ePaper

Home Remedies To Reduce Uric Acid: अब नहीं चाहिए दवाइयां, यूरिक एसिड के लिए अपनाएं यह घरेलू समाधान

Updated at : 07 May 2025 4:23 PM (IST)
विज्ञापन
Home Remedies To Reduce Uric Acid: अब नहीं चाहिए दवाइयां, यूरिक एसिड के लिए अपनाएं यह घरेलू समाधान

Home Remedies To Reduce Uric Acid: हम आपको बताने जा रहे हैं कुछ घरेलू समाधान जिससे यूरिक एसिड झट से हाे जायेगा कम.

विज्ञापन

Home Remedies To Reduce Uric Acid: आज कल स्वस्थ रहना काफी चुनौतीपूर्ण हो गया है.इसका कारण यह है कि हमारा खान-पान सही नहीं है.यूरिक एसिड बढ़ने के कारण जोड़ों में सूजन, तेज दर्द और गठिया जैसी तकलीफें हो सकती हैं. अक्सर लोग इससे राहत पाने के लिए दवाइयों का सहारा लेते हैं. लेकिन आप चाहें तो कुछ आसान और घरेलू उपायों से यूरिक एसिड को कंट्रोल कर सकते हैं.

यूरिक एसिड से बचाव के लिए कुछ घरेलू उपाय

  • पानी खूब पिएं: दिन भर में कम से कम 8 से 10 गिलास पानी पीने से यूरिक एसिड किडनी के माध्यम से बाहर निकलने में मदद मिलती है.
  • नींबू पानी: सुबह खाली पेट गुनगुने पानी में नींबू का रस मिलाकर पीने से शरीर डिटॉक्स होता है और यूरिक एसिड कंट्रोल रहता है क्योंकि नींबू में विटामिन सी होता है.
  • सेब का सिरका: एक गिलास पानी में एक चम्मच सेब का सिरका मिलाकर दिन में दो बार पीने से यूरिक एसिड कम हो सकता है क्योंकि इसमें एंटीऑक्सीडेंट्स और एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण होते हैं.
  • आंवला का रस: आंवला एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर होता है और पाचन तंत्र को मजबूत करता है. रोजाना आंवला का रस पीने से यूरिक एसिड लेवल कम हो सकता है.
  • अदरक और हल्दी: इनमें सूजन-रोधी गुण होते हैं जो गाउट और जोड़ों के दर्द को कम करने में मदद कर सकते हैं. अदरक की चाय पिएं या भोजन में हल्दी का उपयोग करें.
  • खट्टे फल: संतरा, मौसमी और अंगूर जैसे खट्टे फल विटामिन सी के अच्छे स्रोत हैं और यूरिक एसिड को शरीर से बाहर निकालने में मदद करते हैं.
  • बेकिंग सोडा: कुछ लोग मानते हैं कि बेकिंग सोडा यूरिक एसिड को बेअसर करने में मदद करता है. हालांकि इसका सेवन सावधानी से करना चाहिए और डॉक्टर से सलाह लेनी चाहिए.
  • चेरी: कुछ अध्ययनों से पता चला है कि चेरी खाने से गाउट के हमलों का खतरा कम हो सकता है.
  • दही : कम वसा वाला दूध, दही और पनीर यूरिक एसिड स्तर वाले लोगों के सेहत के लिये अच्छा है.ये खाद्य पदार्थ कैल्शियम और प्रोटीन से भरपूर होते हैं लेकिन प्यूरीन में कम होता हैं.

Also Read : Health Benefits: नींबू-पानी में मिला लें ये छोटा सा बीज, दिखेंगे हमेशा जवान

Also read : Health Tips : फिटनेस ऐसा कि हर कोई हो जाए दीवाना, बस करना होगा आपको यह काम

Amla Sugar Free Murabba Recipe : स्वाद और सेहत का परफेक्ट मेल है आंवला का शुगर फ्री मुरब्बा, यहां जानें आसान रेसिपी

विज्ञापन
Shinki Singh

लेखक के बारे में

By Shinki Singh

10 साल से ज्यादा के पत्रकारिता अनुभव के साथ मैंने अपने करियर की शुरुआत Sanmarg से की जहां 7 साल तक फील्ड रिपोर्टिंग, डेस्क की जिम्मेदारियां संभालने के साथ-साथ महिलाओं से जुड़े मुद्दों और राजनीति पर लगातार लिखा. इस दौरान मुझे एंकरिंग और वीडियो एडिटिंग का भी अच्छा अनुभव मिला. बाद में प्रभात खबर से जुड़ने के बाद मेरा फोकस हार्ड न्यूज पर ज्यादा रहा. वहीं लाइफस्टाइल जर्नलिज्म में भी काम करने का मौका मिला और यह मेरे लिये काफी दिलचस्प है. मैं हर खबर के साथ कुछ नया सीखने और खुद को लगातार बेहतर बनाने में यकीन रखती हूं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola