Hotel Booking Tips: होटल के इन कमरों को कभी ना करें बुक, झेलनी पड़ सकती है परेशानी
Published by : Shaurya Punj Updated At : 24 Jul 2023 7:40 AM
Hotel Booking Tips: आज हम आपको होटल बुकिंग से जुड़ी खास जानकारी दे रहे हैं. आपको होटल में कुछ कमरों को भूलकर भी बुक नहीं करवाना चाहिए वरना आपके पास पछताने के सिवाय कुछ नहीं बचता.
Hotel Booking Tips: घूमने के शौकीन लोग अगर कहीं घूमनें का प्लान बनाते हैं तो सबसे पहले फ्लाइट, ट्रेन, बस और होटल की बुकिंग करते हैं. होटल बुकिंग की कई सारी साइट हैं जिनसे आप कई ऑफर और डिस्काउंट का फायदा ले सकते हैं. आज हम आपको होटल बुकिंग से जुड़ी खास जानकारी दे रहे हैं. आपको होटल में कुछ कमरों को भूलकर भी बुक नहीं करवाना चाहिए वरना आपके पास पछताने के सिवाय कुछ नहीं बचता. हम आपको बताने वाले हैं कि होटलों में कौन से कमरे भूलकर भी बुक नहीं करवाने चाहिए वरना उन्हें बाद में पछतावा और दुख के सिवाय कुछ नहीं मिलता.
लिफ्ट के पास वाला कमरा न लें
अगर आप होटल का कमरा बुक करते हैं तो लिफ्ट के बगल का कमरा बुक करने को लेकर थोड़ा सावधानी बरतना चाहिए. जब भी आप किसी होटल में कमरा बुक (Hotel Room Booking Tips) करवाएं तो इस बात को सुनिश्चित कर लें कि वह लिफ्ट के पास न हो. जो कमरे लिफ्ट के पास होते हैं, वहां पर दिन-रात लोगों और स्टाफ का आना-जाना लगा रहता है. इसके चलते आपको हर वक्त शोर से जूझना पड़ेगा और आप छुट्टियों में सुकून के पलों को एंज्वॉय नहीं कर पाएंगे.
ऐसे में ऑनलाइन बुकिंग से करें परहेज
कई बार किसी प्रोगाम या समारोह के लिए एक साथ होटल में कई कमरे बुक करने होते हैं. ऐसी स्थिति में ऑनलाइन बुकिंग के बजाय होटल जाकर कमरे देखकर ही कोई फैसला करें. साथ ही होटल स्टाफ से सुविधा को लेकर हर बात के लिए खुलकर बात करें कि वो क्या-क्या फ्री देंगे और किसका चार्ज लेंगे। साथ ही ये भी पूछे कि लोगों की संख्या को लेकर कोई नियम कानून है या नहीं.
चौथी मंजिल से ऊपर न लें कमरा
वे कहती हैं कि होटल में चौथी मंजिल से ऊपर भूलकर भी रूम बुक नहीं करवाना चाहिए. असल में आग लगने की स्थिति में आम तौर पर फायर डिपार्टमेंट की सीढ़ियां चौथी मंजिल से ऊपर नहीं जा पातीं. ऐसे में चौथी मंजिल से ऊपर कमरा बुक करवाने पर बड़ा जोखिम बना रहता है, जिसमें आपकी जान भी जा सकती है.
पैंट्री के पास वाला रूम भी खराब
वे कहती हैं कि आपका रूम होटल की पैंट्री या रेस्टोरेंट के पास भी नहीं होना चाहिए. वहां पर हर वक्त लोगों की आवाजाही लगी रहती है. जिसकी वजह से आप अपने रूम में आराम से नहीं सो पाएंगे और न ही रिलेक्स कर पाएंगे. हम आपसे शेयर करने जा रहे हैं होटल बुक करने के कुछ खास टिप्स, जिसे फॉलो करके आप कम बजट में अपनी पसंद का रूम सेलेक्ट कर सकते हैं.
टाइम का रखें खास ख्याल
जानकारी के अभाव में अक्सर लोगों को लगता है कि सुबह-सुबह होटल बुक करना सस्ता पड़ सकता है, लेकिन ऐसा बिल्कुल नहीं है. सुबह के समय होटल रूम की कॉस्ट ज्यादा होती है. इसलिए लास्ट मिनट बुकिंग के बजाए ट्रिप प्लान करते टाइम एडवांस बुकिंग करना ही बेहतर रहता है.
बेडशीट बदलवाएं
कुछ होटल में बेडशीट कई दिनों तक चेंज नहीं की जाती है. ऐसे में होटल रूम में जाते ही सबसे पहले स्टाफ से बेडशीट बदलने को कहें. क्योंकि बेडशीट चेंज करने के बाद ही कमरे में ठहरना सेफ रहता है.
ऐप की लें मदद
ऑनलाइन होटल बुक करते समय डायरेक्ट होटल की वेबसाइट से रूम बुक करना आपको मंहगा पड़ सकता है. इसलिए होटल की बुकिंग किसी ऐप के जरिए ही करें. ऐसे में ऐप पर कई कूपन कोड और डील्स मिलने से होटल की कीमत काफी सस्ती हो जाती है.
कॉर्नर रूम लें
ज्यादातर होटलों में कॉर्नर का कमरा अन्य कमरों में मुकाबले बड़ा होता है. इसलिए अगर आप फैमली के साथ ट्रिप पर जा रहे हैं, तो आप होटल में कोने वाला रूम सेलेक्ट कर सकते हैं. इससे आपको उतने ही पैसों में बड़ा रूम आसानी से मिल जाएगा.
सुरक्षा पर दें ध्यान
होटल में ठहरने के दौरान खुद को और अपने सामान को लेकर किसी पर भी भरोसा न करें. ऐसे में रूम की हर चीज को अच्छे से चेक कर लें. साथ ही कमरे और बाथरूम में भी सुनिश्चित करें कि वहां कोई सीक्रेट कैमरा न रखा हो
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Shaurya Punj
शौर्य पुंज डिजिटल मीडिया में पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर हैं. उन्हें न्यूज वर्ल्ड में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. शौर्य खबरों की नब्ज को समझकर उसे आसान और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में माहिर हैं. साल 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान उन्होंने दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांसिंग की. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में दो महीने की इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन के लिए कार्य करना शुरू किया. उस समय उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस बिजनेस और एंटरटेनमेंट गॉसिप जैसी खबरों पर काम किया. साल 2020 में कोरोना काल के दौरान उन्हें लाइफस्टाइल, धर्म-कर्म, एजुकेशन और हेल्थ जैसे नॉन-न्यूज सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. उन्होंने लाइफस्टाइल कैटेगरी के कई महत्वपूर्ण सेक्शनों में योगदान दिया. Health & Fitness सेक्शन में डाइट, योग, वेट लॉस, मानसिक स्वास्थ्य और फिटनेस टिप्स से जुड़े उपयोगी कंटेंट पर कार्य किया. Beauty & Fashion सेक्शन में स्किन केयर, हेयर केयर, मेकअप और ट्रेंडिंग फैशन विषयों पर लेख तैयार किए. Relationship & Family कैटेगरी में पति-पत्नी संबंध, डेटिंग, पैरेंटिंग और दोस्ती जैसे विषयों पर जानकारीपूर्ण कंटेंट लिखा. Food & Recipes सेक्शन में हेल्दी फूड, रेसिपी और किचन टिप्स से संबंधित सामग्री विकसित की. Travel सेक्शन के लिए घूमने की जगहों, बजट ट्रिप और ट्रैवल टिप्स पर लेखन किया. Astrology / Vastu में राशिफल, वास्तु टिप्स और ज्योतिष आधारित कंटेंट पर काम किया. Career & Motivation सेक्शन में सेल्फ-इम्प्रूवमेंट, मोटिवेशन और पर्सनैलिटी डेवलपमेंट विषयों पर योगदान दिया. Festival & Culture सेक्शन में त्योहारों की परंपराएं, पूजा विधि और शुभ मुहूर्त से संबंधित कंटेंट पर कार्य किया. इसके अलावा Women Lifestyle / Men Lifestyle और Health Education & Wellness जैसे विषयों पर भी मर्यादित एवं जानकारीपूर्ण लेखन के माध्यम से योगदान दिया. साल 2023 से शौर्य ने पूरी तरह से प्रभातखबर.कॉम के धर्म-कर्म और राशिफल सेक्शन में अपना योगदान देना शुरू किया. इस दौरान उन्होंने दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों पर विशेष फोकस किया. साथ ही पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए सरल, सहज और जानकारीपूर्ण धार्मिक कंटेंट तैयार करने पर लगातार कार्य किया. रांची में जन्मे शौर्य की प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एण्ड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. ऑनर्स की डिग्री प्राप्त की. यह शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें हिंदी पत्रकारिता की वह विशेषज्ञता प्रदान करती है, जो पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे — के आधार पर प्रभावी और तथ्यपूर्ण समाचार लेखन के लिए आवश्यक मानी जाती है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










