Instant Onion Pickle: झटपट बनाएं तीखा और चटपटा प्याज का अचार
Published by : Sweta Vaidya Updated At : 19 Jul 2025 6:00 PM
instant onion pickle ( AI Image)
Instant Onion Pickle: खाने के साथ अचार को परोसा जाता है जो स्वाद को दोगुना बढ़ा देता है. प्याज से बना ये इंसटेंट अचार आप भी जरूर ट्राई करें. ये चटपटा अचार बोरिंग खाने को भी मजेदार बना देगा
Instant Onion Pickle: अचार का नाम सुनते है मुंह में पानी आ जाता है. अचार को खाने के साथ परोसा जाता है. इसका चटपटा स्वाद अधिकतर लोगों को पसंद आता है. सिंपल रोटी या पराठा को आप सिर्फ अचार के साथ ले सकते हैं. अचार कई चीजों से बनाए जाते हैं. आमतौर पर अचार को रेडी होने में समय लगता है. पर क्या आप जानते है आप इंसटेंट अचार को कम समय में तैयार कर सकते हैं. इस आर्टिकल से जानते हैं इंसटेंट प्याज का अचार बनाने की विधि के बारे में.
इंसटेंट प्याज का अचार बनाने के लिए सामग्री
- प्याज- 4-5
- सरसों का तेल- 4 चम्मच
- सरसों के दाने- 1 चम्मच
- सौंफ- 1 चम्मच
- कलौंजी- आधा चम्मच
- हल्दी पाउडर- आधा चम्मच
- लाल मिर्च पाउडर- 1 चम्मच
- नमक- स्वादानुसार
- सिरका- 2 चम्मच
- हींग- आधा छोटा चम्मच
- आमचूर- एक चम्मच
यह भी पढ़ें- Oats Cake Recipe: ओट्स से तैयार करें सॉफ्ट और झटपट केक, जानिए आसान तरीका
इंसटेंट प्याज का अचार बनाने की विधि (Instant Onion Pickle)
- प्याज को स्लाइस में काट लें. अब इसमें थोड़ा नमक मिलाकर 15 मिनट रख दें. इसके बाद इसमें में पानी को हटा दें.
- इसको एक बाउल में रखें. अब इसमें आप हल्दी पाउडर, लाल मिर्च पाउडर और नमक को डालें. अब आप इसमें आमचूर को भी मिक्स कर दें. सभी चीजों को अच्छे से मिक्स करें.
- अब एक पैन में तेल डालें और इसमें सरसों के दाने, कलौंजी और हींग को डालें. इसमें अब सौंफ को मिक्स करें. इस मिश्रण को प्याज में डालें और अच्छी तरह मिलाएं.
- अब इसमे आप सिरका को डालें और सभी चीजों को अच्छे से मिक्स करें. आपका प्याज का इंसटेंट अचार तैयार है. आप इसे रोटी या पराठे के साथ ट्राई करें.
यह भी पढ़ें- Vegetable Pancake Recipe: नखरे छोड़, बच्चे कर देंगे प्लेट साफ, सूजी से बनाएं वेजिटेबल पैनकेक
यह भी पढ़ें- Sawan Special Mix Veg Recipe: स्वाद जो दिल जीत ले, सावन में बिना लहसुन-प्याज तैयार करें मिक्स वेज रेसिपी
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Sweta Vaidya
श्वेता वैद्य प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के तौर पर कार्यरत हैं. कंटेंट राइटिंग के क्षेत्र में एक साल से अधिक का अनुभव है. पिछले करीब दो महीनों से वे झारखंड बीट पर सक्रिय रूप से काम कर रही हैं. इस दौरान वे राज्य से जुड़ी ताजा खबरों, लोगों से जुड़े मुद्दे और जरूरी जानकारियों पर आधारित स्टोरीज तैयार कर रही हैं. इससे पहले उन्होंने लाइफस्टाइल बीट के लिए भी कंटेंट लिखा. इस बीट में उन्होंने रेसिपी, फैशन, ब्यूटी टिप्स, होम डेकोर, किचन टिप्स, गार्डनिंग टिप्स और लेटेस्ट मेहंदी डिजाइन्स जैसे रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े विषयों पर रोचक और उपयोगी आर्टिकल लिखे. श्वेता की हर बार कोशिश यही रहती है कि बात आसान, साफ और सीधे तरीके से लोगों तक पहुंचे, जिससे कि हर कोई उसे बिना दिक्कत के समझ सके. कंटेंट राइटर के तौर पर उनका फोकस होता है कि कंटेंट सिंपल, रिलेटेबल और यूजर-फ्रेंडली हो.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










