How to Grow Amla Tree: आंगन में इस तरह लगाएं आंवला का पेड़, मिलेगा सेहत और सौंदर्य का तोहफा

AI generated image
How to Grow Amla Tree: अगर आप अपने घर पर आंवले का पेड़ उगाना चाहते हैं तो ऐसे में इस आर्टिकल को पढ़ने के बाद आपको समझ में आ जाएगा कि आपको इसके लिए कैसी मिट्टी या फिर मौसम की जरूरत है. आज हम आपको इसकी हर एक जानकारी देने वाले हैं.
How to Grow Amla Tree: आंवला या इंडियन गूजबेरी एक आयुर्वेदिक मेडिसिनल फल है जिसे सेहत के लिए बेहद फायदेमंद माना जाता है. जब आप इसका नियमित सेवन करना शुरू करते हैं तो आपको कई तरह के हेल्थ बेनिफिट्स देखने को मिलते हैं. ऐसे में अगर आप भी अपने घर या खेत में आंवला का पेड़ लगाना चाहते हैं तो यह आर्टिकल आपके लिए काफी ज्यादा काम की और मददगार साबित होने वाली है. आज हम आपको कुछ आसान टिप्स देने जा रहे हैं जिन्हें फॉलो करके आप काफी आसानी से आंवले का पेड़ घर पर ही उगा सकते हैं. चलिए जानते हैं कैसे.
क्लाइमेट और मिट्टी
- आंवला का पेड़ गर्म और ड्राई क्लाइमेट में अच्छी तरह बढ़ता है.
- इसके लिए रेतीली दोमट मिट्टी को सबसे बेहतर माना जाता है क्योंकि इसमें पानी का बाहर निकलना बेहतर तरीके से हो पाता है.
- मिटटी की पीएच वैल्यू 6.5 से 8.5 के बीच होना चाहिए.
ये भी पढ़ें: How To Grow Tulsi Ka Paudha: सुख-शांति और सकारात्मक ऊर्जा के लिए सावन में ऐसे उगाएं तुलसी का पौधा
बीज या पौधा कैसे लगाएं?
- आप नर्सरी से आंवले का तैयार पौधा खरीद सकते हैं या बीज से उगा सकते हैं.
- बीज से उगाने के लिए उन्हें 24 घंटे पानी में भिगोकर रखें.
- गड्ढा 1x1x1 मीटर का खोदें और उसमें गोबर खाद मिलाएं.
- पौधे को सुबह या शाम के समय लगाना बेहतर होता है.
सिंचाई और देखभाल
- आंवले के पेड़ को शुरुआती 1-2 साल नियमित सिंचाई की जरूरत पड़ती है.
- आपको इस बात का ख्याल रखना है कि जिस जगह पर यह पेड़ है वहां पर बरसात में पानी न भरे.
- आसपास के अनचाहे और बेकार पौधों को हटाते रहें और आंवले के पौधे के चारों ओर गुड़ाई करते रहें.
छंटाई और बीमारी से बचाव
- हर साल पौधे की छंटाई करें ताकि अच्छी शाखाएं डेवलप हो सकें.
- आमतौर पर आंवला पर ज्यादा कीट नहीं लगते, लेकिन कभी-कभी इल्ली या फफूंदी की समस्या हो सकती है. इसके लिए जैविक कीटनाशक का प्रयोग करें.
ये भी पढ़ें: How To Grow Guava Tree: घर पर उगाना चाहते हैं अमरूद का पेड़? जानें सबसे आसान तरीका
फल आने का समय
- आंवले के पेड़ में 3 से 4 साल के बीच फल आना शुरू हो जाता हैं.
- इसमें अक्टूबर से फरवरी के बीच आसानी से फल देखने को मिलते हैं.
आंवले के फायदे
- आंवला विटामिन C का बेहतरीन स्रोत है.
- इससे बाल, स्किन और डाइजेशन में सुधार होता है.
- इसका उपयोग च्यवनप्राश, मुरब्बा, जूस, पाउडर आदि में किया जाता है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By सौरभ पोद्दार
सौरभ पोद्दार एक लाइफस्टाइल जर्नलिस्ट हैं और पिछले 4 सालों से डिजिटल मीडिया में एक्टिव हैं. उन्होंने रांची के सेंट जेवियर्स कॉलेज से जर्नलिज्म और मास कम्युनिकेशन में मास्टर्स किया है. फिलहाल, सौरभ 'प्रभात खबर' के डिजिटल प्लेटफॉर्म पर बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहे हैं. सौरभ को उन टॉपिक्स पर लिखना सबसे ज्यादा पसंद है, जो हमारी रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े हैं. उनके आर्टिकल्स में आपको हेल्थ, फिटनेस, स्किन-हेयर केयर, पेरेंटिंग, हेल्दी रेसिपीज, घरेलू नुस्खे, रिलेशनशिप और वास्तु शास्त्र जैसी उपयोगी जानकारियां मिलेंगी. फिटनेस और अच्छी सेहत सौरभ की निजी जिंदगी का भी अहम हिस्सा हैं. वे जिन विषयों पर लिखते हैं, उन्हें अपनी रूटीन में फॉलो भी करते हैं. उनका मानना है कि जब आप किसी चीज को खुद एक्सपीरियंस करते हैं, तभी दूसरों तक सही और प्रैक्टिकल जानकारी पहुंचा सकते हैं. उनकी हमेशा यही कोशिश रहती है कि वे ट्रेंडिंग टॉपिक्स पर बिल्कुल आसान और आम बोलचाल की हिंदी में लिखें, ताकि हर पाठक उसे आसानी से समझ सके. यही वजह है कि उनके लिखे आर्टिकल्स काफी एंगेजिंग और SEO-फ्रेंडली होते हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










