Winter Special Face Mask: सर्दियों में न करें खर्च, घर पर तैयार करें विंटर स्पेशल दूध और हल्दी का नेचुरल फेस मास्क
Published by : Priya Gupta Updated At : 12 Nov 2025 10:41 AM
Winter Special Face Mask (AI image)
Winter Special Face Mask: सर्दियों में अब मार्केट से नहीं खरीदें फेस मास्क इस आर्टिकल की मदद से बनाएं घर पर विंटर स्पेशल दूध और हल्दी से फेस मास्क. आइए बताते हैं आपको इसे बनाने की आसान विधि.
Winter Special Face Mask: सर्दियों के मौसम में जब ठंडी हवा चलती है, तो हमारी त्वचा की नमी धीरे-धीरे कम होने लगती हैं. इस मौसम की वजह से हमारी स्किन रूखी और बेजान दिखने लगती हैं. इसे ठीक करने के लिए हम मार्केट से कई तरह के क्रीम और लोशन खरीदते है जो महंगे होने के साथ जल्दी असर भी नहीं करते हैं. अगर आप भी ठंड के मौसम में अपने चेहरे को नेचुरल चमक देना चाहते हैं तो बनाएं घर पर ही होममेड फेस मास्क. आज हम आपको इस आर्टिकल में विंटर स्पेशल दूध और हल्दी से फेस मास्क बनाने के बारे में बताएंगे, जिसे आप ठंड के मौसम में अपनी स्किन पर लगाकर नेचुरल चमक ला सकते हैं.
दूध और हल्दी का फेस मास्क कैसे बनाएं?(How To Make Milk And Turmeric Face Mask)
सामग्री
- दूध – 2 बड़े चम्मच
- हल्दी – 1 चम्मच
- शहद – 1 चम्मच
यह भी पढ़ें: Homemade Lip Balm For Pink Lips: गुलाबी और मुलायम होंठों के लिए नेचुरल चीजों से बनाएं होममेड लिप बाम
यह भी पढ़ें: Homemade Lip Balm For Winter: सर्दियों में होंठों को फटने से बचाएं, घर पर बनाएं नेचुरल लिप बाम
विधि
- सबसे पहले एक पैन में हल्दी को हल्का भून लें.
- अब एक कटोरी में दूध, हल्दी और शहद मिलाकर पेस्ट बना लें.
दूध और हल्दी का फेस मास्क कैसे लगाएं? (How To Apply Milk And Turmeric Face Mask On Face)
- सबसे पहले चेहरे को पानी से धो लें. अब अपनी स्किन में तैयार हुआ हल्दी और दूध का फेस मास्क चारों तरफ लगाएं.
- इसे 10-15 मिनट चेहरे पर रखने के बाद पानी से चेहरा धो लें और हल्का मॉइस्चराइजर लगाएं.
यह भी पढ़ें: Homemade Face Mask For Glowing Skin: घर बैठे पाएं सैलून जैसा निखार, इस तरह बनाएं DIY फेस मास्क
यह भी पढ़ें: Amla Face Pack For Glowing Skin: आंवले से पाएं निखरी और चमकदार त्वचा, इस तरह तैयार करें होममेड फेस पैक
Disclaimer: इस लेख में दी गई जानकारी घरेलू नुस्खों और सामान्य जानकारियों पर आधारित है. यह किसी भी तरह से चिकित्सा सलाह (Medical Advice) का विकल्प नहीं है. बालों या त्वचा से जुड़ी किसी भी समस्या के लिए विशेषज्ञ डॉक्टर या डर्मेटोलॉजिस्ट की सलाह अवश्य लें. किसी भी घरेलू नुस्खे को अपनाने से पहले अपनी सुविधा और एलर्जी की स्थिति को ध्यान में रखें.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Priya Gupta
प्रिया गुप्ता प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. उन्हें कंटेंट राइटिंग के क्षेत्र में एक वर्ष से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वह झारखंड बीट पर काम कर रही हैं, जहां वह खबरों को आसान भाषा में लिखती हैं. इससे पहले वह लाइफस्टाइल बीट पर काम कर चुकी हैं, जहां उन्होंने हेल्थ, रेसिपी, मेहंदी डिजाइन और फैशन से जुड़ी खबरों पर काम किया. इसके अलावा, उन्होंने नेशनल प्रिंटर और लोकल चैनलों में भी काम किया है. उन्होंने ग्रेजुएशन की पढ़ाई डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय से और मास्टर की पढ़ाई एमिटी यूनिवर्सिटी झारखंड से पूरी की है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










