Karwa Chauth 2022: करवा चौथ पर गलती से भी न पहनें इन रंगों की साड़ी, हो सकता है नुकसान, ये है सही रंग

Karwa Chauth 2022: करवा चौथ के दिन आमतौर पर हर महिला लाल रंग के कपड़े पहनती हैं, लेकिन कुछ लोग ऐसे रंग पहनने की गलती कर बैठते हैं, जो फायदे की जगह नुकसान पहुंचा सकते हैं. जानिए करवा चौथ के दिन आपको किन रंगों की साड़ी नहीं पहननी चाहिए.
Karwa Chauth 2022: करवा चौथ 13 अक्टूबर को है. यह हिंदू धर्म में महिलाओं के लिए साल का सबसे विशेष दिन होता है. इस दिन पत्नियां अपने पति की लंबी उम्र के लिए व्रत रखती हैं. इसलिए यह दिन महिलाओं के लिए बेहद खास होता है. करवा चौथ व्रत रखने वाली महिलाएं इस दिन सजने-संवरने का विशेष ध्यान रखती हैं. महिलाएं करवा चौथ के दिन सोलह श्रृंगार करती हैं. सीधे शब्दों में कहें तो महिलाएं इस दिन को खास बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ती हैं. खूबसूरत दिखने के लिए महिलाएं आउटफिट, मेकअप, ज्वेलरी जैसी चीजों का इस्तेमाल करती हैं. इस दिन ज्यादातर महिलाओं का आउटफिट साड़ी होता है. वैसे तो आमतौर पर हर महिला इस दिन लाल रंग के कपड़े पहनती हैं, लेकिन कुछ लोग ऐसे रंग पहनने की गलती कर बैठते हैं, जो फायदे की जगह नुकसान पहुंचा सकते हैं. जानिए करवा चौथ के दिन आपको किन रंगों की साड़ी नहीं पहननी चाहिए.
हिंदू धर्म में त्योहारों या किसी धार्मिक उत्सव के दौरान काले रंग की चीजों का इस्तेमाल करना मना है. इसी कारण करवा चौथ जैसे बड़े त्योहार पर काली साड़ी या ऐसे किसी भी कपड़े को पहनने से बचना चाहिए. इस रंग की साड़ी को किसी खास दिन पहनना अशुभ माना जाता है. शुभ कार्यों में काला रंग पहनने से हमेशा दूरी बनाकर रखें.
करवा चौथ पर भूरे रंग की साड़ी भी पहनने से बचना चाहिए. ऐसा माना जाता है कि भूरे रंग पर राहु केतु का प्रभाव होता है. राहु केतु के कारण देवताओं को भी परेशानी होती है. ऐसे में करवा चौथ पर आपको ब्राउन कलर की साड़ी पहनने से बचना चाहिए. करवा चौथ के मौके पर शादीशुदा महिलाओं को भूरे रंग के कपड़ों से दूर रहना चाहिए.
करवा चौथ के दिन विवाहित महिलाओं को गलती से भी सफेद कपड़े नहीं पहनने चाहिए. अगर आप अलग दिखने के लिए ऐसी गलती कर रहे हैं तो आप सबसे बड़ी गलती करने जा रहे हैं. धार्मिक दृष्टि से यह लाभ के स्थान पर हानि पहुंचा सकता है.
गहरे नीले रंग के कपड़ों से भी दूर रहना चाहिए, पूजा के लिए भी यह रंग शुभ नहीं माना जाता है. लेकिन नेवी ब्लू कलर काफी डार्क होता है जिससे यह हल्का काला दिखाई देता है, इसलिए करवा चौथ पर नेवी ब्लू कलर की साड़ी और कपड़े पहनना मना है.
Also Read: करवा चौथ 13 अक्टूबर को, व्रत रखने जा रही महिलाएं इस दिन गलती से भी न करें ये काम, इन नियमों का करें पालन
करवा चौथ के दिन आप लाल ही नहीं हरे, पीले, गुलाबी और मैरून रंग की साड़ी, कपड़े भी पहन सकती हैं. महिलाएं चाहें तो इस दिन नारंगी रंग की साड़ी भी पहन सकती हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




