ePaper

Jaya Kishori Quotes: जानें कौन हैं आपके सच्चे शुभचिंतक? जया किशोरी के विचार आपको सोचने पर कर देंगे मजबूर

Updated at : 29 Jan 2025 8:19 PM (IST)
विज्ञापन
Jaya Kishori Quotes

Jaya Kishori Quotes

Jaya Kishori Quotes:जया किशोरी के विचारों से जानें कि असली शुभचिंतक कौन होते हैं और कैसे पहचानें उन लोगों को जो सिर्फ दिखावा करते हैं.

विज्ञापन

Jaya Kishori Quotes: प्रसिद्ध कथा वाचिका जया किशोरी अपने प्रेरणादायक विचारों के लिए जानी जाती हैं. हाल ही में उनका एक कथन सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें उन्होंने शुभचिंतकों की असली पहचान के बारे में गहरी बात कही है.

उनके अनुसार, “मेरे शुभचिंतक बहुत हैं, लेकिन जैसे ही मेरा शुभ होता है, उन्हें चिंता होने लगती है.” यह विचार हमें सोचने पर मजबूर करता है कि हमारे आस-पास जो लोग हमारी भलाई का दिखावा करते हैं, क्या वे वास्तव में हमारे सच्चे हितैषी हैं?

Jaya Kishori Quotes: सच्चे और दिखावटी शुभचिंतकों में अंतर

Jaya kishori quotes: जानें कौन हैं आपके सच्चे शुभचिंतक? जया किशोरी के विचार आपको सोचने पर कर देंगे मजबूर

बहुत से लोग अपने शब्दों से यह जताने की कोशिश करते हैं कि वे हमारी भलाई चाहते हैं, लेकिन जब हमारी उन्नति होने लगती है, तो वे ही लोग जलन या ईर्ष्या महसूस करने लगते हैं. ऐसे लोग नकारात्मकता फैलाकर हमें हमारे लक्ष्य से भटकाने का प्रयास करते हैं. जया किशोरी के इस कथन से यही संदेश मिलता है कि हमें अपने आसपास के लोगों की सही पहचान करनी चाहिए.

Who are your true well wishers: कैसे पहचानें असली शुभचिंतक?

  1. वे आपकी सफलता पर ईमानदारी से खुश होते हैं.
  2. वे मुश्किल समय में आपका साथ नहीं छोड़ते.
  3. वे आपके भले के लिए सच्चे सुझाव देते हैं, न कि सिर्फ खुशामद करते हैं.

जया किशोरी का यह संदेश हमें यह समझने में मदद करता है कि असली शुभचिंतक वही होते हैं, जो हर परिस्थिति में आपके साथ खड़े रहते हैं, न कि वे जो केवल अपने स्वार्थ के लिए आपके आसपास बने रहते हैं.

Also Read: Jaya Kishori Quote: दूसरों को नीचा दिखाकर ऊपर उठने वाले लोग कुछ भी पाने के लायक नहीं- जया किशोरी

Also Read: Also Read: Jaya Kishori Quotes: भावुक लोगों में होती है ये खास बातें जानें जया किशोरी जी से

विज्ञापन
Pratishtha Pawar

लेखक के बारे में

By Pratishtha Pawar

मैं लाइफस्टाइल कंटेंट राइटर हूं, मीडिया जगत में 5 साल का अनुभव है. मुझे लाइफस्टाइल, फैशन, ब्यूटी, वेलनेस और आध्यात्मिक विषयों पर आकर्षक और दिलचस्प कंटेंट लिखना पसंद है, जो पाठकों तक सही और सटीक जानकारी पहुंचा सके.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola