How To Grow Jasmine Easily In Winter: अब सर्दियों में भी खिलेंगे चमेली के फूल, बस अपनाएं ये आसान गार्डनिंग टिप्स

Updated:
विज्ञापन
jasmine gardening

jasmine gardening (AI image)

How To Grow Jasmine Easily In Winter: सर्दियों में लगाना चाहते हैं चमली का पौधा, तो जानिए आसान तरीका जिससे आप सही तरीके से खुशबूदार चमेली के फूल को लगा सकते हैं.

विज्ञापन

How To Grow Jasmine Easily In Winter: सर्दियों के मौसम में अगर आप अपने घर या गार्डन को सुंदर फूल लगाकर महकाना चाहते हैं, तो चमेली का पौधा लगा सकते हैं. इसकी खुशबू और सफेद फूल हर किसी को आकर्षित करता है. चमेली के फूल को आप थोड़ी-सी देखभाल और मेहनत से घर के गार्डन या गमले में आसानी से लगा सकते हैं. आइए बताते हैं आपको इस आर्टिकल के माध्यम से घर पर सर्दियों में आसानी से चमेली का पौधा लगाने के बारे में. 

चमेली को लगाने के लिए क्या-क्या जरूरी होता है?

  • चमेली की कलम या पौधा
  • अच्छी क्वालिटी की गार्डन मिट्टी
  • गोबर की खाद या कंपोस्ट
  • एक मध्यम आकार का गमला 
  • पानी और धूप

सर्दियों में चमेली का पौधा कैसे लगाएं? (How To Grow Jasmine Easily in Hindi)

मिट्टी तैयार करें

चमेली को हल्की और उपजाऊ मिट्टी पसंद है. इसे लगाने वाली मिट्टी में गोबर की खाद या कंपोस्ट अच्छी तरह मिलाएं. 

कलम लगाएं

अगर आप चमेली की कटिंग से पौधा उगा रहे हैं, तो 5–6 इंच लंबी हरी कलम लें और उसे मिट्टी में गहराई करके लगा दें. 

सही जगह चुनें

चमेली लगाने के बाद गमले को ऐसी जगह रखें जहां पर पौधे को रोज 4-5 घंटे की धूप मिले. सर्दियों में सुबह की धूप पौधे के लिए बहुत फायदेमंद होती है.  

पानी दें

सर्दियों में पौधे को रोज पानी देने की जरूरत नहीं होती है. इसलिए मिट्टी को सुखी रखें और हल्का पानी दें. ज्यादा पानी देने से जड़ें सड़ सकती हैं. 

यह भी पढ़ें- How To Grow Money Plant In Water: बालकनी को बनाना है सुंदर, इस तरह पानी में लगाएं मनी प्लांट

यह भी पढ़ें- How To Grow Green Chilli At Home: घर बैठे उगाएं ताजी हरी मिर्च, जानिए लगाने और देखभाल करने का सही तरीका 

खाद डालकर देखभाल करें 

महीने में एक बार पौधे में हल्की जैविक खाद डालें, जैसे कि गोबर की खाद या घर की बनी कंपोस्ट. पुराने या सूखे पत्ते और टहनियां काटते रहें, इससे पौधा अच्छे से उगता है और ज्यादा फूल देता है. 

यह भी पढ़ें- How To Grow Papaya Tree: अब घर पर उगाएं ताजा और हरा-भरा पपीता, बस अपनाएं ये आसान टिप्स

Disclaimer: यह आर्टिकल सामान्य जानकारियों और मान्यताओं पर आधारित है. प्रभात खबर इसकी पुष्टि नहीं करता है.

विज्ञापन
प्रिया गुप्ता

लेखक के बारे में

By प्रिया गुप्ता

प्रिया गुप्ता पिछले एक साल से प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. फिलहाल वह झारखंड से जुड़ी खबरों पर काम करती हैं, जिनमें सरकारी योजनाएं, प्रमुख घटनाएं, सामाजिक मुद्दे और अन्य महत्वपूर्ण विषय शामिल हैं. इससे पहले वह लाइफस्टाइल डेस्क पर फैशन, हेल्थ, रिलेशनशिप, पैरेंटिंग और रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े विषयों पर लेख लिख चुकी हैं. प्रिया ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय से स्नातक और अमिटी यूनिवर्सिटी से मास्टर डिग्री हासिल की है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola