घर पर ट्राई करना है कुछ नया, बनाएं क्रीमी कॉर्न स्प्राउट सलाद 

Updated:
विज्ञापन

क्रीमी कॉर्न स्प्राउट सलाद (AI IMAGE)

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

Creamy Corn Sprouts Salad Recipe: अगर आप रोज की रेसिपी से कुछ अलग और क्रीमी ट्राई करना चाहते हैं, तो इस आर्टिकल की मदद से आप क्रीमी कॉर्न स्प्राउट सलाद बना सकते हैं.

विज्ञापन

Creamy Corn Sprouts Salad Recipe: अगर आप टेस्टी और जल्दी बनने वाली रेसिपी की तलाश में है तो आप क्रीमी कॉर्न स्प्राउट सलाद बना सकते हैं. इसका क्रीमी फ्लेवर बच्चों से लेकर बड़ों को भी खूब पसंद आएगा. इसे आप नाश्ते, स्नैक्स या हल्के डिनर के रूप में आसानी से घर पर बना सकते हैं और अपने परिवार को एक हेल्दी ट्रीट दे सकते हैं. तो आइए जानते हैं इस आर्टिकल की मदद से क्रीमी कॉर्न स्प्राउट सलाद बनाने की विधि. 

विज्ञापन

क्रीमी कॉर्न स्प्राउट सलाद बनाने के लिए क्या सामग्री चाहिए? 

  • उबले हुए स्प्राउट्स – 1 कप
  • स्वीट कॉर्न – 1 कप
  • प्याज – 1 छोटा (बारीक कटा हुआ)
  • शिमला मिर्च – आधा कप (बारीक कटी)
  • लहसुन – 1 छोटा चम्मच (बारीक कटा)
  • फ्रेश क्रीम – 3 चम्मच 
  • दूध – आधा कप
  • मक्खन – 1 चम्मच 
  • काली मिर्च पाउडर – आधा छोटा चम्मच
  • चिली फ्लेक्स – आधा छोटा चम्मच
  • नमक – स्वादानुसार
  • ओरिगैनो/मिक्स हर्ब्स – आधा छोटा चम्मच 
  • हरा धनिया – सजाने के लिए

क्रीमी कॉर्न स्प्राउट सलाद बनाने की विधि क्या है?

  • सबसे पहले एक कड़ाही में मक्खन गरम करें और इसमें बारीक कटा लहसुन डालकर हल्का सुनहरा होने तक भूनें. अब इसमें प्याज और शिमला मिर्च डालकर हल्का नरम होने तक भून लें जिससे खुशबू और स्वाद अच्छे से निकल आए. 
  • इसके बाद कड़ाही में उबले हुए स्प्राउट्स और स्वीट कॉर्न डालें और 1–2 मिनट तक हल्का सा भूनें. अब इसमें दूध डालकर धीमी आंच पर पकाएं, जिससे सारी सामग्री अच्छे से मिक्स हो जाए. 
  • अब फ्रेश क्रीम डालें और अच्छी तरह मिलाएं. इसके बाद नमक, काली मिर्च पाउडर, चिली फ्लेक्स और ओरिगैनो डालकर धीमी आंच पर 2–3 मिनट तक पकाएं, जिससे फ्लेवर अच्छे से सेट हो जाए. 
  • जब ये अच्छी तरह क्रीमी हो जाए, तब आप आंच बंद कर दें. सलाद के ऊपर से हरा धनिया डालकर सजाएं. 
  • अब तैयार हुए क्रीमी कॉर्न स्प्राउट सलाद को एक कटोरी में निकालकर गरमा-गरम सर्व करें. 

यह भी पढ़ें: Palak Matar Soup: ठंड में शरीर को गर्म रखने के लिए बनाएं गरमा-गरम पालक मटर सूप 

यह भी पढ़ें: Lemon Coriander Vegetable Soup Recipe: घर पर आसानी से बनाएं फ्लेवरफुल लेमन कोरिएंडर वेजिटेबल सूप 

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola

Ingredients

  • उबले हुए स्प्राउट्स – 1 कप
  • स्वीट कॉर्न – 1 कप
  • प्याज – 1 छोटा (बारीक कटा हुआ)
  • शिमला मिर्च – आधा कप (बारीक कटी)
  • लहसुन – 1 छोटा चम्मच (बारीक कटा)
  • फ्रेश क्रीम – 3 चम्मच
  • दूध – आधा कप
  • मक्खन – 1 चम्मच
  • काली मिर्च पाउडर – आधा छोटा चम्मच
  • चिली फ्लेक्स – आधा छोटा चम्मच
  • नमक – स्वादानुसार
  • ओरिगैनो/मिक्स हर्ब्स – आधा छोटा चम्मच
  • हरा धनिया – सजाने के लिए

Instructions

  1. सबसे पहले एक कड़ाही में मक्खन गरम करें और इसमें बारीक कटा लहसुन डालकर हल्का सुनहरा होने तक भूनें. अब इसमें प्याज और शिमला मिर्च डालकर हल्का नरम होने तक भून लें जिससे खुशबू और स्वाद अच्छे से निकल आए.
  2. इसके बाद कड़ाही में उबले हुए स्प्राउट्स और स्वीट कॉर्न डालें और 1–2 मिनट तक हल्का सा भूनें. अब इसमें दूध डालकर धीमी आंच पर पकाएं, जिससे सारी सामग्री अच्छे से मिक्स हो जाए.
  3. अब फ्रेश क्रीम डालें और अच्छी तरह मिलाएं. इसके बाद नमक, काली मिर्च पाउडर, चिली फ्लेक्स और ओरिगैनो डालकर धीमी आंच पर 2–3 मिनट तक पकाएं, जिससे फ्लेवर अच्छे से सेट हो जाए.
  4. जब ये अच्छी तरह क्रीमी हो जाए, तब आप आंच बंद कर दें. सलाद के ऊपर से हरा धनिया डालकर सजाएं.
  5. अब तैयार हुए क्रीमी कॉर्न स्प्राउट सलाद को एक कटोरी में निकालकर गरमा-गरम सर्व करें.