एयर फ्रायर में बनाएं कुरकुरी भिंडी, शेफ कुणाल कपूर ने बताई रेसिपी

kukuri bhindi Image- Instagram@chefkunal
भिंडी से तैयार करें ये टेस्टी कुरकुरी भिंडी. इसे आप पराठे, रोटी या दाल-चावल के साथ सर्व कर सकते हैं. आप इसे स्नैक्स के तौर पर भी खा सकते हैं. आइए जानते हैं कुरकुरी भिंडी बनाने की रेसिपी.
गर्मियों के मौसम में मिलने वाली भिंडी से अक्सर घरों में कई तरह की टेस्टी रेसिपी बनाई जाती है. भिंडी से आप भिंडी का भुजिया, भिंडी की मसालेदार सब्जी या दही भिंडी बना सकते हैं. अगर आप भिंडी का इस्तेमाल करके कुछ क्रिस्पी बनाना चाहते हैं तो कुरकुरी भिंडी की रेसिपी एक अच्छा ऑप्शन है. कुरकुरी भिंडी खाने में बहुत मजेदार लगती है और इसे तैयार करने में कम सामग्री की जरूरत पड़ती है. आमतौर पर इसे बनाने के लिए तेल में फ्राई करना पड़ता है. लेकिन आप इसे बिना फ्राई किए बनाना चाहते हैं तो एयर फ्रायर का इस्तेमाल कर सकते हैं. एयर फ्रायर में कुरकुरी भिंडी बनाने की रेसिपी शेफ कुणाल कपूर ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर की है. इस आर्टिकल में आप इसे बनाने के बारे में जान सकते हैं.
कुरकुरी भिंडी बनाने के लिए सामग्री
- भिंडी
- नमक- एक चम्मच
- हल्दी- आधा चम्मच
- मिर्च पाउडर- तीन चौथाई चम्मच
- धनिया पाउडर- 1 चम्मच
- चाट मसाला- एक छोटा चम्मच
- बेसन- 3 चम्मच
- पानी
कुरकुरी भिंडी को कैसे तैयार करें?
- कुरकुरी भिंडी बनाने के लिए आप सबसे पहले भिंडी को अच्छे से धो लें. फिर इसे पोंछ लें. इसके आगे और पीछे का हिस्सा काट लें.
- अब आप भिंडी को लंबाई में पतला पतला काट लें. इसमें आप नमक को मिला दें.
- फिर हल्दी, मिर्च पाउडर, धनिया पाउडर और चाट मसाला और बेसन को डाल दें.
- सभी चीजों को अच्छे से मिक्स कर दें.
- इसपर थोड़ा सा पानी छिड़क दें. इससे मसाला और बेसन भिंडी पर अच्छे से चिपक जाए.
- भिंडी को एयर फ्रायर के बास्केट में फैला कर डाल दें. इसे ऊपर तक नहीं भरें.
- इसे आपको आप 170 डिग्री सेल्सियस पर आप 10 मिनट के लिए पका लें. इस तरह से आप आसानी से एयर फ्रायर में क्रिस्पी भिंडी को बना सकते हैं.
यह भी पढ़ें: आप भी करो ट्राई, शेफ कुणाल कपूर स्टाइल धनिया चटनी वाले आलू
यह भी पढ़ें: Sabudana Puri Recipe: साबूदाना और आलू से बनाएं फूली-फूली पूरियां, हर खास मौके पर मिलेगा स्वाद का मजा
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By श्वेता वैद्य
श्वेता वैद्य प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के तौर पर काम करती हैं. उन्हें कंटेंट राइटिंग के क्षेत्र में एक साल से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में श्वेता झारखंड बीट को कवर कर रही हैं, जहां वह राज्य की ताजा खबरें, लोगों की भलाई से जुड़े मुद्दे, सरकारी योजनाओं, स्थानीय प्रशासन, शिक्षा, रोजगार और सामाजिक विषयों पर आधारित स्टोरीज तैयार करती हैं. श्वेता की हर बार कोशिश यही रहती है कि बात आसान, साफ और सीधे तरीके से लोगों तक पहुंचे, जिससे कि हर कोई उसे बिना दिक्कत के समझ सके. कंटेंट राइटर के तौर पर उनका फोकस होता है कि कंटेंट सिंपल, रिलेटेबल और यूजर-फ्रेंडली हो.
झारखंड बीट से पहले उन्होंने लाइफस्टाइल बीट के लिए भी कंटेंट लिखा. इस बीट में उन्होंने रेसिपी, फैशन, ब्यूटी टिप्स, होम डेकोर, किचन टिप्स, गार्डनिंग टिप्स और लेटेस्ट मेहंदी डिजाइन्स जैसे रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े विषयों पर आर्टिकल लिखे.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










