ePaper

Kashmiri Dum Aloo: हर पार्टी-फंक्शन की शान को दोगुना बढ़ा देगी ये रेसिपी, बारी-बारी सभी करेंगे तारीफ

Updated at : 16 Apr 2025 12:23 PM (IST)
विज्ञापन
kashmiri dum aloo recipe

kashmiri dum aloo recipe ( AI generated image)

Kashmiri Dum Aloo: अगर आप कुछ अलग और अच्छा बनाने की सोच रहे हैं तो आप कश्मीरी दम आलू को बना सकते हैं. इसे आप लंच या डिनर पार्टी के लिए भी आसानी से बना कर गेस्ट को सर्व कर सकते हैं. ये खाने में बहुत ही स्वादिष्ट होता है.

विज्ञापन

Kashmiri Dum Aloo: आलू से बनी डिश बच्चों से लेकर बड़ों सभी को पसंद आती है. आलू के आपने तो कई रेसिपी को ट्राई तो जरूर किया होगा. मगर क्या आपने कश्मीरी दम आलू का स्वाद चखा है? आप इस रेसिपी को एक बार जरूर बना कर देखें. एक बार में ही आप इसके फैन बन जाएंगे. तो आइए जानते हैं इसे बनाने के तरीके के बारे में. 

कश्मीरी दम आलू बनाने के लिए सामग्री

  • छोटे आलू- 12-14 
  • दही- 1 कप 
  • तेज पत्ता- 1 
  • कश्मीरी लाल मिर्च पाउडर- 1 चम्मच 
  • हल्दी- आधा चम्मच  
  • जीरा- 1 छोटा चम्मच  
  • तेल 
  • नमक- स्वादानुसार 
  • हींग- एक चुटकीभर 
  • दालचीनी- एक टुकड़ा  
  • इलायची- 2  
  • लौंग- 2 
  • सौंफ का पाउडर- 1 चम्मच  
  • अदरक का पाउडर- आधा चम्मच 
  • बड़ी इलायची- 1
  • धनिया पत्ता- बारीक कटा हुआ 

रेसिपी से जुड़ी खबरें यहां पढ़ें

यह भी पढ़ें: Amritsari Chole Recipe: इस बैसाखी पर बनाएं ये स्पेशल छोले, स्वाद ऐसा की भूले न भुलाए

कश्मीरी दम आलू बनाने का तरीका 

  • कश्मीरी आलू की सबसे खास बात होती हैं छोटे आलू का इस्तेमाल. आप सबसे पहले आलू को धो लें और  कुकर में 3 सीटी आने तक उबाल लें. अब इन आलुओं में छेद कर के इन्हें तेल में फ्राई कर लें. 
  • अब इसे बनाने के लिए दही को अच्छे तरीके से फेंट लें. ध्यान रखें कि दही खट्टी नहीं होनी चाहिए. 
  • अब एक कढ़ाई में तेल को गर्म करें और इसमें दालचीनी, जीरा, हींग, इलायची बड़ी इलायची और लौंग को डाल दें. अब मिर्च के पाउडर में थोड़ा सा पानी मिलाकर एक घोल तैयार कर लें. अब इस घोल को कढ़ाई में डालकर थोड़े देर के लिए पकाएं.
  • अब इसमें दही को डाल दें और आंच को बिल्कुल कम कर दें. इसे आप लगातार चलाते रहें. ऐसा नहीं करने से दही फट सकता है. 
  • अब इसमें आप सौंफ और अदरक का पाउडर को मिला दें. सौंफ के पाउडर को जरूर डालें. इसे आप आसानी से घर पर तैयार कर सकते हैं.  मसाले को तेल छोड़ने तक अच्छे से पकाएं.
  • अब आलू को इसमें मिक्स कर दें. इसमें नमक और पानी डालकर करीब 20 मिनट तक ढककर पकाएं. इसे धीमी आंच पर ही पकाएं तभी स्वाद उभरकर आता है. इसे आप धनिया के पत्तों से सजाएं.

यह भी पढ़ें: Dahi Ke Sholay: ब्रेड और दही से बनी ये रेसिपी है लाजवाब, बन जाएगा सबका फेवरेट स्नैक

यह भी पढ़ें: Bread Roll Recipe: मार्केट में मिलने वाला ब्रेड रोल भी है इस रेसिपी के सामने फेल, झटपट से हो जाएगा तैयार

विज्ञापन
Sweta Vaidya

लेखक के बारे में

By Sweta Vaidya

श्वेता वैद्य प्रभात खबर में लाइफस्टाइल बीट के लिए कंटेंट लिखती हैं. वह पिछले एक साल से व्यंजन (Recipes), फैशन, ब्यूटी टिप्स, होम डेकोर, किचन टिप्स और लेटेस्ट मेहंदी डिजाइन्स जैसे विषयों पर लेख लिख रही हैं. उनका उद्देश्य पाठकों को रोजमर्रा की जिंदगी को आसान और स्टाइलिश बनाने के लिए प्रैक्टिकल टिप्स देना है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola