ePaper

Holi Color Symbolism: हर रंग कुछ कहता है,आप भी होली के रंगों से समझें अपने दिल की आवाज

Updated at : 13 Mar 2025 1:10 PM (IST)
विज्ञापन
Holi Color Symbolism

Holi Color Symbolism

Holi Color Symbolism : इस होली आइए रंगों के इस रहस्यमय भाषा को समझें और जानें कि कैसे ये रंग हमारे दिल के राज खोलते हैं.

विज्ञापन

Holi Color Symbolism: होली रंगों का त्योहार नहीं है बल्कि भावनाओं का एक गहरा सागर है. क्या आप जानते हैं हर रंग एक कहानी कहता है. एक भावना व्यक्त करता है और रिश्तों को मजबूत करता है. क्या आपने कभी सोचा है कि जब आप किसी को लाल रंग लगाते हैं तो आप वास्तव में क्या कह रहे होते हैं या जब आप हरे रंग से खेलते हैं तो आप किस भावना को व्यक्त कर रहे होते हैं. इस होली आइए रंगों के इस रहस्यमय भाषा को समझें और जानें कि कैसे ये रंग हमारे दिल के राज खोलते हैं.

  • लाल रंग: लाल रंग का गुलाल होली पर सबसे अधिक उपयोग किया जाता है. यह ऊर्जा और प्रेम का प्रतीक है. आप अपने प्रेमी या करीबी दोस्तों को इस रंग से रंगकर उन्हें अपनी भावनाएं व्यक्त कर सकते हैं.
  • हरा रंग: हरा रंग एक सुंदर रंग है जो नई शुरुआत और मन के बैर-भाव को खत्म करने का प्रतीक है.इसे लगाकर आप किसी रूठे हुए व्यक्ति को मना सकते हैं और रिश्तों में मधुरता ला सकते हैं.
  • नीला रंग: नीला रंग गहरे और सुंदर रूप में स्थिरता का प्रतीक है. यह रंग जीवन में ठहराव और संतुलन का संदेश देता है जैसे होली का त्यौहार हमें भागदौड़ से ब्रेक लेकर अपनों के साथ शांति से समय बिताने का अवसर देता है.
  • पीला रंग: पीला रंग सुख, शांति और मानसिक विकास का प्रतीक है. यह रंग जीवन में खुशहाली और शांति लाता है. इस रंग का उपयोग आप किसी के जीवन में खुशी और समृद्धि की कामना करते हुए कर सकते हैं.
  • गुलाबी रंग: गुलाबी रंग होली के दौरान खूब उड़ाया जाता है. यह रंग दोस्ती और स्नेह का प्रतीक है. आप अपने करीबी दोस्तों या परिजनों को यह रंग लगाकर उनके प्रति अपने प्रेम और स्नेह को व्यक्त कर सकते हैं.

Also Read : Beauty Tips : उम्र बढ़ने के साथ ही खूबसूरत और फिट रहने के लिए अपनाएं ये आसान टिप्स

Also Read : Beauty Tips : अगर आपको भी चाहिए ग्लोइंग स्किन तो ऐसे रखें अपने चेहरे का ख्याल

विज्ञापन
Shinki Singh

लेखक के बारे में

By Shinki Singh

10 साल से ज्यादा के पत्रकारिता अनुभव के साथ मैंने अपने करियर की शुरुआत Sanmarg से की जहां 7 साल तक फील्ड रिपोर्टिंग, डेस्क की जिम्मेदारियां संभालने के साथ-साथ महिलाओं से जुड़े मुद्दों और राजनीति पर लगातार लिखा. इस दौरान मुझे एंकरिंग और वीडियो एडिटिंग का भी अच्छा अनुभव मिला. बाद में प्रभात खबर से जुड़ने के बाद मेरा फोकस हार्ड न्यूज पर ज्यादा रहा. वहीं लाइफस्टाइल जर्नलिज्म में भी काम करने का मौका मिला और यह मेरे लिये काफी दिलचस्प है. मैं हर खबर के साथ कुछ नया सीखने और खुद को लगातार बेहतर बनाने में यकीन रखती हूं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola