ePaper

Healthy Food: ब्लड शुगर को स्थिर रखने के लिए इन खाद्य पदार्थों को अपनी डायट में करें शामिल

Updated at : 29 Apr 2024 5:24 PM (IST)
विज्ञापन
Best Home Remedies For Diabetes

Best Home Remedies For Diabetes

जानिए उन खाद्य पदार्थों के बारे में, जिन्हें सुबह में खाली पेट खाने पर ब्लड शुगर को स्थिर रखने और आपका मूड अच्छा रखने में मदद मिल सकती है.

विज्ञापन

Healthy Food : पूरे दिन ऊर्जावान रहने के लिए ब्लड शुगर के स्तर को स्थिर बनाये रखना बहुत आवश्यक है. खासकर, जब आपका पेट खाली हो. ब्लड शुगर को स्थिर रखने के लिए आपका सुबह का नाश्ता हेल्दी होना चाहिए. दरअसल, जो भोजन आप सुबह में खाते हैं, वह पूरे दिन आपके मूड को ठीक रख सकता है. इसलिए सुबह में नाश्ते के दौरान पोषण से भरपूर चीजों का ही सेवन करें, तो अच्छा है. इससे न केवल आपके शरीर को दिनभर सक्रिय और ऊर्जावान बनाये रखने में मदद मिलेगी, बल्कि शरीर के विभिन्न अंगों को स्वस्थ रखने में सहायता मिल सकती है. जानी-मानी आहार विशेषज्ञ दीपसिखा जैन ने अपने इंस्टाग्राम पोस्ट में कुछ ऐसे ही खाद्य पदार्थों के बारे में जानकारी दी है, जिन्हें सुबह में खाली पेट खाने पर ब्लड शुगर को स्थिर रखने में मदद मिल सकती है. साथ ही आपका मूड भी अच्छा रहेगा.

साबुत ओट्स का सेवन फायदेमंद

ब्लड शुगर कंट्रोल करने के लिए साबुत ओट्स का सेवन फायदेमंद होता है, क्योंकि इनमें बीटा-ग्लूकेन अधिक मात्रा में पाया जाता है. यह एक तरह का घुलनशील फाइबर है, जो एक चिपचिपा जेल बनाता है. यह पेट को खाली करने और ब्लड में ग्लूकोज के अवशोषण में देरी करता है. हार्वर्ड स्कूल ऑफ पब्लिक हेल्थ के अनुसार, कम ग्लाइसेमिक इंडेक्स वाले ओट्स जैसे खाद्य पदार्थ ब्लड शुगर के स्तर को स्थिर बनाये रखने के लिए बेहतर हैं.

Also Read :Health Tips: घने और लंबे बालों के लिए डायट में शामिल करें बायोटिन से भरपूर ये खाद्य पदार्थ

जौ में पाया जाता है बीटा-ग्लूकेन

ओट्स की तरह ही जौ एक मोटा अनाज है. जौ में भी बीटा-ग्लूकेन पर्याप्त मात्रा में पाया जाता है. जौ में बीटा-ग्लूकेन की मौजूदगी की वजह से ब्लड शुगर को स्थिर करने में काफी मदद मिलती है. यह फाइबर इंसुलिन सेंसिटिविटी में सुधार करने में भी सहायता करता है और भोजन के बाद ब्लड शुगर के स्तर में वृद्धि को कम करता है.

फाइबर और प्रोटीन से भरपूर हैं फलियां

दाल और काली बीन्स जैसे खाद्य पदार्थ फाइबर और प्रोटीन से भरपूर होते हैं, जो ग्लूकोज अवशोषण को धीमा करने और ब्लड शुगर में तेजी से वृद्धि को रोकने के लिए महत्वपूर्ण हैं. इसलिए सुबह में खाली पेट इन खाद्य पदार्थों का सेवन करने से ब्लड शुगर स्थिर रखने में मदद मिलती है.

नट्स प्रोटीन और फाइबर के बेहतरीन स्रोत

बादाम, अखरोट और अन्य नट्स स्वस्थ वसा, प्रोटीन और फाइबर का बेहतरीन मिश्रण प्रदान करते हैं. ये घटक पाचन को धीमा करने और ब्लड शुगर के स्तर को स्थिर करने के लिए एक साथ काम करते हैं. इसलिए सुबह के नाश्ते में नट्स को भी जरूर शामिल करना चाहिए.

फाइबर से भरपूर हैं पत्तेदार सब्जियां

पालक और केल जैसी सब्जियों में कार्बोहाइड्रेट कम और फाइबर अधिक होता है, जो ब्लड शुगर के स्तर को नियंत्रित करने में मदद करता है. इसके अलावा हरी पत्तेदार सब्जियों में आयरन भरपूर मात्रा में मौजूद होता है, जो शरीर में खून की कमी को भी दूर करने में मदद करता है.

बिना स्टार्च वाली सब्जियां

गाजर, ब्रोकोली और अन्य गैर-स्टार्च वाली सब्जियां शरीर को कई पोषक तत्व प्रदान करती हैं. दरअसल, इन सब्जियों में स्टार्च की मात्रा न के बराबर होती है, इसलिए इनमें अतिरिक्त शुगर भी मौजूद नहीं होता है. बिना स्टार्च वाली सब्जियां ब्लड शुगर के प्रबंधन में मदद करती हैं. इसलिए सुबह में नाश्ते में इन सब्जियों का सेवन करना फायदेमंद हो सकता है.

Also Read :Health Tip: अगर आप आइबीएस की समस्या से हैं परेशान, तो इन चीजों को खाने से करें परहेज

विज्ञापन
Devendra Kumar

लेखक के बारे में

By Devendra Kumar

Devendra Kumar is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola