Cheese Burst Paratha: बाहर से क्रिस्पी और अंदर से चीजी पराठा बच्चों को बना लेगा अपना फैन, जानें मिनटों में तैयार होने वाली रेसिपी
Published by : Saurabh Poddar Updated At : 21 Dec 2025 7:20 PM
cheese burst paratha AI generated image
Cheese Burst Paratha: चीज बर्स्ट पराठा खासतौर पर बच्चों के टिफिन, ब्रेकफास्ट या शाम के स्नैक के लिए बेस्ट माना जाता है. इन पराठों को बनाने में न ज्यादा मेहनत लगती है और न ही किसी खास इंग्रीडिएंट की जरूरत पड़ती है. चलिए जानते हैं इसकी क्विक रेसिपी.
Cheese Burst Paratha: अगर आप हर दिन एक ही तरह के सिंपल पराठे खाकर ऊब चुके हैं और ब्रेकफास्ट या बच्चों की टिफिन के लिए कुछ नया, टेस्टी और मिनटों में बनने वाली डिश तैयार करना चाहते हैं तो चीज बर्स्ट पराठे से बेहतर ऑप्शन आपके लिए हो ही नहीं सकता. बाहर से ये पराठे काफी ज्यादा क्रिस्पी होते हैं जबकि अंदर से पिघले हुए चीज से भरे हुए. जब आप इस पराठे की पहली बाईट लेते हैं तो चीज बाहर निकल आती है और आपको एक अलग ही दुनिया में ले जाती है. यह डिश इतनी खास है कि बच्चे ही नहीं बल्कि बड़े भी इसके फैन हो जाते हैं. इस डिश की खास बात है कि इसे बनाने में न ज्यादा मेहनत लगती है और न ही किसी खास इंग्रीडिएंट की जरूरत. तो चलिए जानते हैं घर पर ही रेस्टोरेंट स्टाइल चीज बर्स्ट पराठा बनाने की आसान रेसिपी.
चीज बर्स्ट पराठा बनाने के लिए आवश्यक सामग्री
- गेहूं का आटा – 2 कप
- नमक – स्वादानुसार
- पानी – गूंथने के लिए
- मोजरेला चीज – 1 कप अच्छे से कद्दूकस किया हुआ
- प्रोसेस्ड चीज – आधा कप कद्दूकस किया हुआ
- हरी मिर्च – 1 बारीक कटी हुई या फिर वैकल्पिक
- काली मिर्च पाउडर – आधा छोटा चम्मच
- ऑरिगैनो या चिली फ्लेक्स – आधा छोटा चम्मच
- बटर या घी – सेंकने के लिए
चीज बर्स्ट पराठा बनाने की रेसिपी
- चीज बर्स्ट पराठा बनाने के लिए सबसे पहले एक बर्तन में गेहूं का आटा और नमक डालकर पानी की मदद से सॉफ्ट आटा गूंथ लें. इसके बाद आटे को 10 मिनट के लिए ढककर रख दें.
- अब एक कटोरे में मोजरेला चीज, प्रोसेस्ड चीज, हरी मिर्च, काली मिर्च और ऑरिगैनो अच्छी तरह मिला लें.
- अब गूंथे हुए आटे से मीडियम साइज की लोई बनाएं और हल्का सा बेल लें और बीच में तैयार चीज मिक्सचर भरें और चारों तरफ से बंद कर दें.
- इसके बाद इसे हल्के हाथों से गोल बेल लें और इस बात का ख्याल रखें कि चीज बाहर न निकले.
- इसके बाद तवा गर्म करें और पराठा डालकर मीडियम आंच पर दोनों तरफ से सेकें.
- अब इसके ऊपर से बटर या घी लगाकर पराठे को गोल्डन और क्रिस्पी होने तक सेंक लें.
- चीज बर्स्ट पराठे को आप टमाटर सॉस, मिंट चटनी या ठंडे दही के साथ एन्जॉय कर सकते हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Saurabh Poddar
सौरभ पोद्दार एक लाइफस्टाइल जर्नलिस्ट हैं और पिछले 4 सालों से डिजिटल मीडिया में एक्टिव हैं. उन्होंने रांची के सेंट जेवियर्स कॉलेज से जर्नलिज्म और मास कम्युनिकेशन में मास्टर्स किया है. फिलहाल, सौरभ 'प्रभात खबर' के डिजिटल प्लेटफॉर्म पर बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहे हैं. सौरभ को उन विषयों पर लिखना सबसे ज्यादा पसंद है, जो हमारी रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े हैं. उनके आर्टिकल्स में आपको हेल्थ, फिटनेस, स्किन-हेयर केयर, पेरेंटिंग, हेल्दी रेसिपीज, घरेलू नुस्खे, रिलेशनशिप और वास्तु शास्त्र जैसी उपयोगी जानकारियां मिलेंगी. फिटनेस और अच्छी सेहत सौरभ की निजी जिंदगी का भी अहम हिस्सा हैं. वे जिन विषयों पर लिखते हैं, उन्हें अपनी रूटीन में फॉलो भी करते हैं. उनका मानना है कि जब आप किसी चीज को खुद एक्सपीरियंस करते हैं, तभी दूसरों तक सही और प्रैक्टिकल जानकारी पहुंचा सकते हैं. उनकी हमेशा यही कोशिश रहती है कि वे ट्रेंडिंग टॉपिक्स पर बिल्कुल आसान और आम बोलचाल की भाषा में लिखें, ताकि हर पाठक उसे आसानी से समझ सके. यही वजह है कि उनके लिखे आर्टिकल्स काफी एंगेजिंग और एसईओ फ्रेंडली होते हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










