्लेयर जींस के साथ पेयर करें. इसे पहनकर आप अपने लुक को एलिगेंट और फैशनेबल बना सकती हैं. 
  • अगर आप स्ट्रेट जींस पहनने का सोच रही हैं तो इसके साथ आप फ्रंट स्लिट कुर्ती को पहनें. 
  • चिकनकारी कुर्ती पर किया गया खूबसूरत काम देखने में बहुत सुंदर लगता है. चिकनकारी कुर्ती को वाइड लेग जींस के साथ आप पेयर कर सकती हैं. 
  • आप हाई-लो कुर्ती को एंकल लेंथ जींस के साथ पहनें. 

इस तरह से सही कुर्ती के साथ सही जींस पेयर करके आप लुक को स्टाइलिश बना सकते हैं. 

यह भी पढ़ें: लुक को चार चांद लगाने के लिए देखें रेड साड़ी डिजाइन का कलेक्शन

यह भी पढ़ें: Very Simple Mehndi Design For Hand: अपने हाथों को सजाएं आर्टिस्ट की तरह, यहां देखें सिंपल मेहंदी डिजाइन 

विज्ञापन
Sweta Vaidya

लेखक के बारे में

By Sweta Vaidya

श्वेता वैद्य प्रभात खबर में लाइफस्टाइल बीट के लिए कंटेंट लिखती हैं. वह पिछले एक साल से व्यंजन (Recipes), फैशन, ब्यूटी टिप्स, होम डेकोर, किचन टिप्स और लेटेस्ट मेहंदी डिजाइन्स जैसे विषयों पर लेख लिख रही हैं. उनका उद्देश्य पाठकों को रोजमर्रा की जिंदगी को आसान और स्टाइलिश बनाने के लिए प्रैक्टिकल टिप्स देना है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola