ePaper

Slippers Cleaning Tips: गंदे चप्पल को बनाएं नया जैसा, साफ करने के लिए अपनाएं ये घरेलू नुस्खा 

Updated at : 24 Oct 2025 2:50 PM (IST)
विज्ञापन
Slippers Cleaning Tips

Slippers Cleaning Tips (AI image)

Slippers Cleaning Tips: क्या आप भी अपने गंदे चप्पल को साफ करने के लिए कोई नुस्खा ढूंढ रहे हैं? तो इस आर्टिकल में हम आपको चप्पल साफ करने का आसान तरीका बताने जा रहे हैं.

विज्ञापन

Slippers Cleaning Tips: चप्पल हमारे रोजमर्रा के जीवन का एक महत्वपूर्ण हिस्सा हैं. चाहे घर में हो या बाहर, हर दिन हम इसे पहनते हैं. ऐसे में क्या आपने कभी ध्यान दिया है कि चप्पल अगर सही तरीके से साफ न किया जाए तो इसमें कितनी जल्दी गंदगी और बदबू आने लगती हैं? जी हां, साफ न करने से चप्पल पर धूल, मिट्टी, पसीना और बैक्टीरिया जमा हो सकते हैं, जो हमारे पैरों के लिए भी नुकसानदायक है. इस आर्टिकल में हम आपको घर पर चप्पल साफ करने का आसान तरीका बताने जा रहे हैं, जिसे अपनाकर आप चप्पल को नया जैसा बना सकते हैं.

चप्पल को कैसे धोएं?

प्लास्टिक और रबड़ की चप्पल साफ करना बहुत आसान है, इसके लिए आप एक बाल्टी में हल्का साबुन डालें. फिर चप्पल को भिगोकर साफ ब्रश या स्पॉन्ज से रगड़ें. धूल और दाग साफ होने के बाद ठंडे पानी से धोकर धूप में सुखाएं. ज्यादा धूप में न सुखाएं, इससे चप्पल का रंग फीका पड़ जाता है. 

फैब्रिक चप्पल को साफ करने का तरीका क्या है?

फैब्रिक चप्पल बहुत कमजोर होते हैं, इसके लिए इसे हल्के डिटर्जेंट या साबुन से धोना सबसे सही तरीका है. बहुत ज्यादा रगड़ने से कपड़े की बनावट खराब हो सकती है. इसमें जमी गंदगी को हटाने के बाद सूती कपड़े से इसे हल्का पोंछकर हवा में सुखाएं. 

यह भी पढ़ें- How To Clean Teddy At Home: प्यारा टेडी हो गया है गंदा, तो बिना किसी झंझट ऐसे करें साफ, दिखेगा बिल्कुल नया जैसा 

चप्पल की बदबू हटाने के लिए क्या करें?

पसीना और धूल जमा होने से चप्पल में बदबू आ जाती है. इसके लिए एक चम्मच बेकिंग सोडा चप्पल पर छिड़कें. इसे 15-20 मिनट के लिए छोड़ दें. इसके बाद इसे हल्के ब्रश से रगड़े और धो लें. इस स्टेप्स से चप्पल की बदबू कम होती हैं.

चप्पल को धूप में सुखाना चाहिए या नहीं?

चप्पल को धूप में सुखाना जरूरी है क्योंकि इससे चप्पल में हुई नमी और बैक्टीरिया खत्म होती हैं. रबर या प्लास्टिक स्लिपर को ज्यादा धूप में न रखें. फैब्रिक चप्पल को हल्की धूप में सुखाना सबसे अच्छा है. 

घरेलू तरीकों से चप्पल कैसे चमकाएं?

रबर या प्लास्टिक चप्पल पर थोड़े से नारियल तेल या ऑलिव ऑयल से हल्का पोंछें. इससे चप्पल में नई जैसी चमक आ जाती है.

यह भी पढ़ें- Carpet Cleaning Tips At Home: दिवाली से पहले इस तरह कर लें कार्पेट की सफाई, धोने के बाद दिखेगा बिल्कुल नया जैसा 

यह भी पढ़ें- How To Clean Helmet Inside At Home: सिर्फ शीशा नहीं, ऐसे करें हेलमेट के अंदर की सफाई, घर बैठे चमकेगा बिल्कुल नया जैसा

Disclaimer: यह आर्टिकल सामान्य जानकारियों और मान्यताओं पर आधारित है. प्रभात खबर इसकी पुष्टि नहीं करता है.

विज्ञापन
Priya Gupta

लेखक के बारे में

By Priya Gupta

प्रिया गुप्ता प्रभात खबर के लाइफस्टाइल बीट पर 1 साल से काम कर रही हैं. यहां वे हेल्थ, फैशन और भी ट्रेंड से जुड़ी आर्टिकल लिखती हैं. ये हर लेख को दिल से लिखती है, जो पाठकों को सिर्फ जानकारी नहीं, एक एहसास पहुंचा सकें.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola