ePaper

Kathal Pakora: अब आलू पनीर नहीं, ट्राई करें कुरकुरे कटहल के पकौड़े

Updated at : 12 May 2025 9:08 AM (IST)
विज्ञापन
kathal ke pakore

kathal ke pakore (ai image)

Kathal Pakora: जब पकौड़ों की बात होती है तो आलू, प्याज या पनीर को याद किया जाता है, लेकिन क्या आपने कभी कटहल के पकौड़े ट्राई किया है? ऐसे में आज हम आपके लिए लाए है कटहल पकौड़े की आसान और टेस्टी रेसिपी.

विज्ञापन

Kathal Pakora: जब भी पकौड़ों का नाम लिया जाता है, तो आलू, पनीर या प्याज के पकौड़े सबसे पहले याद आते हैं. क्या आप भी हर बार वही आलू या पनीर के पकौड़े बनाकर बोर हो गए हैं? तो क्यों न इस बार कुछ नया और चटपटा ट्राई किया जाए. ज्यादातर लोग कटहल यानी जैकफ्रूट का नाम सुनते ही इसकी सब्जी, अचार और कोफ्ता को याद करते हैं, लेकिन क्या आपने कभी कटहल के पकौड़े ट्राई किया हैं? अगर नहीं, तो ऐसे में आज हम आपके लिए इसकी रेसिपी लेकर आए है. कटहल के पकौड़े कुरकुरे, मसालेदार और बहुत स्वादिष्ट होते हैं. चलिए जानते हैं कटहल के पकौड़े बनाने की विधि.  

कटहल के पकौड़े बनाने की सामग्री 

  • कच्चा कटहल – 250 ग्राम 
  • बेसन – 1 कप 
  • चावल का आटा – आधा छोटा कप 
  • अदरक-लहसुन का पेस्ट – 1 चम्मच 
  • हरी मिर्च – 2 (बारीक कटा हुआ)
  • लाल मिर्च, हल्दी पाउडर और गरम मसाला – 1 या आधा छोटा चम्मच 
  • नमक – स्वादानुसार 
  • पानी – आवश्यकताअनुसार 
  • तेल – तलने के लिए 
  • हरा धनिया – 2 कलियां (कटी हुई)

यह भी पढ़ें: Corn Pakora: हर शाम का होगा परफेक्ट स्नैक्स, जब बना लेंगे चाय के साथ कॉर्न पकौड़े 

यह भी पढ़ें: Chowmein Recipe: अब रेस्टोरेंट जैसा स्वाद आपके घर में, जानिए बाजार जैसा चाउमीन बनाने की विधि

कटहल के पकौड़े बनाने की विधि 

  • सबसे पहले कटहल को छीलकर छोटे टुकड़ों में काट लें, इसे कुकर में थोड़ा पानी और थोड़ा नमक डालकर 1 सीटी तक उबालें. उबले हुए कटहल को ठंडा करके हाथ या चम्मच से हल्का मैश करें. 
  • अब एक बर्तन में बेसन, चावल का आटा, अदरक-लहसुन पेस्ट, हरी मिर्च, लाल मिर्च पाउडर, हल्दी, गरम मसाला, नमक और हरा धनिया मिलाएं. इसके बाद इसमें थोड़ा पानी डालकर गाढ़ा घोल तैयार कर लें.
  • अब मैश किए हुए कटहल को इस घोल में डालें और अच्छे से मिलाएं. अब एक कढ़ाई में तेल गरम करें. 
  • फिर घोल किए हुए कटहल के टुकड़ों को एक-एक करके गरम तेल में डालें और इसे धीमी आंच पर सुनहरा और कुरकुरा होने तक तलें. 
  • अब गरमा-गरम कटहल के पकौड़े को हरी चटनी या चाय के साथ परोसें और इसका लुत्फ उठाएं.

यह भी पढ़ें: Jal Jeera: गर्मी में रखना चाहते है खुद को तरोताजा, तो घर पर बनाएं चटपटा जलजीरा 

विज्ञापन
Priya Gupta

लेखक के बारे में

By Priya Gupta

प्रिया गुप्ता प्रभात खबर के लाइफस्टाइल बीट पर 1 साल से काम कर रही हैं. यहां वे हेल्थ, फैशन और भी ट्रेंड से जुड़ी आर्टिकल लिखती हैं. ये हर लेख को दिल से लिखती है, जो पाठकों को सिर्फ जानकारी नहीं, एक एहसास पहुंचा सकें.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola