Karwa Chauth Decoration Unique Ideas: घर की डेकोरेशन देखकर सब हो जाएंगे इंप्रेस, करवा चौथ के लिए ट्राई करें ये यूनिक आइडियाज

Updated:
विज्ञापन
karwa chauth decoration ideas

karwa chauth decoration ideas ( AI Image)

Karwa Chauth Decoration Ideas: करवा चौथ व्रत की तैयारी पूरे उमंग और उत्साह के साथ करती हैं. इस खास मौके पर आप भी इन डेकोरेशन आइडियाज का इस्तेमाल कर सकते हैं. आइए जानते हैं ऐसे ही कुछ आइडियाज.

विज्ञापन

Karwa Chauth Decoration Unique Ideas: करवा चौथ का व्रत सुहागिन महिलाओं के लिए बहुत ही खास होता है. इस व्रत को महिलाएं पति की लंबी उम्र के लिए करती हैं. इस दिन के लिए महिलाएं अपने शृंगार को लेकर खास तैयारी करती हैं. करवा चौथ पर कपड़े, गहने, मेहंदी और मेकअप को लेकर पहले से ही सोच कर रखती हैं. व्रत-त्योहार के मौके पर लोग घर की भी सजावट करते हैं जिससे घर खूबसूरत लगे. इस आर्टिकल से जानते हैं करवा चौथ के लिए कुछ डेकोरेशन आइडियाज.

लिविंग रूम को कैसे सजाएं?

घर की एंट्रेंस और लिविंग रूम को आप अच्छे से साफ कर लें. एंट्रेंस पर आप फूलों की माला को लगा सकते हैं और लाइट्स भी लगाकर इसे सजा लें. लिविंग रूम एक अहम जगह है जहां पर मेहमान आकर बैठते हैं. इसलिए, आप इसे अच्छे से सजाएं.

entrance decoration for karwa chauth
Entrance decoration for karwa chauth ( ai image)

लिविंग रूम को सजाने के लिए आप पर्दे और रंग बिरंगे कुशन का इस्तेमाल करें. आप दीवारों पर वाॅल हैंगिंग को लटका सकते हैं. आप रूम में मोमबत्ती और दीयों को लगाकर रूम की खूबसूरती को बढ़ा सकती हैं. 

living room decoration for karwa chauth
Living room decoration for karwa chauth ( ai image)

छत या बालकनी को कैसे करें डेकोरेट?

करवा चौथ का व्रत महिलाएं चांद को देखने के बाद खोलती हैं. आप छत या बालकनी से चांद को देखती हैं तो आप इन जगहों को सजाएं. आप फूलों की माला रेलिंग पर लटका सकते हैं.

balcony decoration for karwa chauth
Balcony decoration for karwa chauth ( ai image)

आप दीयों का इस्तेमाल कर सकते हैं. आप पौधे को भी रख सकते हैं और गमले के किनारे आप लाइट लगाकर सजा सकते हैं. आप छत या बालकनी में कार्पेट बिछा लें. आप एक छोटा टेबल रखें. इसे आप खूबसूरत कपड़े से कवर कर दें. इसके ऊपर आप पूजा की थाली को रख सकती हैं. 

terrace decoration for karwa chauth
Terrace decoration for karwa chauth ( ai image)

रंगोली कैसे बनाएं?

रंगोली से भी आप सजावट कर सकते हैं. आप अलग-अलग रंगों की मदद से ब्यूटीफुल डिजाइन बना सकते हैं. आप फूलों की भी रंगोली बना सकते हैं. ये देखने में काफी खूबसूरत नजर आते हैं.

rangoli decoration for karwa chauth
Rangoli decoration for karwa chauth ( ai image)

यह भी पढ़ें- Karwa Chauth Maang Tikka: सिंपल लुक को बनाएं खास, करवा चौथ पर ट्राई करें ये मांग टीका डिजाइन 

यह भी पढ़ें- Karwa Chauth Saree Design: करवा चौथ पर पाना है अट्रैक्टिव और एलिगेंट लुक, ट्राई करें ब्यूटीफुल साड़ी डिजाइन

विज्ञापन
श्वेता वैद्य

लेखक के बारे में

By श्वेता वैद्य

श्वेता वैद्य प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के तौर पर काम करती हैं. उन्हें कंटेंट राइटिंग के क्षेत्र में एक साल से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में श्वेता झारखंड बीट को कवर कर रही हैं, जहां वह राज्य की ताजा खबरें, लोगों की भलाई से जुड़े मुद्दे, सरकारी योजनाओं, स्थानीय प्रशासन, शिक्षा, रोजगार और सामाजिक विषयों पर आधारित स्टोरीज तैयार करती हैं. श्वेता की हर बार कोशिश यही रहती है कि बात आसान, साफ और सीधे तरीके से लोगों तक पहुंचे, जिससे कि हर कोई उसे बिना दिक्कत के समझ सके. कंटेंट राइटर के तौर पर उनका फोकस होता है कि कंटेंट सिंपल, रिलेटेबल और यूजर-फ्रेंडली हो.

झारखंड बीट से पहले उन्होंने लाइफस्टाइल बीट के लिए भी कंटेंट लिखा. इस बीट में उन्होंने रेसिपी, फैशन, ब्यूटी टिप्स, होम डेकोर, किचन टिप्स, गार्डनिंग टिप्स और लेटेस्ट मेहंदी डिजाइन्स जैसे रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े विषयों पर आर्टिकल लिखे.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola