ePaper

Karwa Chauth Gift Ideas: सिर्फ 10,000 रुपये में दें पत्नी को यह 5 करवा चौथ गिफ्ट, प्यार हो जाएगा और गहरा

Updated at : 07 Oct 2025 5:07 PM (IST)
विज्ञापन
gift idea

gift idea

Karwa Chauth Gift Ideas:पत्नियां सुबह से उपास में रहती है और फिर पति के हाथों से चांद को देखते हुए अपना व्रत खोलती हैं. ऐसे में पति कई बार अपनी पत्नियों को कई तरह के गिफ्ट देते हैं. इस गिफ्ट को उन्हें अकेले जाकर लेना होता है ताकि जब पत्नी को दें तो वो खुश हो जाए. ऐसे में बजट के बारे में भी सोचना पड़ता है कि गिफ्ट कहीं बजट से बाहर न चला जाए.

विज्ञापन

Karwa Chauth Gift Ideas: करवा चौथ पति पत्नी के रिश्ते में और भी ज्यादा मिठास घोल देता है. पत्नियां सुबह से उपास में रहती है और फिर पति के हाथों से चांद को देखते हुए अपना व्रत खोलती हैं. ऐसे में पति कई बार अपनी पत्नियों को कई तरह के गिफ्ट देते हैं. इस गिफ्ट को उन्हें अकेले जाकर लेना होता है ताकि जब पत्नी को दें तो वो खुश हो जाए. ऐसे में बजट के बारे में भी सोचना पड़ता है कि गिफ्ट कहीं बजट से बाहर न चला जाए. आज इस आर्टिकल में आपको बताएंगे कि 10,000 रुपए तक आप इस करवा चौथ पर अपनी पत्नी को क्या गिफ्ट दे सकते हैं. 

कैसे झुमके का करें चयन?

पत्नियों को गहनों से बहुत ज्यादा प्रेम होता है. ऐसे में आप उन्हें हल्के झुमके बनवा कर दे सकते हैं जो कि वो प्यार से करवा चौथ पर पहन सकती हैं. 

jhumka
Jhumka

कौन सी चेन लगेगी बढ़ियां?

कई महिलाएं बाहर काम करने जाती हैं तो वो ज्यादा हेवी गहने को पहनना पसंद नहीं करती है. ऐसे में आप उन्हें हल्की पतली चेन एक पेन्डन्ट के साथ दे सकते हैं. 

chain
Chain

क्या देना चाहिए रिंग?

रिंग को प्यार की निशानी भी मानी जाती हैं, ऐसे में इस करवा चौथ पर आप अपनी पत्नी को एक ऐसे रिंग दे सकते हैं जो वो डेली पहन सके. 

ring
Ring

कौन सा हैन्ड बैग रहेगा सही?

कहीं भी बाहर जाना हो या फिर ऑफिस जाना हो. हैंड बैग अगर खुद के पास ढेर सारे हैं तो ये किसे पसंद नहीं होता है. ऐसे में अपनी पत्नी को आप किसी अच्छे ब्रांड का बैग दे सकते हैं. 

tot bag
Tot bag

क्या सैंडल भी दे सकते हैं?

इस करवा चौथ पर अपनी पत्नी को किसी बढ़िया ब्रांड का सैंडल आप गिफ्ट कर सकते हैं. ये उन्हें पसंद भी आएंगे क्योंकि महिलाओं के पास कितनी भी चीजें या जाएं उनका मन नहीं भरता है. 

sandal
Sandal

कैसी साड़ी रहेगी बढ़ियां?

आप अपनी पत्नी को करवा चौथ की सुबह एक खूबसूरत साड़ी दे सकते हैं. ये साड़ी ना सिर्फ आपकी पत्नी को पहनेगी बल्कि इस साड़ी को संभाल कर अपने पास भी रखेंगी. 

saree
Saree

गिफ्ट खरीदते समय किन बातों का रखें ख्याल?

अपनी पत्नी के लिए गिफ्ट खरीदते समय इस बात का जरूर ध्यान रखें की उनकी पसंद क्या है. उन्हें क्या अच्छा लग सकता है क्या नहीं, ताकि जब ये गिफ्ट आप उन्हें दें तो उन्हें भी खुशी हो.

क्या गिफ्ट पैक करके देना जरूरी है?

जी हां, बिल्कुल गिफ्ट को हमेशा पैक करके देना चाहिए क्योंकि गिफ्ट को जितनी खूबसूरती  के साथ आप पैक कीजिएगा उतना ही प्यार गिफ्ट लेने वालों को उसमें दिखेगा.

गिफ्ट का प्राइस टैग हटा देना चाहिए?

हां, क्योंकि गिफ्ट की प्राइस अगर उसमें लागि हुई है तो ये गिफ्ट लेने वाले को बहुत अजीब लग सकता है. इसलिए इस बात का हमेशा ख्याल रखना चाहिए कि गिफ्ट का प्राइस टैग नहीं रहे उसमें.

विज्ञापन
Prerna

लेखक के बारे में

By Prerna

मैं प्रेरणा प्रभा पिछले 4 साल से डिजिटल मीडिया में काम कर रही हूं. मैंने लगभग 3 साल ग्राउन्ड रिपोर्टिंग करके सरकार से जुड़े कई मुद्दों को उठाया है, इसके साथ ही कई और बड़ी खबरों को कवर किया है. अभी फिलहाल में प्रभात खबर के लाइफस्टाइल और हेल्थ के सेक्शन में खबरें लिखती हूं. मेरी कोशिश रहती है कि जो भी पाठक लाइफस्टाइल और हेल्थ के बारे में कुछ खोज रहे हो उन्हें में वो खबरें सरल और आसान भाषा में लिख कर दे सकूं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola