ePaper

बिना मशीन के बनाएं क्रीमी मलाई कुल्फी कुणाल कपूर की आसान रेसिपी

Updated at : 02 Mar 2026 4:28 PM (IST)
विज्ञापन
Easy Malai Kulfi Recipe by Kunal Kapur

क्रीमी मलाई कुल्फी कुणाल कपूर की आसान रेसिपी

अगर गर्मियों में कुछ ठंडा और रिच खाने का मन हो, तो घर पर बनी मलाई कुल्फी से बेहतर क्या हो सकता है. कुणाल कपूर की यह ईजी मलाई कुल्फी रेसिपी आपको बेहद आसान तरीके से बाजार जैसी क्रीमी कुल्फी बनाने में मदद करेगी.

विज्ञापन

Easy Malai Kulfi Recipe by Kunal Kapur: गर्मियों में ठंडी-ठंडी कुल्फी खाने का मजा ही कुछ और होता है. अगर आप भी घर पर बाजार जैसी क्रीमी मलाई कुल्फी बनाना चाहते हैं, तो मशहूर शेफ कुणाल कपूर की यह ईजी मलाई कुल्फी रेसिपी बहुत कम सामग्री में आसानी से तैयार हो जाती है और इसका टेस्ट बिल्कुल आइस क्रीम पार्लर जैसा रिच और क्रीमी लगता है. इसे बनाने के लिए किसी आइसक्रीम मशीन की जरूरत नहीं होती. यहां से नोट करें मलाई कुल्फी की आसान रेसिपी

मलाई कुल्फी बनाने के लिए आवश्यक सामग्री

Easy Malai Kulfi Recipe by Kunal Kapur
क्रीमी मलाई कुल्फी
  • 1 लीटर फुल क्रीम दूध
  • 4-5 टेबलस्पून चीनी
  • 3 टेबलस्पून मिल्क पाउडर
  • 8-10 काजू (कटे हुए)
  • 8-10 बादाम (कटे हुए)
  • 1 टेबलस्पून पिस्ता
  • 4-5 इलायची (पाउडर)
  • 3 टेबलस्पून मलाई या फ्रेश क्रीम

शेफ कुणाल कपूर स्टाइल क्रीमी मलाई कुल्फी बनाने की रेसिपी (Easy Malai Kulfi Recipe by Kunal Kapur)

1. सबसे पहले एक भारी तले के पैन में दूध डालकर मीडियम फ्लेम पर उबालें. बीच-बीच में चलाते रहें ताकि दूध नीचे चिपके नहीं.

2. जब दूध लगभग आधा रह जाए तो इसमें चीनी और मिल्क पाउडर डालकर अच्छी तरह मिलाएं. इससे कुल्फी ज्यादा क्रीमी बनेगी.

3. अब इसमें कटे हुए काजू, बादाम और पिस्ता डालें. साथ ही इलायची पाउडर भी मिला दें. इससे कुल्फी में शानदार फ्लेवर आएगा.

4. गैस बंद करने से पहले इसमें मलाई या फ्रेश क्रीम डालकर अच्छी तरह मिक्स करें. इससे टेक्सचर और भी रिच हो जाएगा.

5. मिक्स्चर को थोड़ा ठंडा होने दें और फिर कुल्फी मोल्ड या छोटे ग्लास में भर दें. अब इन्हें 6-8 घंटे के लिए फ्रीजर में रख दें.

6. जब कुल्फी अच्छे से जम जाए तो मोल्ड को हल्का सा पानी में डिप करके कुल्फी निकाल लें. ऊपर से पिस्ता डालकर सर्व करें.

अगर आप और ज्यादा रिच फ्लेवर चाहते हैं तो इसमें थोड़ा सा केसर भी डाल सकते हैं. इससे कुल्फी का स्वाद और रंग दोनों बेहतर हो जाते हैं.

यह भी पढ़ें: इस होली बनाएं कुछ नया – थंडाई फ्लेवर मिल्क केक रेसिपी, शेफ Kunal Kapoor की किचन से

यह भी पढ़ें: इस होली मिठाई में घोलें नया रंग – ऑरेंज रसमलाई से जीतें सबका दिल

विज्ञापन
Pratishtha Pawar

लेखक के बारे में

By Pratishtha Pawar

मैं लाइफस्टाइल कंटेंट राइटर हूं, मीडिया जगत में 5 साल का अनुभव है. मुझे लाइफस्टाइल, फैशन, ब्यूटी, वेलनेस और आध्यात्मिक विषयों पर आकर्षक और दिलचस्प कंटेंट लिखना पसंद है, जो पाठकों तक सही और सटीक जानकारी पहुंचा सके.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola