Kundru For Weight Loss: अगर आप भी करना चाहते हैं वजन कम,तो खाना शुरु कर दें कुंदरू की सब्जी

Updated at : 02 Apr 2025 6:42 PM (IST)
विज्ञापन
Kundru For Weight Loss: अगर आप भी करना चाहते हैं वजन कम,तो खाना शुरु कर दें कुंदरू की सब्जी

Kundru For Weight Loss: कुंदरू का सब्जी आज से खाना शुरु कर दें और इसके फायदे आपको हैरान कर देंगे.

विज्ञापन

Kundru For Weight Loss: गर्मियों में भी ऐसी सब्जी मार्केट में मौजूद है जो आपके वजन को कम करने में काफी मददगार साबित हो सकती है.कुंदरु की सब्जी खाने में कुछ लोगों को बहुत पसंद होगी और कुछ लोगों को बिल्कुल भी नहीं.लेकिन जब आप इस सब्जी के फायदे जानेंगे तो आप भी हैरान रह जाएंगे इस सब्जी को खाना शुरु कर देंगे.

  • वजन करता है कम : कुंदरू में कैलोरी की मात्रा कम होती है और फाइबर की मात्रा अधिक होती है जो वजन घटाने में मदद करता है. फाइबर पेट को भरा हुआ महसूस कराता है जिससे भूख कम लगती है.
  • शुगर के लिये फायदेमंद :कुंदरू शुगर के मरीजों के लिये बहुत अच्छी होती है.इसमें मौजूद फाइबर और एंटीऑक्सीडेंट इंसुलिन संवेदनशीलता को बढ़ाते हैं.
  • पाचन में सुधार: कुंदरू में फाइबर की मात्रा अधिक होती है जो पाचन क्रिया को सुचारू रूप से चलाने में मदद करती है. यह कब्ज और अन्य पाचन संबंधी समस्याओं से राहत दिलाता है.
  • आंखों के लिए फायदेमंद: कुंदरू में विटामिन ए होता है जो आंखों के लिए फायदेमंद होता है. यह आंखों की रोशनी को बढ़ाता है और आंखों की बीमारियों से बचाता है.
  • स्किन के लिये फायदेमंद: कुंदरू में एंटीऑक्सीडेंट होता हैं जो स्किन को स्वस्थ रखने में मदद करते हैं. यह स्किन को झुर्रियों और अन्य उम्र बढ़ने के लक्षणों से बचाता है.

Also read : केमिकल टूथपेस्ट को कहें अलविदा,पीले दांत और बदबू से निजात दिलाएंगे ये 5 आयुर्वेदिक मंजन

also read : Health Tips : क्या आपको भी सर्दियों में लगती है गर्मी, तो हो जायें सावधान

Disclaimer: हमारी खबरें जनसामान्य के लिए हितकारी हैं. लेकिन दवा या किसी मेडिकल सलाह को डॉक्टर से परामर्श के बाद ही लें.

विज्ञापन
Shinki Singh

लेखक के बारे में

By Shinki Singh

10 साल से ज्यादा के पत्रकारिता अनुभव के साथ मैंने अपने करियर की शुरुआत Sanmarg से की जहां 7 साल तक फील्ड रिपोर्टिंग, डेस्क की जिम्मेदारियां संभालने के साथ-साथ महिलाओं से जुड़े मुद्दों और राजनीति पर लगातार लिखा. इस दौरान मुझे एंकरिंग और वीडियो एडिटिंग का भी अच्छा अनुभव मिला. बाद में प्रभात खबर से जुड़ने के बाद मेरा फोकस हार्ड न्यूज पर ज्यादा रहा. वहीं लाइफस्टाइल जर्नलिज्म में भी काम करने का मौका मिला और यह मेरे लिये काफी दिलचस्प है. मैं हर खबर के साथ कुछ नया सीखने और खुद को लगातार बेहतर बनाने में यकीन रखती हूं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola