मास्टरशेफ पंकज भदौरिया ने बताया कबाब को जूसी और क्रिस्पी बनाने के 5 टिप्स

इमेज-इंस्टाग्राम@masterchefpankajbhadouria
Kebab Making Tips: क्या आपके बनाए कबाब भी अक्सर तवे पर टूट जाते हैं या अंदर से सूखे रह जाते हैं? तो ये आर्टिकल आपके काम का है. इस आर्टिकल में आप कबाब बनाने के टिप्स के बारे में जान पाएंगे.
Kebab Making Tips: कबाब एक ऐसी डिश है जिसे लोग स्नैक्स, स्टार्टर या पार्टी फूड के रूप में बड़े शौक से खाते हैं. चाहे वेज कबाब हों या नॉन-वेज अगर इन्हें सही तरीके से बनाया जाए तो ये बाहर से क्रिस्पी और अंदर से जूसी बनते हैं. लेकिन कई बार घर पर कबाब बनाते समय टूट जाते हैं, ज्यादा सख्त हो जाते हैं और सही से नहीं बन पाते हैं. अगर आप भी घर पर परफेक्ट कबाब बनाना चाहते हैं तो कुछ आसान टिप्स को फॉलो करना बहुत जरूरी है. इन टिप्स को मास्टर शेफ पंकज भदौरिया ने इंस्टाग्राम पोस्ट पर शेयर किया है.
बाइंडर जरूर मिलाएं
कबाब का मिश्रण तैयार करते समय उसमें कोई न कोई बाइंडर जरूर मिलाएं. आप बेसन, ब्रेड क्रम्ब्स, उबले आलू या कॉर्नफ्लोर का इस्तेमाल कर सकते हैं. इससे कबाब का मिश्रण अच्छी तरह बंधा रहता है और पकाते टाइम कबाब टूटते नहीं हैं.
मिश्रण को ज्यादा न मिलाएं
कबाब का मिश्रण बनाते समय उसे जरूरत से ज्यादा मिक्स न करें. खासकर जब आप चिकन या मटन कबाब को बना रहे हैं. इसलिए सारी सामग्री को हल्के हाथों से ही मिलाएं. ज्यादा मिक्स करने से कबाब सख्त हो सकते हैं और इनका टेक्सचर खराब हो जाता है.
मिश्रण को ठंडा करें
कबाब का मिश्रण तैयार करने के बाद इसे हमेशा 20-25 मिनट के लिए फ्रिज में रख दें. इससे मिश्रण सेट हो जाता है और कबाब को शेप देना आसान हो जाता है.
कबाब को तुरंत न पलटें
जब आप पैन में कबाब को डालते हैं तो उन्हें तुरंत हिलाने या पलटने की गलती न करें. एक साइड से कबाब को 3-4 मिनट के लिए क्रिस्प हो जाने दें. जब नीचे से क्रिस्पी हो जाए तब ही इन्हें पलटें.
कम तेल का इस्तेमाल करें
कबाब को फ्राई करते समय ज्यादा तेल डालने की जरूरत नहीं होती है. इसे आप शैलो फ्राई करें. इससे ये क्रिस्पी भी बनते हैं और ग्रीसी भी नहीं लगते हैं.
यह भी पढ़ें: Sabudana Halwa Recipe: घर पर बनाएं स्वादिष्ट साबूदाना हलवा, सेहत और मिठास का परफेक्ट कॉम्बो
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By श्वेता वैद्य
श्वेता वैद्य प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के तौर पर काम करती हैं. उन्हें कंटेंट राइटिंग के क्षेत्र में एक साल से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में श्वेता झारखंड बीट को कवर कर रही हैं, जहां वह राज्य की ताजा खबरें, लोगों की भलाई से जुड़े मुद्दे, सरकारी योजनाओं, स्थानीय प्रशासन, शिक्षा, रोजगार और सामाजिक विषयों पर आधारित स्टोरीज तैयार करती हैं. श्वेता की हर बार कोशिश यही रहती है कि बात आसान, साफ और सीधे तरीके से लोगों तक पहुंचे, जिससे कि हर कोई उसे बिना दिक्कत के समझ सके. कंटेंट राइटर के तौर पर उनका फोकस होता है कि कंटेंट सिंपल, रिलेटेबल और यूजर-फ्रेंडली हो.
झारखंड बीट से पहले उन्होंने लाइफस्टाइल बीट के लिए भी कंटेंट लिखा. इस बीट में उन्होंने रेसिपी, फैशन, ब्यूटी टिप्स, होम डेकोर, किचन टिप्स, गार्डनिंग टिप्स और लेटेस्ट मेहंदी डिजाइन्स जैसे रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े विषयों पर आर्टिकल लिखे.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










