How To Grow Tulsi Ka Paudha: सुख-शांति और सकारात्मक ऊर्जा के लिए सावन में ऐसे उगाएं तुलसी का पौधा

Updated:
विज्ञापन
how to grow tulsi at home

AI generated image

How To Grow Tulsi Ka Paudha: सावन में अगर आप घर पर तुलसी का पौधा लगाना चाहते हैं तो ऐसे में इन तरीकों का इस्तेमाल कर काफी आसानी से इसे उगा सकते हैं और साथ ही इसकी देखभाल भी कर सकते हैं.

विज्ञापन

How To Grow Tulsi Ka Paudha: सावन का महीना धार्मिक दृष्टि से बहुत शुभ होता है. इस दौरान तुलसी का पौधा लगाना न सिर्फ आध्यात्मिक रूप से फायदेमंद है, बल्कि वातावरण को शुद्ध करने और सकारात्मक ऊर्जा देने वाला भी होता है. तुलसी का पौधा अपने औषधीय गुणों की वजह से भी जाना जाता है. ऐसे में आइए जानते हैं सावन में तुलसी का पौधा कैसे उगाएं और उसकी देखभाल कैसे करें.

तुलसी का महत्व और उगाने का सही समय

हिन्दू धर्म में तुलसी माता का स्थान देवी के रूप में है. मान्यताओं के अनुसार इसे घर में लगाने से दरिद्रता दूर होती है और लक्ष्मी का वास होता है. अगर आप नहीं जानते हैं तो बता दें तुलसी हवा को शुद्ध करती है और नेचुरल एंटीसेप्टिक भी है. अगर आप घर पर तुलसी का पौधा लगाने की सोच रहे हैं तो बता दें सावन के महीने को तुलसी का पौधा उगाने के लिए सबसे उत्तम माना जाता है. वर्षा ऋतु में मिट्टी नम रहती है और तुलसी तेजी से अंकुरित होती है.

तुलसी उगाने के लिए जरूरी चीजें

  • तुलसी के बीज या कटिंग
  • गमला या मिट्टी का पात्र जिसमें जल निकासी हो सके
  • जैविक खाद या गोबर खाद
  • हल्की दोमट मिट्टी

तुलसी का पौधा उगाने की विधि

  • गमले में मिट्टी और खाद बराबर मात्रा में मिलाएं.
  • तुलसी के बीज 1 से 2 सेंटीमीटर गहराई में डालें और हल्की मिट्टी से ढक दें.
  • हर रोज थोड़ी मात्रा में पानी डालें, लेकिन ज्यादा नहीं.
  • 7–10 दिनों में बीज अंकुरित होने लगते हैं.
  • तुलसी की कटिंग से भी पौधा उगाया जा सकता है इसके लिए कटिंग को मिट्टी में लगाकर छांव में रखें.

कैसे करें तुलसी के पौधे की देखभाल

  • तुलसी को रोज सुबह या शाम पानी दें.
  • इसे धूप में रखें पर तेज बारिश से बचाएं.
  • सप्ताह में एक बार जैविक खाद डालें.
  • सूखी पत्तियां समय-समय पर तोड़ते रहें.
विज्ञापन
सौरभ पोद्दार

लेखक के बारे में

By सौरभ पोद्दार

सौरभ पोद्दार एक लाइफस्टाइल जर्नलिस्ट हैं और पिछले 4 सालों से डिजिटल मीडिया में एक्टिव हैं. उन्होंने रांची के सेंट जेवियर्स कॉलेज से जर्नलिज्म और मास कम्युनिकेशन में मास्टर्स किया है. फिलहाल, सौरभ 'प्रभात खबर' के डिजिटल प्लेटफॉर्म पर बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहे हैं. सौरभ को उन टॉपिक्स पर लिखना सबसे ज्यादा पसंद है, जो हमारी रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े हैं. उनके आर्टिकल्स में आपको हेल्थ, फिटनेस, स्किन-हेयर केयर, पेरेंटिंग, हेल्दी रेसिपीज, घरेलू नुस्खे, रिलेशनशिप और वास्तु शास्त्र जैसी उपयोगी जानकारियां मिलेंगी. फिटनेस और अच्छी सेहत सौरभ की निजी जिंदगी का भी अहम हिस्सा हैं. वे जिन विषयों पर लिखते हैं, उन्हें अपनी रूटीन में फॉलो भी करते हैं. उनका मानना है कि जब आप किसी चीज को खुद एक्सपीरियंस करते हैं, तभी दूसरों तक सही और प्रैक्टिकल जानकारी पहुंचा सकते हैं. उनकी हमेशा यही कोशिश रहती है कि वे ट्रेंडिंग टॉपिक्स पर बिल्कुल आसान और आम बोलचाल की हिंदी में लिखें, ताकि हर पाठक उसे आसानी से समझ सके. यही वजह है कि उनके लिखे आर्टिकल्स काफी एंगेजिंग और SEO-फ्रेंडली होते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola