Independence Day 2025 Rangoli Ideas: तिरंगे के रंगों से सजाएं घर, ट्राई कलर रंगोली डिजाइन देख हर कोई कहेगा वाह!
Published by : Sameer Oraon Updated At : 15 Aug 2025 6:51 AM
Pic Credit- Meta AI
Independence Day Tri Colour Rangoli Design: स्वतंत्रता दिवस पर देशभक्ति का माहौल बनाने के लिए तिरंगे के रंगों से रंगोली सजाना एक बेहतरीन आइडिया है. तिरंगा थीम, भारत का नक्शा, अशोक चक्र, फ्लोरल तिरंगा और देशभक्ति संदेश वाली रंगोली आपके घर या कार्यस्थल की शोभा बढ़ाने के साथ देश के प्रति गर्व की भावना भी जगाएगी.
Independence Day 2025 Rangoli Ideas: पूरा देश इस साल धूमधाम से 79वां स्वतंत्रता दिवस मनाने की तैयारी कर रहा है। इस दिन हर गली-मोहल्ले से लेकर स्कूल, ऑफिस और सार्वजनिक स्थानों पर झंडारोहण, सांस्कृतिक कार्यक्रम और विभिन्न प्रतियोगिताएं आयोजित की जाती हैं। झंडोत्तोलन से पहले सजावट का विशेष महत्व होता है, जिसमें सबसे खास होती है तिरंगे थीम की रंगोली। बिना रंगोली के सजावट अधूरी लगती है, क्योंकि यह न केवल माहौल को सुंदर बनाती है बल्कि देश के प्रति गर्व और देशभक्ति की भावना को भी गहरा करती है। अगर आप इस स्वतंत्रता दिवस पर अपने घर या कार्यस्थल को देशभक्ति के रंगों से सजाना चाहते हैं, तो यहां आपके लिए कुछ शानदार और आसान रंगोली डिजाइन आइडियाज हैं, जिन्हें देखकर हर कोई कहेगा – वाह!
तिरंगा मोर डिज़ाइन (Tiranga Peacock Design)
मोर के पंखों में तिरंगे के तीन रंग भरकर देशभक्ति और सुंदरता का संगम पाएं।

तिरंगा थीम रंगोली
केसरिया, सफेद और हरे रंग का इस्तेमाल करके तिरंगे की रंगोली बनाएं. बीच में नीला अशोक चक्र बनाकर इसे और भी प्रभावी बना सकते हैं. यह डिजाइन लंबे समय से चलती आ रही है.

Also Read: Tricolour Jewellery: इंडिपेंडेंस डे पर स्टाइल में रहें आगे,तिरंगा ज्वैलरी से करें सबको इम्प्रेस
भारत का नक्शा डिजाइन
भारत के नक्शे को तिरंगे के रंगों में भरकर रंगोली बनाएं. यह डिजाइन देशभक्ति की भावना को मजबूती से दर्शाता है. साथ ही ये बेहद खूबसूरत भी है.

अशोक चक्र पैटर्न
केवल नीले रंग से बड़े आकार का अशोक चक्र बनाएं और उसके चारों ओर तिरंगे रंग के फूल या पाउडर से सजावट करें.

फ्लोरल तिरंगा रंगोली
गेंदा, सफेद गुलाब और हरे पत्तों से तिरंगे की रंगोली बनाना न केवल सुंदर लगता है, बल्कि इसकी खुशबू भी माहौल को और अधिक खूबसूरत बना देता है.

देशभक्ति संदेश वाली रंगोली
“वंदे मातरम्” या “जय हिंद” जैसे संदेश को तिरंगे के रंग से रंगोली को सजाएं. यह देखने में बेहद प्रभावशाली लगता है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Sameer Oraon
समीर उरांव, डिजिटल मीडिया में सीनियर जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर.कॉम में सीनियर कटेंट राइटर के पद पर हैं. झारखंड, लाइफ स्टाइल और स्पोर्ट्स जगत की खबरों के अनुभवी लेखक समीर को न्यूज वर्ल्ड में 5 साल से ज्यादा का वर्क एक्सपीरियंस है. वह खबरों की नब्ज पकड़कर आसान शब्दों में रीडर्स तक पहुंचाना बखूबी जानते हैं. साल 2019 में बतौर भारतीय जनसंचार संस्थान से पत्रकारिता करने के बाद उन्होंने हिंदी खबर चैनल में बतौर इंटर्न अपना करियर शुरू किया. इसके बाद समीर ने डेली हंट से होते हुए प्रभात खबर जा पहुंचे. जहां उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग और वैल्यू ऐडेड आर्टिकल्स लिखे, जो रीडर्स के लिए उपयोगी है. कई साल के अनुभव से समीर पाठकों की जिज्ञासाओं का ध्यान रखते हुए SEO-ऑप्टिमाइज्ड, डेटा ड्रिवन और मल्टीपल एंगल्स पर रीडर्स फर्स्ट अप्रोच राइटिंग कर रहे हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










