ePaper

Jaya Kishori Quotes: प्यार जिंदगी बना भी सकता है और बिगाड़ भी सकता है – जया किशोरी

Updated at : 12 Apr 2025 7:05 AM (IST)
विज्ञापन
Jaya Kishori Quotes

Jaya Kishori Quotes

Jaya Kishori Quotes: जया किशोरी के इस विचार से जानिए कि कैसे प्यार आपके जीवन को बना भी सकता है और तोड़ भी। यह इस पर निर्भर करता है कि आप उसे अपने ऊपर कैसे हावी होने देते हैं.

विज्ञापन

Jaya Kishori Quotes: जया किशोरी (Jaya Kishori) सिर्फ एक मोटिवेशनल स्पीकर ही नहीं, बल्कि आज की युवा पीढ़ी के लिए एक प्रेरणा स्रोत बन चुकी हैं. उनके विचार और कोट्स (Jaya Kishori Quotes) लोगों को जीवन के हर पहलू को समझने और संवारने का तरीका सिखाते हैं. हाल ही में उनके एक कोट ने सोशल मीडिया पर खूब चर्चा बटोरी—

“Love can build you or break you – everything depends on how you let it grow on you.”- Jaya Kishori

“प्यार बना भी सकता है और तोड़ भी सकता है, यह इस पर निर्भर करता है कि आप इसे कैसे बढ़ने देते हैं.” – जया किशोरी

इस विचार से यह स्पष्ट होता है कि प्यार एक शक्तिशाली भावना है, जो इंसान को ऊंचाइयों तक भी पहुंचा सकती है और गलत दिशा में भी मोड़ सकती है.

Jaya Kishori Love Quotes: प्यार जीवन सवार भी सकता है और बिगाड़ भी सकता है

Jaya kishori love quotes: प्यार जीवन सवार भी सकता है और बिगाड़ भी सकता है

प्यार केवल एक भावना नहीं है, बल्कि यह एक मानसिक स्थिति है जो आपके सोचने, समझने और जीने के तरीके को प्रभावित कर सकती है. जया किशोरी के इस कोट्स में यही गहराई छिपी है कि अगर आप प्यार को सकारात्मक रूप से अपनाते हैं, तो यह आपको आत्मनिर्भर, खुशहाल और मजबूत बना सकता है.

Jaya Kishori Motivational Quotes: अपनी भावनाओं को समझना है जरूरी

Rose Day Shayari
Jaya kishori motivational quotes: अपनी भावनाओं को समझना है जरूरी

जब प्यार में हम खुद को खो देते हैं, तब यही भावना हमें तोड़ने लगती है. जया किशोरी कहती हैं कि आत्मनिर्भरता और आत्मज्ञान ही प्यार की सच्ची परिभाषा है. अगर आप अपने मन को समझकर प्यार को नियंत्रित करते हैं, तो यह आपके जीवन की सबसे खूबसूरत अनुभूति बन सकती है.

Also Read: Sadhguru Quotes: दूसरों से तुलना में जीवन न गवाएं – सद्गुरु

Best Life Changing Quotes by Jaya Kishori: दिल से नहीं दिमाग से सोचें

Swapna Shastra
Best life changing quotes by jaya kishori: दिल से नहीं दिमाग से सोचें

जब भी जीवन में प्यार से जुड़ा कोई फैसला लेना हो, तो दिल के साथ-साथ दिमाग से भी सोचना चाहिए. जया किशोरी के इस कोट से हमें यह सीख मिलती है कि प्यार को अपने जीवन में ऐसे स्थान पर रखें जहाँ वह आपकी ताकत बन जाए, कमजोरी नहीं.

Also Read: Jaya Kishori Quotes: गुस्से पर कैसे करें काबू? जया किशोरी से जानें यह खास तरीका

Also Read: Jaya Kishori Quotes: जानें कौन हैं आपके सच्चे शुभचिंतक? जया किशोरी के विचार आपको सोचने पर कर देंगे मजबूर

विज्ञापन
Pratishtha Pawar

लेखक के बारे में

By Pratishtha Pawar

मैं लाइफस्टाइल कंटेंट राइटर हूं, मीडिया जगत में 5 साल का अनुभव है. मुझे लाइफस्टाइल, फैशन, ब्यूटी, वेलनेस और आध्यात्मिक विषयों पर आकर्षक और दिलचस्प कंटेंट लिखना पसंद है, जो पाठकों तक सही और सटीक जानकारी पहुंचा सके.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola