How To Grow Papaya Tree: अब घर पर उगाएं ताजा और हरा-भरा पपीता, बस अपनाएं ये आसान टिप्स

Updated:
विज्ञापन
gardening tips

gardening tips (ai image)

How To Grow Papaya Tree: अगर आप भी अपने घर पर पपीता का पेड़ लगाने का सोच रहे हैं, तो आज हम आपको इस आर्टिकल में इसे लगाने का सही समय, सही देखभाल और कई सारी चीजों के बारे में विस्तार से बताने जा रहे हैं.

विज्ञापन

How To Grow Papaya Tree: क्या आपने कभी सोचा है कि जिस पपीते को आप बाजार से खरीदते हैं, वही ताजा, मीठा और पूरा ऑर्गैनिक फल अब आप अपने घर के आंगन या छत पर लगा सकते हैं. जी हां, आज हम आपको इस लेख में घर पर आसानी से पपीता का पेड़ लगाने के बारे में बताने जा रहे हैं. पपीता सिर्फ खाने में स्वाद नहीं, बल्कि सेहत के लिए भी बहुत फायदेमंद है. पपीता एक पौष्टिक फल है जो विटामिन A, C और एंटीऑक्सीडेंट्स से भरपूर होता है. इसके अलावा, ये पाचन सुधारने से लेकर इम्यूनिटी बढ़ाने के लिए भी बहुत लाभकारी है. तो चलिए जानते हैं इस आर्टिकल में पपीता का पेड़ लगाने के बारे में विस्तार से. 

पपीता का पेड़ लगाने का सही समय 

जून से अगस्त (मानसून के महीने)

मानसून में हवा और मिट्टी की नमी अधिक होती है जिससे पपीते का बीज इस मौसम में तेजी से अंकुरित होता है और पौधा जल्दी बड़ा होने लगता है. 

फरवरी से अप्रैल (गर्मी की शुरुआत में)

इस समय में पपीता का पेड़ लगन सबसे उपयुक्त माना जाता है क्योंकि इस मौसम में तापमान मध्यम होता है और पौधा अच्छी तरह बढ़ता है. 

यह भी पढ़ें- How To Grow Jamun Tree: जामुन का पेड़ लगाने का सही तरीका और समय 

पपीता का पेड़ कैसे लगाएं? 

  • इसके लिए सबसे पहले आप एक पके हुए पपीते से बीज निकालें, फिर इसके बीजों को धोकर गूदे से अलग कर लें और इन्हें छांव में 1-2 दिन तक सुखा लें. 
  • पपीते के बीजों को 40% आपके घर की मिट्टी, 30% गोबरऔर 30% बालू के मिश्रण में 1–2 सेंटीमीटर गहराई में बोकर हल्का पानी दें और लगभग 2 से 3 हफ्तों में इसे अंकुरण आने के लिए छोड़ दें. 

पपीते के पेड़ की देखभाल कैसे करें? 

पपीते के पेड़ की देखभाल के लिए इसमें रोजाना थोड़ा-थोड़ा पानी दें. पेड़ को हर दिन 6 से 8 घंटे की सीधी धूप मिलनी चाहिए, जिससे वह अच्छी तरह बढ़ता है और मीठे फल देता है. कीड़ों से बचाने के लिए हर 10–15 दिन में नीम के तेल का छिड़काव करें और सूखे या कीड़े लगे हुए पत्तों को हटा दें. जब पौधा बड़ा होकर फल देने लगे तो उसे लकड़ी या बांस से सहारा दें. इससे पपीता का पौधा न अच्छा फल देगा और लंबे समय तक हरा-भरा भी बना रहेगा. 

पपीते के पेड़ से फल कब आते हैं?

पपीते के पेड़ में फल 6 से 12 महीने बाद आना शुरू हो जाते हैं. इसमें फल आने के बाद पूरी तरह पकने में 2–3 महीने और लगते हैं. 

यह भी पढ़ें- How To Grow Money Plant In Water: बालकनी को बनाना है सुंदर, इस तरह पानी में लगाएं मनी प्लांट

विज्ञापन
Priya Gupta

लेखक के बारे में

By Priya Gupta

प्रिया गुप्ता पिछले एक वर्ष से प्रभात खबर में जूनियर कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. फिलहाल वह झारखंड से जुड़ी खबरों पर काम करती हैं, जिनमें सरकारी योजनाएं, प्रमुख घटनाएं, सामाजिक मुद्दे और अन्य महत्वपूर्ण विषय शामिल हैं. इससे पहले वह लाइफस्टाइल डेस्क पर फैशन, हेल्थ, रिलेशनशिप, पैरेंटिंग और रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े विषयों पर लेख लिख चुकी हैं. प्रिया ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय से स्नातक और अमिटी यूनिवर्सिटी से मास्टर डिग्री हासिल की है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola