Amritsari Chole Recipe: इस बैसाखी पर बनाएं ये स्पेशल छोले, स्वाद ऐसा की भूले न भुलाए
Published by : Sweta Vaidya Updated At : 11 Apr 2025 11:25 AM
Vaisakhi recipe ( AI generated image)
Amritsari Chole Recipe: किसी भी त्योहार का मजा खाने के बिना अधूरा है. बैसाखी का त्योहार अब जल्द ही आने वाला है. इस दिन कई तरह के पकवान बनाए जाते हैं. अगर आप भी इस दिन पर कुछ अलग बनाने की सोच रहे हैं तो अमृतसरी छोले एक बेहतरीन ऑप्शन है.
Amritsari Chole Recipe: बैसाखी के त्योहार में चंद दिन ही बचे हुए हैं. इस त्योहार को पंजाब और उत्तर भारत में बड़े जोरदार तरीके से मनाया जाता है. इस त्योहार की धूम चारों ओर देखने को मिलती है. इस उमंग और उल्लास से भरे त्योहार में बने पकवान इस फेस्टिवल में चार-चांद लगा देते हैं. इस खास मौके पर आप अमृतसरी छोले को बनाकर गेस्ट को सर्व करें. तो आइए जानते हैं अमृतसरी छोले बनाने का आसान तरीका.
अमृतसरी छोले बनाने के लिए सामग्री
- काबुली चना- 1 कप
- प्याज- 1 बारीक कटा हुआ
- अदरक लहसुन का पेस्ट- 1 छोटा चम्मच
- 2 हरी मिर्च- लंबाई में कटी हुई
- अदरक बारीक कटा हुआ- 1 छोटा चम्मच
- लौंग- 2-3
- बड़ी इलायची-1-2
- दालचीनी- 1 टुकड़ा
- तेज पत्ता- 1-2
- टी बैग- 1
- नमक- स्वादानुसार
- तेल- 2 बड़े चम्मच
- टमाटर- 1 बड़ा बारीक कटा हुआ
- जीरा- 1 छोटा चम्मच
- जीरा पाउडर- 1 छोटा चम्मच
- गरम मसाला- आधा छोटा चम्मच
- लाल मिर्च पाउडर- 1 छोटा चम्मच
- अमचूर पाउडर- आधा छोटा चम्मच
- धनिया पत्ता- बारीक कटा हुआ
रेसिपी से जुड़ी खबरें यहां पढ़ें
यह भी पढ़ें: Vaisakhi 2025 Special Recipes: एक बार चख लिया इसका स्वाद, तो बार-बार चाहेंगे सेवन करना
अमृतसरी छोले बनाने की विधि
- सबसे पहले छोले को पानी में 7-8 घंटे के लिए भिगो कर रख दें. आप रातभर के लिए भी छोले को पानी में डालकर छोड़ दें. अब फूले हुए चने को धोकर कुकर में पानी, नमक, टी बैग, तेज पत्ता, नमक और बड़ी इलायची को भी डाल दें.
- इसे कम से कम 6-7 सीटी आने तक पकाएं. जब कुकर से गैस निकाल जाए तब चेक कर लें कि छोले अच्छे से पके हैं या नहीं.
- इसमें से आप टी बैग को निकाल दें. टी बैग से ही छोले का अलग रंग आता है.
- अब एक कढ़ाई को गर्म करें और इसमें तेल डालें. अब इसमें जीरा, दालचीनी का टुकड़ा और लौंग को भी डाल दें. इन मसालों में से अच्छी खुशबू आने लगे तब इसमें आप बारीक कटा प्याज और अदरक लहसुन का पेस्ट डाल कर पकाएं.
- जब प्याज गोल्डन रंग का हो जाए तब इसमें कटे हुए टमाटर को भी डालकर पकाएं. इसमें पके हुए छोले को भी डाल दें. कुछ पके हुए छोले को गाढ़ा होने के लिए मैश कर लें.
- अब इसमें जीरा पाउडर, लाल मिर्च, नमक, धनिया पाउडर, गरम मसाला और अमचूर पाउडर को मिक्स कर दें। इस मिश्रण को 3-4 मिनट तक भूनें.
- अब इसमें मैश किये हुए चने को भी डाल दें. इससे छोले गाढ़े बनते हैं. अब इसमें कटी हुई हरी मिर्च और अदरक के टुकड़े को भी डाल दें. अंत में धनिया के पत्तों से सजाएं. इसका सेवन आप पूरी या फिर भटूरे के साथ कर सकते हैं.
यह भी पढ़ें: Recipes Under 15 Minutes: ऑफिस जाने की जल्दी है, तो झटपट से रेडी करें ये रेसिपी, स्वाद से है भरपूर
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Sweta Vaidya
श्वेता वैद्य प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के तौर पर कार्यरत हैं. कंटेंट राइटिंग के क्षेत्र में एक साल से अधिक का अनुभव है. पिछले करीब दो महीनों से वे झारखंड बीट पर सक्रिय रूप से काम कर रही हैं. इस दौरान वे राज्य से जुड़ी ताजा खबरों, लोगों से जुड़े मुद्दे और जरूरी जानकारियों पर आधारित स्टोरीज तैयार कर रही हैं. इससे पहले उन्होंने लाइफस्टाइल बीट के लिए भी कंटेंट लिखा. इस बीट में उन्होंने रेसिपी, फैशन, ब्यूटी टिप्स, होम डेकोर, किचन टिप्स, गार्डनिंग टिप्स और लेटेस्ट मेहंदी डिजाइन्स जैसे रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े विषयों पर रोचक और उपयोगी आर्टिकल लिखे. श्वेता की हर बार कोशिश यही रहती है कि बात आसान, साफ और सीधे तरीके से लोगों तक पहुंचे, जिससे कि हर कोई उसे बिना दिक्कत के समझ सके. कंटेंट राइटर के तौर पर उनका फोकस होता है कि कंटेंट सिंपल, रिलेटेबल और यूजर-फ्रेंडली हो.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










