Recipes Under 15 Minutes: ऑफिस जाने की जल्दी है, तो झटपट से रेडी करें ये रेसिपी, स्वाद से है भरपूर
Published by : Sweta Vaidya Updated At : 08 Apr 2025 10:11 AM
Fried rice recipe. Image: unsplash
Recipes Under 15 Minutes: हर दिन इस बात से परेशान रहते हैं कि आज टिफिन में क्या बनाकर ले जाएं तो आप इस रेसिपी को बना सकते हैं. इस फ्राइड राइस की रेसिपी को बनाना आसान भी है और ये तुरंत तैयार भी हो जाता है.
Recipes Under 15 minutes: सुबह-सुबह की जल्दबाजी में अक्सर ये समझ नहीं आता है की टिफिन में क्या बनाकर ले जाएं. इस जल्दबाजी के कारण लोग बाहर के खाने का सेवन कर लेते हैं. बाहर के खाने का ज्यादा सेवन सेहत को नुकसान पहुंचा सकता है. अगर आप भी सुबह में टिफिन को लेकर परेशान रहते हैं तो इस रेसिपी को जरूर ट्राई करें. इसको बनाना बहुत आसान है और ये 15-20 मिनट में तैयार हो जाता है.
फ्राइड राइस बनाने की सामग्री
- पके हुए चावल- 1 कप
- प्याज- 1 बारीक कटा हुआ
- लहसुन-3-4 कलियां
- शिमला मिर्च- 2-3 बड़े चम्मच
- गाजर- 1 बारीक कटा हुआ
- मिर्च-1
- अदरक- छोटा टुकड़ा बारीक कटा हुआ
- काली मिर्च का पाउडर- 1 छोटा चम्मच
- हरा प्याज- 1
- बीन्स- 4-5
- नमक- स्वादानुसार
- सोया सॉस- 1 चम्मच
- विनेगर- 1 छोटा चम्मच
- तेल- 2-3 बड़े चम्मच
रेसिपी से जुड़ी खबरें यहां पढ़ें
यह भी पढ़ें: Dal Makhani Recipe: घर पर बनाएं रेस्टोरेंट स्टाइल दाल मखनी, लोग पूछेंगे कहां से किया ऑर्डर
फ्राइड राइस बनाने की विधि
- फ्राइड राइस बनाने के लिए बचे हुए चावल का इस्तेमाल कर सकते हैं. आप रात में चावल बनाकर फ्रिज में रख दें. आप चाहें तो सुबह भी चावल तैयार कर सकते हैं. अब गाजर, शिमला मिर्च और बीन्स को बारीक कट कर रख लें. आप और भी सब्जियों का इस्तेमाल कर सकते हैं.
- प्याज और लहसुन को भी बारीक काट लें. अदरक और हरी मिर्च को भी काट लें. अगर आपके पास ताजा प्याज के पत्ते हैं तो उसमें से प्याज वाले हिस्से को भी काट कर डाल दें. समय बचाने के लिए आप सब्जियों को पहले से भी काट कर रख सकते हैं.
- अब कढ़ाई को गर्म करें और आंच को तेज रखें. फ्राइड राइस को ज्यादा आंच पर ही बनाएं. अब इसमें तेल को डालें और लहसुन को फ्राई करें. प्याज को भी डाल दें. साथ ही अदरक और मिर्च को भी डाल कर लगातार चलाते रहें नहीं तो ये जल सकता है.
- अब इसमें कटी हुई सब्जियों को भी मिला दें और इन्हें भी तेज आंच पर फ्राई करें. जब सब्जियां पक जाएं तब इसमें चावल डाल कर नमक को भी मिक्स कर दें.
- अब इसमें सोया सॉस और विनेगर को भी मिला दें. इसमें चुटकी भर चीनी को भी मिक्स करें. चीनी डालने से फ्राइड राइस का स्वाद बैलेंस होता है. सभी चीजों को लगातार मिक्स करते रहें. ध्यान रखें कि चावल के दाने टूटे नहीं.
- अब इसमें काली मिर्च का पाउडर और प्याज के पत्तों को बारीक काटकर सजाएं. आप चाहें तो इसमें पनीर भी डाल सकते हैं.
यह भी पढ़ें: Dahi Vada Recipe: उंगलियां चाटते हुए सब करेंगे दही वड़े की तारीफ, जानें आसानी से बनाने की विधि
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Sweta Vaidya
श्वेता वैद्य प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के तौर पर कार्यरत हैं. कंटेंट राइटिंग के क्षेत्र में एक साल से अधिक का अनुभव है. पिछले करीब दो महीनों से वे झारखंड बीट पर सक्रिय रूप से काम कर रही हैं. इस दौरान वे राज्य से जुड़ी ताजा खबरों, लोगों से जुड़े मुद्दे और जरूरी जानकारियों पर आधारित स्टोरीज तैयार कर रही हैं. इससे पहले उन्होंने लाइफस्टाइल बीट के लिए भी कंटेंट लिखा. इस बीट में उन्होंने रेसिपी, फैशन, ब्यूटी टिप्स, होम डेकोर, किचन टिप्स, गार्डनिंग टिप्स और लेटेस्ट मेहंदी डिजाइन्स जैसे रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े विषयों पर रोचक और उपयोगी आर्टिकल लिखे. श्वेता की हर बार कोशिश यही रहती है कि बात आसान, साफ और सीधे तरीके से लोगों तक पहुंचे, जिससे कि हर कोई उसे बिना दिक्कत के समझ सके. कंटेंट राइटर के तौर पर उनका फोकस होता है कि कंटेंट सिंपल, रिलेटेबल और यूजर-फ्रेंडली हो.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










