ePaper

School Bag Cleaning Tips: बच्चों का स्कूल बैग अब नहीं होगा गंदा, फॉलो करें ये बेस्ट क्लीनिंग टिप्स, धोने के बाद लगेगा बिल्कुल नया जैसा 

Updated at : 25 Oct 2025 8:58 AM (IST)
विज्ञापन
School Bag Cleaning Tips (AI Image)

School Bag Cleaning Tips (AI Image)

School Bag Cleaning Tips: बच्चे हमेशा अपने बुक और कॉपी के साथ हर चीजों को अपने बैग में ले जाते हैं. ऐसे में अगर आपको बच्चों के स्कूल बैग को साफ करना है, तो इस आर्टिकल के जरिए देखें बेस्ट क्लीनिंग टिप्स.

विज्ञापन

School Bag Cleaning Tips: स्कूल बैग हर बच्चों की लाइफ का सबसे अनमोल हिस्सा है. यह हमारी किताब, कॉपी और रोजना पढ़ने वाले चीजों को संभालकर रखता है. जैसे हम अपनी चीजों की देखभाल करते हैं, वैसे ही स्कूल बैग की सफाई का भी ध्यान रखना बहुत जरूरी है. बच्चों की स्कूल बैग को साफ न रखा जाए तो इसमें धूल, दाग और बदबू जमा हो जाती है, जिससे वह जल्द ही खराब दिखने लगता है. ऐसे में आज हम आपको इस आर्टिकल में बच्चों के स्कूल बैग को साफ करने के आसान टिप्स बताने जा रहे है, जो आपके जरूर काम आएगी. 

बैग साफ करने के लिए सबसे पहले क्या करें? 

बैग साफ करने के लिए सबसे पहले सभी पॉकेट्स और जिप खोलकर सब कुछ बाहर निकाले. पेन, पेंसिल, रबर, पेपर, लंच के रैपर या टिफिन को निकाले. इसके बाद बैग को उल्टा करके हिलाएं जिससे धूल और छोटे कण गिर जाएं. 

स्कूल बैग को कैसे साफ करें?

स्कूल बैग को साफ करने के लिए सबसे पहले किसी सॉफ्ट ब्रश या कपड़े से बैग की धूल झाड़ें. फिर इसमें जमी मिट्टी या धूल को अच्छे से साफ करें. 

यह भी पढ़ें- How To Clean Helmet Inside At Home: सिर्फ शीशा नहीं, ऐसे करें हेलमेट के अंदर की सफाई, घर बैठे चमकेगा बिल्कुल नया जैसा

स्कूल बैग को कैसे धोएं? 

स्कूल बैग को धोने के लिए एक बाल्टी में गुनगुना पानी लें और थोड़ा माइल्ड डिटर्जेंट मिक्स करें. अब एक कपड़े या स्पंज से बैग को धीरे-धीरे रगड़कर साफ करें. बैग के गंदे हिस्सों पर थोड़ी देर झाग लगा रहने दें, फिर साफ करें. इसके बाद बैग को साफ पानी से धोकर डिटर्जेंट पूरी तरह निकाल दें. 

धोने के बाद स्कूल बैग को कैसे सुखाएं? 

धोने के बाद बैग को धूप में सीधे न सुखाएं, इससे इसका रंग उड़ सकता है. इसे छांव या हल्के हवा वाली जगह पर टांग कर सुखाएं. सुखाने के बाद बैग की चैन को थोड़ा वैसलीन या तेल लगाकर अच्छे से मिलाएं. 

यह भी पढ़ें- Slippers Cleaning Tips: गंदे चप्पल को बनाएं नया जैसा, साफ करने के लिए अपनाएं ये घरेलू नुस्खा 

यह भी पढ़ें- Carpet Cleaning Tips At Home: दिवाली से पहले इस तरह कर लें कार्पेट की सफाई, धोने के बाद दिखेगा बिल्कुल नया जैसा 

Disclaimer: यह आर्टिकल सामान्य जानकारियों और मान्यताओं पर आधारित है. प्रभात खबर इसकी पुष्टि नहीं करता है.

विज्ञापन
Priya Gupta

लेखक के बारे में

By Priya Gupta

प्रिया गुप्ता प्रभात खबर के लाइफस्टाइल बीट पर 1 साल से काम कर रही हैं. यहां वे हेल्थ, फैशन और भी ट्रेंड से जुड़ी आर्टिकल लिखती हैं. ये हर लेख को दिल से लिखती है, जो पाठकों को सिर्फ जानकारी नहीं, एक एहसास पहुंचा सकें.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola