Hair Fall Remedy: बालों का झड़ना होगा बंद और साथ ही उगने लगेंगे नए बाल, इस तरह घर पर बनाएं हेयर सीरम

AI generated image
Hair Fall Remedy: अगर आपके बाल तेजी से झड़ रहे हैं तो आपको घबराने की जरूरत बिलकुल भी नहीं है. आज हम आपको कुछ ऐसी चीजों के बारे में बताने जा रहे हैं जिनके नियमित इस्तेमाल से आपके बालों का झड़ना तो बंद होगा ही बल्कि नए बालों का उगना भी शुरू हो जाएगा.
Hair Fall Remedy: आज के समय में बालों के झड़ने की समस्या काफी ज्यादा बढ़ गयी है. सिर्फ लड़के ही नहीं बल्कि लड़कियां भी इस समस्या से जूझ रही हैं. जब बालों का झड़ना शुरू होता है तो इसे रोकने के लिए अक्सर हम मार्केट में मौजूद चीजों का इस्तेमाल करते हैं. इन प्रोडक्ट्स में केमिकल्स का काफी ज्यादा इस्तेमाल किया जाता है जिस वजह से इनके इस्तेमाल से हमें फायदा नहीं बल्कि उल्टा नुकसान ही होता है. अगर आप भी बालों के झड़ने की समस्या से जूझ रहे हैं तो आज हम आपको एक ऐसे सीरम के बारे में बताने जा रहे हैं जिसे आप काफी आसानी से घर पर तैयार कर सकते हैं और साथ ही इसे फ्रिज में स्टोर करके भी रख सकते हैं. इस सीरम के नियमित इस्तेमाल से आपके बालों का झड़ना तो बंद होगा ही बल्कि साथ ही नए बालों का उगना भी शुरू हो जाएगा. तो चलिए इस सीरम के बारे में विस्तार से जानते हैं.
घर पर सीरम बनाने की विधि
अगर आप घर पर इस सीरम को तैयार करना चाहते हैं तो इसके लिए आपको मेथी के दानों की, प्याज की और साथ ही थोड़ी सी पानी की जरूरत पड़ेगी. आपको सबसे पहले दो चम्मच मेथी के दानों को ले लेना है और उसे एक लीटर पानी में भिगोकर रातभर के लिए छोड़ देना होगा. सुबह के समय मेथी के दानों को पानी के सही उबाल लेना है. जब पानी अच्छी तरह से उबल जाए और लगभग आधा बच जाए तो गैस को बंद कर दें. अब आपको पानी में मौजूद मेथी को अच्छी तरह से पीस लेना है और एक कांच के बर्तन में पैक करके रख देना है. इसके बाद आपको प्याज ले लेना है और उसे अच्छी तरह से छीलकर पीस लेना है. इसे पीस लेने के बाद आपो एक कपड़े की मदद से रस को अलग कर लेना है. अब आपको मेथी के दानों के साथ इस्तेमाल किये गए इस पानी में प्याज के रस को मिला देना है. अब आपको इस मिश्रण को कांच के स्प्रे बोतल में डालकर इसका इस्तेमाल करना है.
बालों के देखभाल से जुड़ी लेटेस्ट खबरें यहां पढ़ें
ये भी पढ़ें: Hair Care Tips: एक बार फिर से उगने लगेंगे झड़े हुए बाल, नारियल तेल में इन चीजों को मिलाकर करें इस्तेमाल
क्या है सीरम को इस्तेमाल करने का तरीका
अगर आप इस सीरम का इस्तेमाल अपने हेयर फॉल को रोकने के लिए करने के लिए करना चाहते हैं तो सबसे पहले आपको अपने बालों को शैंपू करके क्लीन कर लें. अब आपको कुछ कॉटन बॉल्स ले लेने हैं और इसे सीरम में डुबोकर बालों के जड़ों में अच्छे से लगा लेना है. जिस जगह पर बालों का झड़ना ज्यादा हो रहा है वहां पर इस सीरम का इस्तेमाल ज्यादा करें. आप इसे एक घंटे के लिए ऐसे ही छोड़ दें. जब आप हफ्ते में इस सीरम का इस्तेमाल तीन बार करते हैं तो आपको बदलाव साफ दिखयी देना शुरू हो जाता है.
ये भी पढ़ें: Dyed Hair Care: बालों में कलर नहीं टिकता ज्यादा दिनों तक? लॉन्ग लास्टिंग इफेक्ट के लिए अपनाएं ये टिप्स
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By सौरभ पोद्दार
सौरभ पोद्दार एक लाइफस्टाइल जर्नलिस्ट हैं और पिछले 4 सालों से डिजिटल मीडिया में एक्टिव हैं. उन्होंने रांची के सेंट जेवियर्स कॉलेज से जर्नलिज्म और मास कम्युनिकेशन में मास्टर्स किया है. फिलहाल, सौरभ 'प्रभात खबर' के डिजिटल प्लेटफॉर्म पर बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहे हैं. सौरभ को उन टॉपिक्स पर लिखना सबसे ज्यादा पसंद है, जो हमारी रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े हैं. उनके आर्टिकल्स में आपको हेल्थ, फिटनेस, स्किन-हेयर केयर, पेरेंटिंग, हेल्दी रेसिपीज, घरेलू नुस्खे, रिलेशनशिप और वास्तु शास्त्र जैसी उपयोगी जानकारियां मिलेंगी. फिटनेस और अच्छी सेहत सौरभ की निजी जिंदगी का भी अहम हिस्सा हैं. वे जिन विषयों पर लिखते हैं, उन्हें अपनी रूटीन में फॉलो भी करते हैं. उनका मानना है कि जब आप किसी चीज को खुद एक्सपीरियंस करते हैं, तभी दूसरों तक सही और प्रैक्टिकल जानकारी पहुंचा सकते हैं. उनकी हमेशा यही कोशिश रहती है कि वे ट्रेंडिंग टॉपिक्स पर बिल्कुल आसान और आम बोलचाल की हिंदी में लिखें, ताकि हर पाठक उसे आसानी से समझ सके. यही वजह है कि उनके लिखे आर्टिकल्स काफी एंगेजिंग और SEO-फ्रेंडली होते हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










