ePaper

रसोई के प्लास्टिक मसाला जार हो गए हैं गंदे, अपनाएं ये आसान टिप्स

Updated at : 23 Feb 2026 11:06 AM (IST)
विज्ञापन
Plastic Masala Jar Cleaning Tips

प्लास्टिक के जार साफ करते हुए (AI IMAGE)

Plastic Masala Jar Cleaning Tips: रसोई में रखे प्लास्टिक के मसाले जार साफ न किया जाए तो ये गंदे दिखने लगते हैं. आज हम आपको इस आर्टिकल में इसे साफ करने के टिप्स बताने जा रहे हैं जो आपके बहुत काम आएंगे.

विज्ञापन

Plastic Masala Jar Cleaning Tips: हर घर की रसोई में प्लास्टिक के मसाले के जार जरूर होते हैं. इसी जार में हम रोजाना की इस्तेमाल होने वाले चीजें जैसे दाल, चावल, चीनी, सरसों के दाने, आटा और तरह-तरह के मसाले रखते हैं. ये जार किचन को साफ-सुथरा और सुंदर रखने में बहुत मदद करते हैं. ऐसे में आपने नोटिस किया होगा कि समय के साथ इन जारों में गंदगी और मसालों के दाग पड़ जाते हैं और कभी-कभी बदबू भी आने लगती है, इसलिए प्लास्टिक के जार को साफ रखना बहुत जरूरी होता है. आज हम आपको बताएंगे प्लास्टिक जार को साफ करने के आसान तरीके, जिन्हें अपनाकर आप जार साफ और नए जैसा बनाए रख सकते हैं. 

गरम पानी और डिशवॉश लिक्विड

मसाला जार को साफ करने के लिए आप सबसे पहले जार से मसाला निकालकर अलग रख दें. अब जार में गरम पानी भरें. इसमें 1-2 बूंद डिशवॉश लिक्विड डालें. अब आप ढक्कन बंद करके अच्छी तरह हिलाएं. इसके बाद आप स्पंज या ब्रश की मदद से इसे अंदर रगड़कर धो लें. 

नींबू और नमक से दाग हटाएं

दाग हटाने के लिए आप जार में आधा नींबू निचोड़ें. इसमें एक चम्मच नमक डालें. फिर थोड़े गरम पानी के साथ शेक करके 10 मिनट बाद अच्छे से धो लें. जार साफ करने के बाद आप इसे सूखे कपड़े की मदद से सूखा लें. 

सिरका (Vinegar) से अंदर की सफाई  

आप प्लास्टिक के मसाला जार में आधा पानी और आधा विनेगर डालकर 20 मिनट रहने दें. फिर ब्रश की मदद से इसे अच्छे से साफ करें. ऐसा करने से जार से आने वाली बदबू जल्द खत्म होती हैं. 

ढक्कन की सफाई करें 

अक्सर हम जार तो साफ कर लेते हैं, लेकिन ढक्कन के कोनों में जमी गंदगी रह जाती हैं. ऐसे में आप ब्रश की मदद से ढक्कन को साफ करना न भूलें. 

धूप में सुखाना

प्लास्टिक के मसाले के जार धोने के बाद आप इसे अच्छी तरह धूप में सुखाएं. धूप में सुखाने के बाद आप इसमें मसाला साफ हाथ से भरें. 

यह भी पढ़ें- Cleaning Tips: कपड़ों के जिद्दी से जिद्दी दाग होंगे झट से गायब, बस इस्तेमाल ये घरेलु नुस्खे

यह भी पढ़ें- How To Clean Helmet Inside At Home: सिर्फ शीशा नहीं, ऐसे करें हेलमेट के अंदर की सफाई, घर बैठे चमकेगा बिल्कुल नया जैसा

Disclaimer: यह आर्टिकल सामान्य जानकारियों और मान्यताओं पर आधारित है. प्रभात खबर इसकी पुष्टि नहीं करता है.

विज्ञापन
Priya Gupta

लेखक के बारे में

By Priya Gupta

प्रिया गुप्ता प्रभात खबर के लाइफस्टाइल बीट पर 1 साल से काम कर रही हैं. यहां वे हेल्थ, फैशन और भी ट्रेंड से जुड़ी आर्टिकल लिखती हैं. ये हर लेख को दिल से लिखती है, जो पाठकों को सिर्फ जानकारी नहीं, एक एहसास पहुंचा सकें.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola