ePaper

Karwa Chauth Special Nail Art Design: करवा चौथ पर ट्राय करें ये खूबसूरत नेल आर्ट डिजाइन, हाथों की रौनक बढ़ा देंगे ये स्टाइलिश लुक

Updated at : 05 Oct 2025 10:31 AM (IST)
विज्ञापन
nail art

nail art

Karwa Chauth Special Nail Art Design: मेहंदी से लेकर साड़ी तक और चूड़ी से लेकर नेलपॉलिश तक. अब अगर बात नेलपॉलिश की हो रही है तो आज कल की महिलाएं परेशानी से बचने के लिए नेल आर्ट करवा लेती हैं. ये दिखने में थोड़ी ज्यादा खूबसूरत होती है.

विज्ञापन

Karwa Chauth Special Nail Art Design: करवा चौथ  महिलाओं के लिए काफी खास होता है. इस दिन महिलाएं अपने पति की लंबी आयु के लिए व्रत रखती हैं और शाम में चांद को देख कर अपना व्रत खोलती हैं.  इस पूजा के लिए महिलाएं बिल्कुल नई दुल्हन की तरह सजती हैं.  हर एक चीज का बारीकी के साथ ख्याल रखती हैं.  इस दिन व्रत के लिए महिलाएं हर चीज नहीं खरीदती है.  मेहंदी से लेकर साड़ी तक और चूड़ी से लेकर नेलपॉलिश तक.  अब अगर बात नेलपॉलिश की हो रही है तो आज कल की महिलाएं परेशानी से बचने के लिए नेल आर्ट करवा लेती हैं.  ये दिखने में थोड़ी ज्यादा खूबसूरत होती है.  इसके लिए आपको घंटों बैठकर नेलपॉलिश को सुखाना नहीं होता है.  आइए इस आर्टिकल में जानते हैं कि कौन-कौन से नेल आर्ट आप इस करवा चौथ में करवा सकते हैं.  

लॉन्ग नेल आर्ट 

कई महिलाओं के नाखून बहुत लंबे होते हैं इसमें सभी डिजाइन अच्छे नहीं लगते हैं.  इसके लिए अलग से भरे हुए डिजाइन का आप इस्तेमाल कर सकते हैं.  जो कि खूबसूरत भी लगेंगे.  

nail art
Nail art

करवा चौथ  डिजाइन 

सभी के नाखून की बनावट अलग-अलग होती है.  ऐसे में अगर आपके नाखून थोड़े चौड़े हैं तो आप उनमें करवा चौथ  लिखवा सकते हैं.  ये काफी अलग और खूबसूरत लगेगा.  

nail art
Nail art

चांद डिजाइन

नाखूनों में चांद वाली डिजाइन भी काफी ज्यादा खूबसरत लगती हैं देखने में, ये डिजाइन नाखून लंबे हो या छोटे सब पर ही जचता है.  

nail art
Nail art

दुल्हन डिजाइन

जिनका ये पहला करवा चौथ  हैं वो अपने नाखूनों में दुल्हन की तस्वीर बनवा सकते हैं.  ये अलग भी है और खूबसूरत भी है.  

nail art
Nail art

सिम्पल डिजाइन

कुछ महिलाओं को ऑफिस जाना होता है इसलिए कई बार वो बहुत ही ज्यादा चमकीलें रंगों का इस्तेमाल नहीं करती हैं, तो ऐसे में आप हल्के रंग में कुछ सिम्पल से डिजाइन बनवा सकते हैं.  ये काफी खूबसूरत लगेंगे.  

nail art
Nail art

यह भी पढ़ें: How To Make First Karwa Chauth Special: इन खास आइडियाज से अपने पहले करवा चौथ को बनाएं रोमांटिक और यादगार

यह भी पढ़ें: Karwa Chauth Special Blouse Design: करवा चौथ पर सादगी में लगाना है मॉर्डन का तड़का, तो इन ब्लाउस को आज ही करें वॉर्डरोब में शामिल

विज्ञापन
Prerna

लेखक के बारे में

By Prerna

मैं प्रेरणा प्रभा पिछले 4 साल से डिजिटल मीडिया में काम कर रही हूं. मैंने लगभग 3 साल ग्राउन्ड रिपोर्टिंग करके सरकार से जुड़े कई मुद्दों को उठाया है, इसके साथ ही कई और बड़ी खबरों को कवर किया है. अभी फिलहाल में प्रभात खबर के लाइफस्टाइल और हेल्थ के सेक्शन में खबरें लिखती हूं. मेरी कोशिश रहती है कि जो भी पाठक लाइफस्टाइल और हेल्थ के बारे में कुछ खोज रहे हो उन्हें में वो खबरें सरल और आसान भाषा में लिख कर दे सकूं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola