How To Use Glycerin: ग्लिसरीन से करें फटी एड़ियों का इलाज, जानें लगाने का सही तरीका

Use Glycerin On Cracked Heels (AI image)
How To Use Glycerin On Cracked Heels: क्या आप भी फटी एड़ियों से परेशान है? तो घबराएं नहीं, आज हम आपको फटी एड़ियों में ग्लिसरीन लगाने का तरीका बताएंगे जो आपके बहुत काम आएंगे.
How To Use Glycerin On Cracked Heels: फटी एड़ियां एक आम समस्या है, जो ज्यादातर लोगों के साथ कभी न कभी होती है. फटी एड़ियां न सिर्फ देखने में अच्छी नहीं लगती, बल्कि कभी-कभी इससे दर्द, खुजली या इंफेक्शन भी हो सकता है. अपने चेहरे के साथ हमें अपनी फटी एड़ियों में भी ध्यान देना बहुत जरूरी हैं. ऐसे में ग्लिसरीन (Glycerin) एक नेचुरल मॉइस्चराइजर है, जो त्वचा को गहराई से नरम और मुलायम बनाता है. ग्लिसरीन का इस्तेमाल करना बहुत आसान है और ये आपके फटी एड़ियों को मुलायम और सुंदर बनाने में भी मदद करता है. ऐसे में आज हम आपको इस आर्टिकल के माध्यम से फटी एड़ियों में ग्लिसरीन लगाने का सही तरीका बताने जा रहे हैं जो आपके बहुत काम में आएगा.
फटी एड़ियों में ग्लिसरीन लगाने के लिए क्या-क्या चाहिए?
- 2 चम्मच ग्लिसरीन
- 1 चम्मच नींबू का रस
- 1 चम्मच गुलाब जल या नारियल तेल
फटी एड़ियों में ग्लिसरीन कैसे लगाएं?
- सबसे पहले आप एक छोटे बाउल में ग्लिसरीन, नींबू का रस और गुलाब जल/नारियल तेल को डालकर अच्छी तरह मिलाएं.
- इसके बाद आप रात को सोने से पहले इसे फटी एड़ियों पर अच्छे से लगाएं. एड़ियों में लगाया हुआ मिश्रण छोड़ दें और ऊपर से सूती मोजा पहन लें.
- इसके बाद आप सुबह उठकर हल्के गुनगुने पानी से पैर धो लें. रोजाना रात को इसे लगाने से 1-2 हफ्ते में फटी एड़ियों का फर्क दिखाई देने लगेगा.
यह भी पढ़ें: Winter Special Face Mask: सर्दियों में न करें खर्च, घर पर तैयार करें विंटर स्पेशल दूध और हल्दी का नेचुरल फेस मास्क
Disclaimer: इस लेख में दी गई जानकारी घरेलू नुस्खों और सामान्य जानकारियों पर आधारित है. यह किसी भी तरह से चिकित्सा सलाह (Medical Advice) का विकल्प नहीं है. बालों या त्वचा से जुड़ी किसी भी समस्या के लिए विशेषज्ञ डॉक्टर या डर्मेटोलॉजिस्ट की सलाह अवश्य लें. किसी भी घरेलू नुस्खे को अपनाने से पहले अपनी सुविधा और एलर्जी की स्थिति को ध्यान में रखें.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By प्रिया गुप्ता
प्रिया गुप्ता पिछले एक साल से प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. फिलहाल वह झारखंड से जुड़ी खबरों पर काम करती हैं, जिनमें सरकारी योजनाएं, प्रमुख घटनाएं, सामाजिक मुद्दे और अन्य महत्वपूर्ण विषय शामिल हैं. इससे पहले वह लाइफस्टाइल डेस्क पर फैशन, हेल्थ, रिलेशनशिप, पैरेंटिंग और रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े विषयों पर लेख लिख चुकी हैं. प्रिया ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय से स्नातक और अमिटी यूनिवर्सिटी से मास्टर डिग्री हासिल की है.
Priya Gupta
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










