Palak Matar Soup: ठंड में शरीर को गर्म रखने के लिए बनाएं गरमा-गरम पालक मटर सूप 

Updated:
विज्ञापन

पालक मटर सूप (AI IMAGE)

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

Palak Matar Soup: सर्दियों की सुबह या शाम में अगर करना है कुछ गरमा-गरम ट्राई तो इस आर्टिकल की मदद से तैयार करें पालक मटर सूप.

विज्ञापन

Palak Matar Soup: सर्दियों में शरीर को गर्म रखने के लिए सूप पीना बहुत अच्छा ऑप्शन है. गरमा-गरम सूप पीने के बाद दिनभर की थकान कम हो जाती हैं. ठंड के दिनों में घर पर हरे मटर या पालक जरूर आते हैं इसलिए हम आपको इससे ही मजेदार सूप तैयार करने की रेसिपी बताएंगे. इसे आप कुछ सामग्री और थोड़ी सी मेहनत करके आसानी से बना सकते हैं. तो आइए जानते हैं इस आर्टिकल की मदद से घर पर पालक मटर सूप बनाने की विधि. 

विज्ञापन

पालक मटर सूप बनाने के लिए क्या सामग्री चाहिए?

  • पालक – 2 कप (धोकर कटे हुए)
  • हरा मटर – आधा कप 
  • प्याज – 1 (बारीक कटा हुआ)
  • लहसुन – 3-4 कलियां (कटी हुई)
  • हरी मिर्च – 1 (बारीक कटी हुई)
  • तेल – 1 चम्मच
  • नमक – स्वादानुसार
  • काली मिर्च पाउडर – आधा चम्मच
  • पानी – 3 कप
  • नींबू का रस – 1 छोटा

यह भी पढ़ें: Amla Laddu Recipe: सर्दियों में बनाएं हेल्दी और टेस्टी आंवला लड्डू, खाने के बाद मिलेगा स्वाद का मजा 

पालक मटर सूप बनाने की विधि क्या है?

  • सबसे पहले पहले आप एक बर्तन में तेल गर्म करें. अब इसमें प्याज और लहसुन डालकर हल्का सुनहरा रंग आने तक भूनें. अब इसमें हरी मिर्च डालकर 1 मिनट भून लें. 
  • अब कटे हुए पालक और मटर डालकर कुछ देर तक भूनें. इसके बाद आप इस मिश्रण में 3 कप पानी डाल दें. अब आप नमक और काली मिर्च डालकर इसे धीमी आंच पर 5 मिनट उबालें.  
  • अब आप आंच बंद करके सूप को ठंडा होने दें. अब इसे मिक्सी या ब्लेंडर में डालकर चिकना पेस्ट बना लें. अगर सूप ज्यादा गाढ़ा लगे तो थोड़ा पानी डालकर फिर से ब्लेंड कर सकते हैं. इसे एक बर्तन में निकालकर वापस से धीमी आंच पर 5 मिनट के लिए गरम करें. 
  • टेस्ट बढ़ाने के लिए आप सूप में नींबू का रस डालें. अब आप गरमा-गरम सूप को कटोरी में निकालकर ऊपर से काली मिर्च पाउडर और हरा धनिया डालकर सजाएं. 

यह भी पढ़ें: Lauki Appe Recipe Winter Special: ठंड के मौसम में मिलेगा स्वाद का असली मजा, जब बनाएंगे लौकी से इतने स्वादिष्ट अप्पे

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola