ePaper

Interview Tips: कहीं पहले ही इंप्रेसन में न बिगड़ जाए बात, इंटरव्यू देने जाएं तो जरूर ध्यान रखें ये बात

Updated at : 05 Oct 2025 11:57 AM (IST)
विज्ञापन
personality

personality

Interview Tips: इंटरव्यू की तैयारी के लिए सिर्फ बात-चित और जानकारी नहीं कपड़े भी एक अहम रोल निभाते हैं. जो आपसे सवाल पूछ रहे होते हैं वो इस बात को भी ध्यान में रखते हैं कि आपने कैसे कपड़े पहन रखे हैं. किस तरह से आप अपने आपको मेन्टेन करके रखे हैं.

विज्ञापन

Interview Tips: जब भी कोई इंसान पहली बार इंटरव्यू देने जाता है, तो काफी ज्यादा उत्साहित रहता है. नौकरी हर किसी के जीवन में अलग मायने रखते है. इसके लिए वो तैयारी भी काफी अच्छे से करते हैं क्योंकि एक गलती आपके जीवन के पहली नौकरी के लिए गलत साबित हो सकती है. इंटरव्यू की तैयारी के लिए सिर्फ बात-चित और जानकारी नहीं कपड़े भी एक अहम रोल निभाते हैं. जो आपसे सवाल पूछ रहे होते हैं वो इस बात को भी ध्यान में रखते हैं कि आपने कैसे कपड़े पहन रखे हैं. किस तरह से आप अपने आपको मेन्टेन करके रखे हैं. अगर आप इन चीजों के जवाब ढूंढ रहे हैं तो आइए इस आर्टिकल में आपको बताएंगे की पहली बार जॉब इंटरव्यू के लिए आप जा रहे हैं तो किन बातों का खास खयाल रखना होगा. 

 इंटरव्यू के लिए कैसे कपड़ों का करना चाहिए चयन?

इंटरव्यू से पहले हमेशा ये जानकारी रखनी चाहिए कि आप जहां इंटरव्यू देने जा रहे हैं वहां का कोई फॉर्मल ड्रेस कोड तो नहीं है. अगर है तो आपको उसके अनुसार ही अपने आपको तैयार करके ले जाना चाहिए. ऐसा करने से इंटरव्यू लेने वाले आपके ड्रेसिंग सेंस से इंप्रेस होते हैं.

साड़ी या सूट क्या होता है महिलाओं के लिए सबसे सही चयन?

अगर आप किसी अधिकारी की नौकरी के लिए इंटरव्यू देने जा रहे हैं तो आपको ये ध्यान देना चाहिए की आप एक सिम्पल सी साड़ी पहने. साड़ी का एक-एक प्लेट बिल्कुल सफाई से जगह पर हो. आप साड़ी जितनी सफाई के साथ पहनेंगे ये आपकी छवि को उतनी ही सफाई से समाने वाले के पास रखेगा.

बालों को कैसे रखना है महिलाओं के लिए?

महिलाओं को हमेशा इस बात का ध्यान रखना चाहिए कि वे अपने बालों को समेत कर एक पतली चोटी बना कर उसका जुड़ा बना लें. ये आपके लुक को काफी ज्यादा सिम्पल और सोवर दिखाता है.

पुरुषों को बालों को किस तरह रखना चाहिए?

पुरुषों को हमेशा कोशिश करनी चाहिए कि उनकी बाल और दाढ़ी बिल्कुल सही तरीके से ट्रिम हो क्योंकि अगर चेहरे पर सफाई दिखती है तो देखने वालों को आपके किरदार में सफाई नजर आती है.

फुटवियर का किस तरह करें चयन?

महिला हो या पुरुष दोनों को ही एक बात का खास खयाल रखना चाहिए कि वो जो भी जूते पहने वो बिल्कुल साफ सुथरे होने चाहिए. साथ में ये जरूर ध्यान देना चाहिए की उनेमें से किसी तरह कि कोई आवाज नहीं आ रही हो क्योंकि अगर किसी भी तरह की कोई आवाज आएगए तो ये एक अच्छा संकेत नहीं होता है. महिलाओं को ध्यान देना चाहिए कि उनके जूतों पर किसी तरह की कोई चमक-धमक वाली चीज नहीं लगी हो.

यह भी पढ़ें: Smart Saving Tips: हर महीने बचाएं हजारों रुपये,5 स्मार्ट सेविंग टिप्स जिन्हें अपनाते हैं 90 प्रतिशत अमीर लोग

यह भी पढ़ें: Minimalist Living Room Guide: सिर्फ 24 घंटे में ये 7 चीजें हटाकर,अपने घर को बनाइए शांत और स्टाइलिश मिनिमलिस्ट स्पेस

विज्ञापन
Prerna

लेखक के बारे में

By Prerna

मैं प्रेरणा प्रभा पिछले 4 साल से डिजिटल मीडिया में काम कर रही हूं. मैंने लगभग 3 साल ग्राउन्ड रिपोर्टिंग करके सरकार से जुड़े कई मुद्दों को उठाया है, इसके साथ ही कई और बड़ी खबरों को कवर किया है. अभी फिलहाल में प्रभात खबर के लाइफस्टाइल और हेल्थ के सेक्शन में खबरें लिखती हूं. मेरी कोशिश रहती है कि जो भी पाठक लाइफस्टाइल और हेल्थ के बारे में कुछ खोज रहे हो उन्हें में वो खबरें सरल और आसान भाषा में लिख कर दे सकूं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola