ePaper

Karwa Chauth 2022: करवा चौथ के लिए चाहिए यूनिक, लेटेस्ट थाली डिजाइन, यहां से लें आइडिया

Updated at : 06 Oct 2022 3:35 PM (IST)
विज्ञापन
Karwa Chauth 2022: करवा चौथ के लिए 
चाहिए यूनिक, लेटेस्ट थाली डिजाइन, यहां से लें आइडिया

Karwa Chauth Thali Design: करवा चौथ का व्रत महिलाएं जिस श्रद्धा और समर्पण के साथ करती हैं, इस व्रत के लिए तैयारी भी उतने ही जतन से करती हैं. इस बार करवा चौथ का व्रत 13 अक्टूबर को रखा जा रहा है. इस विशेष अवसर पर करवा चौथ की थाली भी स्पेशल होती है.

विज्ञापन
undefined

करवा चौथ का व्रत महिलाएं अपने पति की लंबी उम्र के लिए करती हैं. इसकी तैयारी भी वे उतने ही जतन से करती हैं. कई महिलाएं अपनी पसंद के अनुसार करवा चौथ की थाली कस्टमाइज भी कराती हैं.

undefined

इस बार करवा चौथ का व्रत 13 अक्टूबर को रखा जा रहा है. इस विशेष अवसर पर करवा चौथ की थाली भी स्पेशल होती है. आप चाहें तो इस बार अपने और अपने पति की फोटो के साथ करवा चौथ की कस्टमाइज थाली तैयार करवा सकती हैं.

undefined

मार्केट में एक से बढ़ कर एक करवा चौथ की थाली के डिजाइन अवलेबल हैं. ऐसे में थाली डेकोरशन का ये आइडिया भी ट्राई कर सकती हैं.

undefined

करवा चौथ की थाली अपनी पसंद के अनुसार डिजाइन करवाना चाहती हैं, तो गोटा-पट्टी वाली थाली की ऐसी डिजाइन आप मार्केट से खरीद भी सकती हैं या अपने हाथों से डेकोरट भी कर सकती हैं.

undefined

करवा चौथ की थाली अपनी पसंद के अनुसार डिजाइन करवाना चाहती हैं तो इस डिजाइन से भी आइडिया ले सकती हैं. अपने पसंद के अनुसार कलर चेंज कर सकती हैं.

undefined

करवा चौथ के लिए लाल रंग सबसे शुभ माना जाता है. ऐसे में थाली का रंग और डिजाइन लाल थीम पर सेलेक्ट कर सकती हैं. इस करवा चौथ थाली को अट्रैक्टिव बनाने के लिए गोल्डन पर्ल गोटा, व्हाइट पर्ल का खूबसूरती के साथ इस्तेमाल किया गया है.

undefined

करवा चौथ की थाली कस्टमाइज तरीके से आसानी से बनवा सकते हैं. अब ऐसी सुविधा हर छोटे-बड़े शहर में उपलब्ध है साथ ही ऑनलाइन ऑर्डर पर भी आपके पसंद के अनुसार थाली रेडी करने की सुविधा है.

Also Read: Karwa Chauth 2022 Mehndi Design: करवा चौथ पर आसानी से लगाएं मेहंदी के ये खूबसूरत डिजाइन
undefined

येलो गोल्डन कलर कॉम्बिनेशन के साथ बनी करवा चौथ की ये थाली बहुत ही आकर्षक है. ऐसी थाली आप मार्केट से खरीद सकती हैं. ऑर्डर दे कर बनवा सकती हैं और तो और आप थोड‍़ी भी क्रिएटिव हैं तो खुद से ऐसी ही थाली डेकोरेट भी कर सकती हैं.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola